शिमला प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए तीनों दावेदारों के दिल्ली में सोमवार सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक इंटरव्यू लिए गए। निगम भंडारी, यदुपति ठाकुर और अमित पठानिया को दिल्ली बुलाया गया था। वोट लेने के हिसाब से देखा जाए तो वीरभद्र सिंह और सुखविंद्र सुक्खू के समर्थक डेलीगेट के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। संगठन की मजबूती, जातीय समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन बनाने के लिए तीनों से सवाल किए गए। हाईकमान प्रदेश युकां के नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा शीघ्र करेगा। भारतीय युवा…
Read MoreCategory: Himachal News
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक तीन बजे होगी आयोजित, मुख्यमंत्री जयराम लेंगे फैसले
शिमला हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे आयोजित होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कई अहम फैसले लेंगे। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते बैठक में स्कूलों को एक सप्ताह तक बंद करने का फैसला लिया जा सकता है। दिवाली से दो-तीन पहले और दो-तीन बाद में स्कूलों को बंद रखने का विकल्प मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाना है। बता दें नौवीं से 12वीं कक्षा के लिए दो नवंबर से प्रदेश के स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू हुई हैं। इस दौरान मंडी जिला…
Read Moreपसंद का वीआईपी नंबर खरीद सकेंगे अब वाहन मालिक
शिमला दिवाली के चलते अब वाहन मालिक नई गाड़ी खरीदने के साथ अपनी पसंद का नंबर भी खरीद सकेंगे। नंबर लेने के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर नंबर लेने के लिए ई-ऑक्शन करनी होगी। विभाग ने फिर से वाहनों की ई-ऑक्शन शुरू की है। यह व्यवस्था पिछले कई महीनों से बंद थी। परिवहन विभाग ने वीवीआई नंबरों को लेकर हो रहे घोटाले और धांधलियों के चलते इनकी ई-ऑक्शन पर रोक लगा दी थी। अब परिवहन विभाग ने सॉफ्टवेयर में कुछ बदलाव और अपडेशन के बाद इसे फिर से शुरू…
Read Moreकोरोना ने हिमाचल के 3 जिलों में बरपाया कहर, तेजी से बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा
शिमला हिमाचल में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के हाथपांव फूल गए हैं। बीमारी पर काबू पाने को विभाग की योजनाएं जमीनी स्तर पर नहीं दिख रही हैं। बढ़ते मामलों के चलते सरकार के इंतजाम नाकाफी लग रहे हैं। प्रदेश में विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा अब यह बीमारी स्कूली विद्यार्थियों को भी चपेट में ले रही है। सरकार ने विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा स्कूलों में अध्यापकों के रेंडम सैंपलिंग का निर्णय लिया है। जिला प्रशासन और जिला चिकित्सा अधिकारी को सैंपल…
Read Moreकोरोना मामले बढ़ने पर प्रिंसिपल ले सकेंगे शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला
शिमला कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर प्रिंसिपल खुद शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला ले सकेंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्थिति स्पष्ट करते हुए शनिवार को सभी जिला अधिकारियों को मौके को देखते हुए फैसला लेने की छूट दी है। सरकारी स्कूलों में अभी करीब तीस विद्यार्थी और सौ से अधिक शिक्षक संक्रमित हो चुके हैं। उधर, मंडी के तिब्बती स्कूल में 101 विद्यार्थियों के पॉजिटिव आने पर शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने शिक्षा निदेशक से रिपोर्ट मांगी है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया…
Read Moreनिजी विश्वविद्यालयों के इन कुलपतियों को दिया अयोग्य करार, कुलपतियों का हटना तय, प्रबंधनों को निर्देश जारी
शिमला हिमाचल के दस निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को अयोग्य करार दे दिया गया है। यूजीसी से तय नियमों के अनुसार इन कुलपतियों की नियुक्तियां नहीं करने का आरोप है। आठ कुलपति नियुक्ति प्रक्रिया और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पर खरे नहीं उतरे, जबकि दो की आयु 70 साल से अधिक पाई गई। अब राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने इन कुलपतियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के विश्वविद्यालय प्रबंधनों को निर्देश जारी किए हैं। अब कुलपतियों का हटना तय है। प्रदेश में वर्तमान में 16 निजी विश्वविद्यालय हैं। इनके…
Read Moreटीसीवी स्कूल में कोरोना संक्रमित सभी विद्यार्थी बाहरी राज्यों से, सरकार द्वारा उठाए जा रहे हैं एहतियाती कदम
शिमला : प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जिला मंडी के जोगिन्द्रनगर के तिब्बतियन चिल्ड्रन विलेज (टीसीवी) स्कूल सोझा की 47 छात्राएं और 20 छात्र कोरोना जांच में संक्रमित पाए गए हैं। इसके पश्चात स्कूल स्टाफ के 25 सदस्य भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। इस बात का पता तब चला जब इनके बाहरी राज्यों से आने के दृष्टिगत प्रशासन ने सक्रिय दृष्टिकोण अपनाते हुए विशेष जांच अभियान के तहत कोरोना के लिए रूटीन ऐन्हान्सड टैस्टिंग की गई थी। यह सभी विद्यार्थी 25 से 31 अक्तूबर, 2020…
Read Moreबिना लीव नहीं छोड़ पाएंगे अधिकारी-कर्मचारी स्टेशन : हिमाचल सरकार
शिमला हिमाचल सरकार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना लिखित अनुमति तैनाती वाला स्टेशन या मुख्यालय न छोड़ने के आदेश जारी किए हैं। सभी महकमों को भेजे गए इन आदेशों में स्पष्ट किया है कि कोई भी सरकारी कर्मचारी 2 घंटे से ज्यादा की दूरी वाले स्थान पर आना-जाना नहीं कर सकेगा। स्टेशन छोड़ने से पहले उच्चाधिकारियों से स्टेशन लीव लेनी पड़ेगी। बिना अनुमति स्टेशन छोड़ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। कार्मिक विभाग ने यह आदेश 26 जून, 2020 को प्रदीप कुमार बनाम हिमाचल प्रदेश राज्य व अन्य से जुड़े…
Read Moreराज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पटाखे फोड़ने पर लगा दिया प्रतिबंध
शिमला कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कोविड केयर सेंटरों के आसपास दिवाली के त्योहार पर पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज और अस्पतालों के आसपास के साइलेंट जोन में भी पटाखे नहीं फोड़े जा सकेंगे। इन साइलेंट जोन में पटाखे न चलाए जाएं, इसके लिए बोर्ड ने सभी जिलाें के डीसी को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। साथ ही कोविड मरीजों के होम आइसोलेशन को देखते हुए बोर्ड ने लोगों से पटाखों के कम इस्तेमाल की अपील की…
Read Moreनिजी विश्वविद्यालयों में नियमों की अवहेलना कर लगे कुलपतियों की होगी छुट्टी
शिमला प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों में नियमों की अवहेलना कर लगे कुलपतियों की छुट्टी होना तय है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने सभी कुलपतियों की शैक्षणिक योग्यता और नियुक्ति प्रक्रिया की जांच पूरी कर ली है। शुक्रवार को तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने कुलपतियों के मामले की जांच कर रिपोर्ट आयोग के अध्यक्ष को सौंप दी है। अब शनिवार को आयोग अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश के कुछ निजी विश्वविद्यालयों के…
Read More