कुल्लू के भुंतर में हादसा……

कुल्लू के भुंतर में हादसा

कुल्लू हिमाचल के जिला कुल्लू के भुंतर में एक प्रवासी युवती की फिसलने से व्यास नदी में गिरने से मौत हो गई। हादसा बुधवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे के आसपास हुआ है। जानकारी के अनुसार भुंतर के राधा कृष्ण मंदिर के पास झोपड़ी में रहने वाली एक प्रवासी युवती शौच करने गई थी। इसी दौरान अंधेरे में उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गई। इस दौरान उसकी छोटी बहन भी साथ थी। बड़ी बहन को बचाने के लिए वह ब्यास नदी में कूद पड़ी। हादसे की…

Read More

हिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल मामले……

हिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल मामले……

शिमला/मंडी हिमाचल प्रदेश में 9 और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। बुधवार को मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में बुधवार को तीन कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इनमें एक मंडी शहर के टारना, दूसरा सरकाघाट और तीसरी महिला बिलासपुर से संबंधित है। तीनों मौतों के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 37 तक पहुंच गया है।  मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सरकाघाट के सदानी निवासी 89 वर्षीय कोरोना संक्रमित को 20 अक्तूबर को…

Read More

हिमाचल की जेल में बंद कैदी आठ लाख रुपये सालाना पैकेज पर, 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों की ले रहा है ऑनलाइन क्लास

हिमाचल की जेल में बंद कैदी आठ लाख रुपये सालाना पैकेज पर, 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों की ले रहा है ऑनलाइन क्लास

शिमला हिमाचल की एक जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लास ले रहा है। यह ऐसे समय में हुआ है जब कोरोना काल में बड़े-बड़ों के रोजगार छूट गए और वे घर बैठ गए हैं। ऑनलाइन क्लास लेने वाली एक नामी कंपनी ने कैदी को उसकी काबिलियत देखते हुए आठ लाख रुपये सालाना पैकेज पर बतौर साइंस टीचर हायर किया है। कैदी के इस सकारात्मक रुख को देखते हुए जेल विभाग भी उसे हरसंभव सहायता देकर आगे बढ़ने में मदद कर रहा है।…

Read More

ऑनलाइन परीक्षाओं के आंकड़े चौंकाने वाले, लड़कियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

ऑनलाइन परीक्षाओं के आंकड़े चौंकाने वाले,  लड़कियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

शिमला कोरोना संकट के बीच प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली बार हुई ऑनलाइन फर्स्ट टर्म परीक्षाओं में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। नौवीं से 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के जारी हुए आंकड़े चौंकाने वाले हैं। घर बैठे परीक्षाएं देते हुए कई विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिविजन प्राप्त की है। लड़कियों ने वाषिर्क परीक्षाओं की तर्ज पर इन परीक्षाओं में भी बाजी मारते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। डेढ़ लाख विद्यार्थियों में से 29 फीसदी की फर्स्ट डिविजन आई है। 11वीं और 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय में 77…

Read More

पंचायत चुनाव में ऐसे होगा सीटों का आरक्षण, निर्देश जारी

पंचायत चुनाव में ऐसे होगा सीटों का आरक्षण, निर्देश जारी

शिमला हिमाचल सरकार ने पंचायत चुनाव में सीटों के आरक्षण का फार्मूला तय कर दिया है। पंचायती राज सचिव ने इसे सभी उपायुक्तों और जिला पंचायत अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। पहले रोस्टर अनुसूचित जाति के लिए लागू होगा। एससी के सदस्यों के स्थान पंचायत क्षेत्र में उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षित होंगे। वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार इनके लिए पहले आरक्षित होने वाले स्थानों की गणना की जाएगी। इसके बाद वर्ष 2010 और वर्ष 2015 में एससी और एसटी महिला सहित आरक्षित…

Read More

दिल्ली सरकार ने खारिज कर दिया एचआरटीसी के प्रस्ताव को कोरोना और प्रदूषण की दी दलील

दिल्ली सरकार ने खारिज कर दिया एचआरटीसी के प्रस्ताव को कोरोना और प्रदूषण की दी दलील

शिमला केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बसों की राह रोक दी है। कोरोना के बढ़ते मामलों और प्रदूषण की दलील देकर दिल्ली सरकार ने एचआरटीसी के प्रस्ताव को फिलहाल खारिज कर दिया है। पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के लिए बस सेवा शुरू करने के साथ ही एचआरटीसी ने दिल्ली सरकार से भी मंजूरी मांगी थी। मौजूदा समय में दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू करने की लोगों की भारी मांग है। लिहाजा, एचआरटीसी दिल्ली सरकार को दोबारा प्रस्ताव भेजेगा। एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक अनुपम…

Read More

ई-पीटीएम : अस्सी फीसदी अभिभावकों की राय स्कूल खोलने के पक्ष में

ई-पीटीएम : अस्सी फीसदी अभिभावकों की राय स्कूल खोलने के पक्ष में

शिमला हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 16 से 19 अक्तूबर तक हुई ई-पीटीएम में भाग लेने वाले 1.25 लाख अभिभावकों के सुझाव शिक्षा निदेशालय पहुंच गए हैं। इनमें से करीब 80 फीसदी ने स्कूल खोलने का सुझाव दिया है। सभी अभिभावकों के सुझावों की विस्तृत रिपोर्ट दो से तीन दिन के भीतर तैयार होगी। समग्र शिक्षा अभियान के डैश बोर्ड में सोमवार शाम तक अपलोड हुए डाटा में 1.25 लाख अभिभावकों की राय से अवगत कराया गया है। उधर, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि सभी स्कूलों से…

Read More

कंडक्टर भर्ती परीक्षा को नहीं किया जाएगा रद्द, गलत सवाल पूछने पर दिए जाएंगे ग्रेस मार्क

कंडक्टर भर्ती परीक्षा को  नहीं किया जाएगा रद्द,  गलत सवाल पूछने पर दिए जाएंगे ग्रेस मार्क

हमीरपुर/धर्मशाला/शाहपुर (कांगड़ा) हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की कंडक्टर भर्ती परीक्षा भले ही विवादों में है लेकिन इसे रद्द नहीं किया जाएगा। गलत सवाल पूछने का भी प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ग्रेस मार्क (कृपांक) देगा। यह फैसला आयोग की बैठक में लिया गया है।  दूसरी ओर, आयोग ने पुलिस थाना शाहपुर में मनोज कुमार (26), गांव वोहरका डाकघर भाली तहसील जवाली जिला कांगड़ा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि परीक्षा केंद्र हाईट कॉलेज छतड़ी (शाहपुर) में मनोज ने अपने मोबाइल से प्रश्नपत्र को सोशल मीडिया पर वायरल…

Read More

प्रदेश सरकार ने देर रात जारी कर दिए 21 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादला आदेश

प्रदेश सरकार ने देर रात जारी कर दिए 21 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादला आदेश

शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार के ढाई साल पूरा होने के बाद से बहुप्रतीक्षित प्रशासनिक फेरबदल सोमवार देर रात हो गया। कार्मिक विभाग ने सात जिलों के डीसी समेत कुल 21 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें विवादों में रहे चंबा जिले के उपायुक्त के अलावा राजधानी शिमला, ऊना, किन्नौर, बिलासपुर, लाहौल स्पीति और हमीरपुर जिले के डीसी बदल दिए गए। सदस्य सचिव राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदित्य नेगी को डीसी शिमला लगाया गया है। इसके अलावा विवेक भाटिया को हटाकर विशेष सचिव राजस्व एवं निदेशक पर्यावरण विज्ञान…

Read More

नई पंचायतों की संख्या बढ़ने के कारण तीन चरणों में करवाए जाएंगे चुनाव : संजीव महाजन

नई पंचायतों की संख्या बढ़ने के कारण तीन चरणों में करवाए जाएंगे चुनाव : संजीव महाजन

शिमला हिमाचल चुनाव आयोग आगामी पंचायती संस्थाओं के चुनाव तीन चरण में कराएगा। पिछली बार भी चुनाव तीन चरणों में ही करवाए गए थे। आयोग पुनर्गठन से प्रभावित नहीं हुईं पंचायतों में पहले चरण में चुनाव कराने की तैयारी में है। हालांकि अभी चुनाव की तारीख तय नहीं है, लेकिन पंचायती राज मंत्री पहले ही कह चुके हैं कि तय समय पर ही पंचायत चुनाव करवाए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश की ऐसी करीब 2,785 पंचायतों की मतदाता सूचियों का प्रारूप तैयार कर लिया गया है, जिनपर पुनर्गठन का कोई…

Read More