अलर्ट : हिमाचल में फिर लौटने लगा कोरोना, सैंपल बढ़ाने के निर्देश

अलर्ट : हिमाचल में फिर लौटने लगा कोरोना, सैंपल बढ़ाने के निर्देश

शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण ने फिर से पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन और सीएमओ से सतर्क रहने के लिए कहा है। साथ ही सैंपल बढ़ाने के निर्देश दिए हैं और प्रतिदिन रिपोर्ट सचिवालय भेजने के लिए कहा है। विभाग का मानना है कि लोगों के लापरवाही बरतने के कारण अब रोजाना संक्रमण के 50 या इससे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, 15 दिन पहले प्रदेश में कोरोना की स्थिति सामान्य चल रही थी, लेकिन अब संक्रमण के मामले बढ़ने…

Read More

क्रिकेटर सुषमा और हरलीन की टीम इंडिया में वापसी

क्रिकेटर सुषमा और हरलीन की टीम इंडिया में वापसी

शिमला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 मार्च से होने वाले वन डे और टी-20 क्रिकेट सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय महिला टीम में हिमाचल प्रदेश की दो क्रिकेटरों का चयन भी हुआ है। विकेटकीपर बल्लेबाज सुषमा वर्मा और हरफनमौला हरलीन देओल को टीम में चुना गया है। सुषमा वर्मा का चयन दोनों टीमों के लिए हुआ है जबकि हरलीन टी-20 टीम में खेलेंगी। सुषमा की लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। टी-20 में सुषमा ने पांच साल बाद वापसी की है। इन्होंने साल 2016 में…

Read More

चुनाव के लिए भाजपा ने गठित कीं प्रबंधन समितियां, बिंदल को सोलन का जिम्मा

चुनाव के लिए भाजपा ने गठित कीं प्रबंधन समितियां, बिंदल को सोलन का जिम्मा

शिमला पीपीई किट घोटाले में करीबी का नाम आने के बाद हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद से हटे डॉ. राजीव बिंदल को प्रदेश भाजपा ने नगर निगम चुनाव में पार्टी की जीत के लिए अहम जिम्मेदारी दी है। नाहन विधानसभा क्षेत्र से विधायक बिंदल को नगर निगम सोलन के चुनाव प्रबंधन के लिए गठित समिति का प्रभारी नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री एवं कसौली से विधायक डॉ. राजीव सैजल को सह प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी शिमला संसदीय क्षेत्र पुरुषोत्तम गुलेरिया को समन्वयक नियुक्त किया गया है।…

Read More

अब घर-घर जाकर डाकिया बच्चों के आधार कार्ड बनाएगा

अब घर-घर जाकर डाकिया बच्चों के आधार कार्ड बनाएगा

हमीरपुर हिमाचल प्रदेश में डाकिया अब घर-द्वार जाकर पांच साल तक के बच्चों के आधार कार्ड बनाएगा। डाक विभाग प्रदेश के लोगों को जल्द यह सुविधा देने जा रहा है। डाक विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर मोबाइल एप के जरिये बच्चों के आधार कार्ड बनाएंगे। इसके लिए इन्हें उपकरण मुहैया करवाए जाएंगे। डाक विभाग घर-द्वार आधार कार्ड बनाने या अपडेट करने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी देगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर विभाग फिलहाल पांच साल तक के बच्चों के आधार कार्ड ही घर-द्वार बनाएगा। शेष आयु वर्ग के…

Read More

स्कूल शिक्षकों के तबादलों पर अप्रैल तक लगेगी रोक

स्कूल शिक्षकों के तबादलों पर अप्रैल तक लगेगी रोक

शिमला हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों के तबादलों पर अप्रैल तक रोक लगाने की तैयारी है। मार्च के पहले सप्ताह से अप्रैल के अंत तक विभिन्न कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं के चलते ऐसा होगा। शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा है। अगले सप्ताह इसको लेकर आदेश जारी हो सकते हैं। अभी मुख्यमंत्री की मंजूरी लेकर रोजाना दो दर्जन से ज्यादा शिक्षकों के तबादले हो रहे हैं। इन दिनों स्कूलों में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम रिवाइज करवाया जा रहा है। तबादले होने से व्यवस्था बिगड़…

Read More

बिजली बिल जमा न करवाने पर तहसीलदार कार्यालय का कनेक्शन काट दिया, इन अधिकारीयों को नोटिस जारी

बिजली बिल जमा न करवाने पर तहसीलदार कार्यालय का कनेक्शन काट दिया, इन अधिकारी

सोलन पिछले पांच साल से बिजली बिल जमा न करवाने पर शुक्रवार को विद्युत बोर्ड ने तहसीलदार कार्यालय सोलन का कनेक्शन काट दिया। हालांकि, उपायुक्त के अनुरोध पर बाद में कनेक्शन दोबारा जोड़ दिया गया। जानकारी के मुताबिक बोर्ड ने मिनी सचिवालय स्थित एसी टू डीसी, एसडीएम, चेयरमैन ई गवर्नेंस, जिला सूचना अधिकारी और तहसीलदार कार्यालय को नोटिस जारी कर दो दिन में बकाया बिजली बिल जमा करवाने के लिए कहा है। इसके बाद तीन मार्च को कनेक्शन काट दिया जाएगा। बिजली बोर्ड की इस कार्रवाई की आम जनता में…

Read More

आज शिमला आएंगे रेल मंत्री, प्रदेश में चल रहीं परियोजनाओं पर करेंगे चर्चा

आज शिमला आएंगे रेल मंत्री, प्रदेश में चल रहीं परियोजनाओं पर करेंगे चर्चा

रेल मंत्री पीयूष गोयल शनिवार दोपहर शिमला पहुंचेंगे। वह शाम 4:30 बजे ओकओवर शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से वार्ता करेंगे। रेल मंत्री करीब डेढ़ बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे, वहां से प्रदेश सरकार के हेलीकाप्टर से 3:15 बजे अनाडेल हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 4:30 बजे ओकओवर पहुंचकर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश में चल रहीं रेलवे की परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे। यह कार्यक्रम रेल मंत्रालय के उपनिदेशक सीएन मुरली ने जारी किया है। इस दौरे में मंत्री पीयूष गोयल की धर्मपत्नी सीमा गोयल और एपीएस विजय कुमार झा उनके साथ रहेंगे। बैठक…

Read More

गेहूं की 70 फीसदी फसल सूखे की चपेट में

गेहूं की 70 फीसदी फसल सूखे की चपेट में

शिमला हिमाचल प्रदेश में पिछले दो माह से सूखे की खेती और बागवानी पर मार पड़ने लगी है। जिलों में पर्याप्त बारिश न होने के कारण 50 से 70 फीसदी तक गेहूं की फसल मुरझाकर पीली हो गई है। जौ, मटर और लहसुन आदि फसलों पर भी सूखे का संकट गहरा रहा है। मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर, चंबा में 70 फीसदी तक फसल प्रभावित हुई है। हमीरपुर में तो इससे भी बुरा हाल है। ऊना और कुल्लू में प्रभाव थोड़ा कम है। किसानों के अनुसार बूंदाबांदी होने पर अच्छी फसल…

Read More

ग्लेशियरों को नहीं मिला सुरक्षा कवच, विशेषज्ञों की चिंता बढ़ी

ग्लेशियरों को नहीं मिला सुरक्षा कवच, विशेषज्ञों की चिंता बढ़ी

कुल्लू समुद्रतल से 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में पहली बार बर्फबारी में रिकॉर्ड कमी आंकी गई है। 25 से 30 फीट बर्फ की मोटी चादर से लकदक रहने वाले रोहतांग में इस बार मात्र 8 से 10 फीट बर्फ है। मनाली-लेह मार्ग पर बारालाचा, शिंकुला दर्रा में भी अपेक्षा से बहुत कम हिमपात हुआ है। मौसम के बदले चक्र से पर्यावरण और ग्लेशियर विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है।  हिमालय रेंज में करीब 9500 छोटे-बड़े ग्लेशियर हैं। पिछले दो दशकों से ये ग्लेशियर लगातार पिघलकर सिकुड़ रहे हैं। इस…

Read More

महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, फरवरी में गैस कंपनियों ने तीसरी बार बढ़ाए दाम

महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, फरवरी में गैस कंपनियों ने तीसरी बार बढ़ाए दाम

शिमला रसोई गैस सिलिंडर 25 रुपये महंगा हो गया है। अब घरेलू उपभोक्ताओं को 891 रुपये चुकाने पड़ेंगे। फरवरी में गैस कंपनियों ने घरेलू गैस सिलिंडर के दाम तीसरी बार बढ़ा दिए हैं। इस माह कुल 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। घरेलू सिलिंडर महंगे होने के बाद बावजूद सब्सिडी की राशि 31 रुपये से ज्यादा नहीं बढ़ी है। उधर, व्यवसायिक सिलिंडर के दाम पांच रुपये घटे हैं। अब 1660 रुपये में व्यवसायिक सिलिंडर मिलेगा। एक फरवरी को रसोई गैस सिलिंडर का दाम 791 रुपये तय हुआ था। जनवरी के…

Read More