शिमला हिमाचल में अब घर-घर जाकर कोरोना मरीजों की पहचान की जाएगी। इसके लिए सरकार पुरानी प्रक्रिया को अपनाने जा रही है। 18 नवंबर से स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा पीएचसी व सीएचसी में तैनात डॉक्टर भी घर-घर जाकर कोरोना से लक्षणों वाले मरीजों की पहचान करेंगे। यह अभियान करीब एक महीने तक चलेगा। कोरोना के लक्षणों वाले मरीजों की पहचान करने के बाद इनके सैंपल लिए जाएंगे। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इन्हें अस्पताल लाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसका खाका तैयार कर लिया है। इसी सप्ताह सभी…
Read MoreCategory: Himachal News
पहला स्मार्ट सेब का बगीचा चौपाल में तैयार, मोबाइल से होता है प्रबंधन और नियंत्रण
शिमला, कोरोना काल के दौरान हिमाचल के शिमला से करीब 88 किमी दूर चौपाल के मड़ावग में पहला स्मार्ट सेब का बगीचा तैयार किया गया है। उच्च न्यायालय शिमला में वकालत कर रहे युवा बागवान तेजस्वी डोगरा ने सेंसर और माइक्रोचिप का प्रयोग कर मोबाइल से नियंत्रित होने वाला बगीचा तैयार किया है। तेजस्वी का दावा है कि पूरी तरह मोबाइल की मदद से प्रबंधन और नियंत्रण वाला यह पहला बगीचा है। शिमला में रहते हुए वह अपने बगीचे का पूरा रखरखाव मोबाइल की मदद से कर सकते हैं। स्मार्ट…
Read Moreसेकेंड टर्म परीक्षाएं : पहली से आठवीं ऑनलाइन, नौवीं से जमा दो स्कूलों में
शिमला कोरोना काल के बीच प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नौवीं से जमा दो तक की कक्षाओं की सेकेंड टर्म परीक्षाएं स्कूलों में ही होंगी। हालांकि नियमित कक्षाओं की तरह जो विद्यार्थी स्कूलों में परीक्षा नहीं देना चाहता है, उसे घर पर ही व्हाट्सएप के माध्यम से प्रश्न पत्र भेजे जाएंगे। पहली से आठवीं कक्षा की सेकेंड टर्म परीक्षाएं ऑनलाइन ही होंगी। कोरोना में पहली बार चार कक्षाओं की परीक्षाएं स्कूलों में ली जा रही हैं। एक से 15 दिसंबर तक स्कूलों में परीक्षा प्रक्रिया पूरी जाएगी। शिक्षा विभाग के…
Read Moreसरकार पटाखों को फोड़ने और बिक्री पर प्रतिबंध का कर सकती है एलान
शिमला हिमाचल में भी पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर प्रतिबंध लग सकता है। सरकार इस फैसले को लेकर मंथन में जुटी है। हालांकि प्रदेश में पटाखे ज्यादा नहीं फोड़े जाते। साथ ही आबादी और जगह के अनुपात में भी अन्य राज्यों की अपेक्षा काफी अंतर है, लेकिन माना जा रहा है कि 9 नवंबर को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के इस संबंध में आने वाले फैसले के बाद सरकार बैन का आधिकारिक एलान कर सकती है। दरअसल, कोरोना के चलते इस बार पटाखों से होने वाले प्रदूषण को देखते हुए…
Read Moreसीएम जयराम केंद्रीय नेतृत्व के साथ करेंगे बैठक, कुछ मंत्रियों की कुर्सी पड़ सकती है खतरे में
शिमला हिमाचल में कुछ मंत्रियों के विभाग फिर बदल सकते हैं या कुछ की कुर्सी भी खतरे में पड़ सकती है। ज्वालामुखी प्रकरण के बाद संगठन में उठे बवाल के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हाईकमान ने दिल्ली बुला लिया है। शनिवार को मुख्यमंत्री दिल्ली जाएंगे। यहां केंद्रीय नेतृत्व के बड़े नेताओं के साथ सीएम बैठक करेंगे। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा विधायक रमेश धवाला से हुई उनकी मुलाकात के बाद ही तय हुआ है। बता दें कि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने हाईकमान से चर्चा के बाद…
Read Moreग्राम सेवा सहकारी सभा सीमित में आठ करोड़ का घोटाला, विजिलेंस ब्यूरो ने की एफआईआर दर्ज
शिमला बिलासपुर की दी तलाई ग्राम सहकारी सभा के बाद अब पपलाह की दी करलोटी ग्राम सेवा सहकारी सभा सीमित में आठ करोड़ का घोटाला सामने आया है। विजिलेंस ब्यूरो को प्रारंभिक जांच में कई अहम सबूत हाथ लगे हैं। मुख्य आरोपी तत्कालीन सचिव की 2018 में मौत हो चुकी है। ब्यूरो ने तत्कालीन सचिव की पत्नी, सभा के सहायक सचिव व दो पूर्व ऑडिटर समेत कुल चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ब्यूरो को मुख्यमंत्री सेवा संकल्प के जरिये मिली शिकायत में सभा में वित्तीय गड़बड़ी के…
Read Moreकेंद्र सरकार पर भूटान से आलू की खेप मंगवाने पर भड़क गए किसान
ऊना केंद्र सरकार की ओर से बीते दिनों भूटान से 30 हजार टन आलू की खेप मंगवाने से ऊना के किसान भड़क गए हैं। यह 44 रुपये प्रतिकिलो की दर से मंगवाया गया है। स्थानीय किसानों का मानना है कि देश में बाहर का आलू आने से किसानों को भारी नुकसान होगा। इस समय कच्ची फसल तैयार है। इसकी पटाई एक-दो दिन में होने वाली है। भूटान से आयात किए आलू के कारण उनकी फसल की मांग कम हो जाएगी। इससे किसानों को फसल के उचित दाम मिलने की उम्मीद…
Read Moreस्कूलों की फीस नियंत्रित करने को एक्ट में बदलाव करेगी सरकार
शिमला हर साल नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही सरकार के लिए सिरदर्द बन गए निजी स्कूलों के फीस ढांचे की समस्या खत्म करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सरकार ने निजी स्कूलों की फीस नियंत्रित करने को 1997 के एक्ट में बदलाव करने का फैसला लिया है। सरकार से हरी झंडी मिलते ही अधिकारियों ने मंथन शुरू कर दिया है। एसएमसी या किसी अन्य कमेटी को फीस निर्धारण में शामिल करने की योजना है। वर्तमान एक्ट में निजी स्कूलों की फीस तय करने को लेकर कोई प्रावधान नहीं…
Read Moreजलसंकट : 335 पेयजल योजनाएं प्रभावित
शिमला पिछले दो माह से बारिश न होने से हिमाचल में सूखे के हालात बन गए हैं। प्रदेश की 335 पेयजल योजनाएं प्रभावित हो चुकी हैं, जिससे गांवों में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। जल शक्ति विभाग के हमीरपुर जोन को छोड़कर अन्य तीनों धर्मशाला, मंडी और शिमला जोन में पेयजल योजनाओं में 25 से 75 फीसदी तक पानी घट गया है। राज्य की सिंचाई योजनाओं पर सूखे की मार से प्रभावित स्कीमों की सरकार ने रिपोर्ट तलब की है। बागवान सूखे के कारण बगीचों में खाद डालने…
Read Moreसरकार ने दिवाली से पहले करीब 11 लाख एपीएल कार्ड धारक परिवारों को दिया झटका
हिमाचल सरकार ने दिवाली से पहले नवंबर की शुरुआत में करीब 11 लाख एपीएल कार्ड धारक परिवारों को एक और झटका दे दिया है। डिपुओं में मिलने वाला सरसों का तेल बुधवार से छह रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा। यही नहीं, माश, मलका मसर और चना दाल के दाम भी पांच-पांच रुपये प्रतिकिलो बढ़ा दिए हैं। कोरोना काल और त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार पड़ी है। राशन डिपो संचालकों को मंगलवार को ही खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से राशन के दामों की नई सूची जारी हुई…
Read More