शिमला हिमाचल के सभी क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहेगा। गुरुवार को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति, चंबा और कुल्लू के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। 20 और 21 नवंबर को दोबारा पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 22 और 23 नवंबर को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उधर, केलांग के बाद अब काजा और मनाली का न्यूनतम तापमान भी माइनस में पहुंच गया है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्र पूरी तरह से ठंड की चपेट में…
Read MoreCategory: Himachal News
यूजी अंतिम सेमेस्टर के शेष 513 विद्यार्थियों की फिर टलेंगी परीक्षाएं
शिमला कोरोना काल में एचपीयू की ओर से ली गई स्नातक के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देने से वंचित रहे 513 परीक्षार्थियों की परीक्षाएं फिर टल गई हैं। कोरोना के मामले बढ़ने पर सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों में 25 नवंबर तक विशेष अवकाश घोषित किया है। इस कारण यूजी अंतिम सेमेस्टर परीक्षा देने से छूट गए 513 परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा इंतजाम भी लटक गए हैं। विवि इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश में स्थापित परीक्षा केंद्र अवकाश के कारण बंद रहने से परीक्षा संबंधित सामग्री नहीं पहुंचा पाएगा। इस…
Read Moreविशेष छुट्टियों में भी इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को रोजाना मिलेगा होमवर्क
शिमला हिमाचल के सरकारी स्कूलों में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए 25 नवंबर तक घोषित विशेष छुट्टियों में विद्यार्थियों की बेशक ऑनलाइन कक्षाएं नहीं लगेंगी, लेकिन नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को रोजाना होमवर्क भेजा जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों और प्रिंसिपलों को पत्र जारी कर दिया है। सरकार ने बीते दिनों स्कूलों में 11 से 25 नवंबर तक दी गईं विशेष छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं बंद करने को कहा था। अब सरकार ने पुराने फैसले में बदलाव कर पढ़ाई का माहौल बनाए…
Read Moreपंचायतों की फाइनल मतदाता सूचियों की छपाई शुरू
शिमला हिमाचल चुनाव आयोग ने विभिन्न जिलों को 18 नवंबर तक शेष बचे एक दर्जन शहरी निकायों की वार्डबंदी करने के आदेश दिए हैं। इन शहरी निकायों की वार्डबंदी के साथ ही घरों की वेरिफिकेशन और वार्डों के वोटरों को चिह्नित करने को कहा है। इसके बाद आयोग इन शहरी निकायों की वोटर लिस्ट तैयार करने का कार्यक्रम शीघ्र जारी करेगा। राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार राज्य के एक दर्जन शहरी निकायों की मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दिया जाना है। इनमें राज्य में गठित तीन नए नगर निगमों…
Read Moreहिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल तेज, प्रदेश भाजपा और हाईकमान के बीच क्या पक रहा है
शिमला भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के दिल्ली जाने से सियासी हलचल तेज हो गई है। मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भी केंद्रीय नेताओं से भेंट कर हिमाचल लौट आए हैं। दूसरी ओर, हाईकमान ने कांगड़ा में एक कार्यक्रम में जा रहे अनुराग ठाकुर को भी पिछले दिनों दिल्ली बुलाया। पिछले हफ्ते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी सीएम जयराम ठाकुर को बिहार विधानसभा चुनाव की व्यस्तता के बीच दिल्ली बुलाया। इससे प्रदेश भाजपा की राजनीति गरमाई हुई है। हिमाचल प्रदेश के…
Read Moreवोल्वो बसें न चलाने से हिमाचल के पर्यटन स्थल सूने, कारोबार को लगा झटका
शिमला/मनाली (कुल्लू) हिमाचल का टूरिस्ट इस बार उत्तराखंड शिफ्ट हो गया है, जिससे होटल, टैक्सी, पैराग्लाइडिंग और अन्य कारोबारियों की दिवाली इस बार फीकी हो गई है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि कोरोना के चलते राज्य सरकार ने प्रदेश में वोल्वों बसें चलाने की अनुमति नहीं दी। पर्यटक महंगे किराये पर टैक्सी हायर कर प्रदेश में नहीं आ रहे। दूसरा वोल्वो का सफर आरामदायक रहता है। मनाली, शिमला, धर्मशाला समेत प्रदेश के पर्यटन स्थल सूने होने से इस बार कारोबार को झटका लगा है। होटलों में मात्र 20…
Read Moreनिजी स्कूलों में सिर्फ ट्यूशन फीस लेने के आदेश वापस, पुरानी फीस वसूली पर असमंजस बरकरार
शिमला मंत्रिमंडल के फैसले के अनुसार उच्च शिक्षा निदेशालय ने निजी स्कूलों में सिर्फ ट्यूशन फीस लेने के आदेश वापस ले लिए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से जारी पत्र में कहा है कि सरकार ने ट्यूशन फीस के अलावा सभी फंड कोरोना संकट को देखते हुए स्थगित किए थे। मई में जारी आदेशों को वापस लिया जाता है। उधर, पुरानी फीस वसूली पर असमंजस अभी बरकरार है। उच्च शिक्षा निदेशालय से जारी निर्देशों में लॉकडाउन की पूरी फीस लेने या ना लेने को लेकर…
Read Moreमुख्यमंत्री ने चम्बा विधानसभा क्षेत्र के लिए 113 करोड़ रुपये के शिलान्यास किए
मुख्यमंत्री ने चम्बा विधानसभा क्षेत्र के लिए 113 करोड़ रुपये के शिलान्यास किए वर्तमान प्रदेश सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है तथा यह प्रदेश के लोगों के सक्रिय सहयोग से ही संभव हो पाया है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चम्बा विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 113 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास करने के उपरान्त ऐतिहासिक चम्बा चैगान में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-2 के तहत 26.52 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नत…
Read Moreशूलिनी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिता संपन्न, फार्मास्युटिकल साइंसेज विजेता व जैव प्रौद्योगिकी रनर-अप
सोलन ई मान्चनत्र 2020 एक वार्षिक अंतर-विभागीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता जो शूलिनी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की गई सफलता पूर्वक संपन्न हुई। ऑवरऑल ट्रॉफी फार्मास्युटिकल साइंसेज के संकाय द्वारा जीता गया और जैव प्रौद्योगिकी विभाग संकाय द्वारा रनर-अप ट्रॉफी जीती गई । कुलपति शूलिनी विश्वविद्यालय प्रोफेसर पीके खोसला ने विजेता विभागों को ट्रॉफी प्रदान की और सभी को उनके सर्वोत्तम प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने उन सभी संकायों और छात्रों के प्रयासों की भी सराहना की, जिन्होंने इस महामारी की मौजूदा स्थिति में उत्साह से भाग लिया। ई-मन्त्रतंत्र अंतर-विभाग प्रतियोगिता है जो…
Read Moreसख्ती का असर : अब वैकल्पिक रास्ते तलाश रहे हैं तस्कर
शिमला नशीले उत्पादों की तस्करी पर नकेल कस रही हिमाचल पुलिस की सख्ती का असर दिखना शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर से कभी पठानकोट-ऊना के रास्ते राजस्थान और पंजाब को जाने वाली नशे की खेप को सप्लाई करने के लिए तस्करों ने अब वैकल्पिक रास्ते तलाशने शुरू कर दिए हैं। हाल ही में हिमाचल पुलिस ने कुल्लू में जेएंडके के अनंतनाग से आ रही नब्बे किलो के डोडा अफीम की खेप को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि ऊना के बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती के बाद अब तस्करों ने…
Read More