अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में मौसम ने करवट ली है। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति सहित ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। रविवार रात को रोहतांग दर्रा, बारालाचा व कुंजुम दर्रा में करीब पांच सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है। वहीं, कोकसर और सिस्सू में हल्की बर्फबारी के साथ ओले भी गिरे। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से समूचा क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गया है। हालांकि सोमवार को लाहौल-स्पीति व कुल्लू में हल्के बादल छाए हुए हैं। कुल्लू जिले में तीन माह से बारिश नहीं हुई…
Read MoreCategory: Himachal News
शूलिनी विश्वविद्यालय की योगानंद गुरु श्रृंखला के दौरान क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी ने कहा…..
सोलन भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह, जिन्हें लोग प्यार से भज्जी बुलाते है , ने शूलिनी विश्वविद्यालय की योगानंद गुरु श्रृंखला के तहत एक बातचीत के दौरान सामान्य रूप से क्रिकेट और जीवन के खेल के बारे में दिलचस्प जानकारी साझा की। हरभजन सिंह, जो वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के प्रमुख स्पिनर हैं, ने अपने क्रिकेट करियर से संबंधित कई किस्से साझा किए। उन्होंने कहा कि कैसे आत्म विश्वास व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में चमत्कार पैदा कर सकता…
Read Moreहिमाचल कोरोना से शून्य मृत्यु दर का लक्ष्य करेगा निर्धारित
शिमला हिमाचल प्रदेश में तीन और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। टांडा में चौंतड़ा चंबा की 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, नेरचौक मेडिकल कॉलेज मंडी में मबोग करसोग के 25 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक का दो बार ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ था। इसके अलावा नेरचौक निवासी 83 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया। वहीं प्रदेश में सोमवार को 177 नए मामले आए हैं। कुल्लू जिले में 34, शिमला 33, हमीरपुर 20, कांगड़ा 25, मंडी 13,…
Read Moreबीबीएन में पानी और हवा हो गए हैं जहरीले
बद्दी (सोलन) एशिया के सबसे बड़े फार्मा हब बीबीएन की आबोहवा फिर जहरीली होने लगी है। लॉकडाउन के दौरान संवर चुका पर्यावरण फिर से दूषित होने लगा है। अप्रैल में जहां हवा में पार्टिकल की मात्रा 49 थी, अब बढ़कर 125 तक पहुंच गई है। यह हवा सांस की बीमारी के रोगियों, बच्चों और बूढ़ों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बीबीएन के नदी-नालों का पानी भी दूषित होने लगा है। अप्रैल में सरसा नदी के पानी में बीओडी (बॉयोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड) की मात्रा 0.6 थी। अब सितंबर में 2.0…
Read Moreइस बार 70 पंचायत के प्रतिनिधि नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
शिमला हिमाचल में 70 पंचायत प्रतिनिधि इस बार चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। पंचायतों के विकास कार्य में घोटाले और आपराधिक मामलों में संलिप्तता के चलते ऐसा किया गया है। प्रदेश में जनवरी, 2021 में पंचायत चुनाव संभावित हैं। हिमाचल में पहले 3226 पंचायतें थी। इसके अलावा सरकार ने 411 नई पंचायतें घोषित की हैं। अब कुल पंचायतों की संख्या 3637 हो गई है। पंचायती राज विभाग इन दिनों पंचायत चुनाव की तैयारियों और पंचायत के पुराने विकास कार्य के रिकॉर्ड की पड़ताल करने लगा है। बताया जा रहा है कि…
Read Moreपीटीएम रिपोर्ट जारी, अभिभावकों की राय रखी जाएगी कैबिनेट बैठक में
शिमला कोरोना काल में हिमाचल के सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने वाले 5.40 लाख अभिभावक अपने बच्चों को परामर्श लेने के लिए स्कूल भेजने को तैयार हैं। 16 से 19 अक्तूबर तक चली ई पीटीएम के दौरान 7.30 लाख अभिभावकों के साथ हुए संवाद के आधार पर इस आंकड़े का खुलासा हुआ है। ई पीटीएम के तहत 42400 शिक्षकों ने प्रदेश के 98 फीसदी शिक्षा खंडों में 93 फीसदी अभिभावकों से सुझाव लिए। 6.40 लाख अभिभावकों के साथ ऑनलाइन और 90 हजार अभिभावकों के साथ आमने-सामने बैठक कर पीटीएम…
Read Moreअंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे की रस्में निभाई जाएंगी, न भीड़ होंगी न सांस्कृतिक संध्याएं
कुल्लू सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे का शुभारंभ रविवार 25 अक्तूबर को होगा, लेकिन इस बार न तो दशहरे का विधिवत शुभारंभ और न समापन होगा। सभी पारंपरिक रस्में सूक्ष्म रूप में ही निभाई जाएंगी। न उद्घाटन पर राज्यपाल आएंगे और न समापन पर मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। लंका दहन के साथ दशहरे का समापन होगा। इस बार न भव्य शोभायात्राएं दिखेंगी और न ही 250-300 देवी-देवताओं का पारंपरिक मिलन होगा। कोरोना महामारी के चलते इस बार मात्र 7 देवता और 200 लोग रघुनाथ की रथयात्रा में हिस्सा लेंगे। जिस दशहरे में…
Read Moreपंचायत चुनाव के चलते जल्द ली जाएंगी परीक्षाएं
शिमला प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सेकेंड टर्म की असेसमेंट परीक्षाएं एक से 15 दिसंबर के बीच होंगी। पंचायत चुनाव के चलते शिक्षा विभाग ने परीक्षा की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का फैसला लिया है। जिला अधिकारियों को तैयारियां शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में अगर दिसंबर में स्कूल खुल गए तो ऑफलाइन नहीं तो दोबारा से ऑनलाइन परीक्षाएं ली जाएंगी। पहले चरण में पहली से आठवीं और दूसरे चरण में नौवीं से जमा दो कक्षाओं की परीक्षाएं होंगी। अगस्त और सितंबर में समग्र शिक्षा अभियान के…
Read Moreबरसात कम होने से गहरा गया बिजली संकट, उत्पादन में 60 फीसदी की गिरावट
शिमला हिमाचल में सर्दियों का मौसम शुरू होने से पहले ही बिजली उत्पादन में 60 फीसदी की गिरावट आ गई है। इस साल बरसात कम होने से बिजली संकट गहरा गया है। पड़ोसी राज्यों पंजाब और दिल्ली को गर्मियों में दी बिजली को हिमाचल ने वापस लेना शुरू कर दिया है। प्रदेश की अपनी बिजली परियोजनाओं में अभी 43 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। सामान्य तौर पर इन परियोजनाओं में 90 से 100 लाख यूनिट बिजली का रोजाना उत्पादन होता है। प्रदेश में बिजली की डिमांड 280…
Read Moreभाजपा के बन गए दो धड़े, बगावत के सुर तेज
शिमला अब कांग्रेस के कद्दावर नेता वीरभद्र सिंह के हलके में भाजपा के दो धड़े बन गए हैं। शिमला, कांगड़ा और मंडी के बाद अब सोलन भाजपा में भी बगावत के सुर तेज हो गए हैं। पिछली बार विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे रतन सिंह पाल को कोऑपरेटिव फेडरेशन का अध्यक्ष बनाने के बाद बवाल खड़ा हो गया है। उपेक्षा के बीच अर्की के पूर्व भाजपा विधायक गोविंद राम शर्मा के समर्थक अंदरखाते सक्रिय हो गए हैं। गोविंद राम शर्मा का पिछले विधानसभा चुनाव में अर्की का विधायक…
Read More