सरकार ने 41 सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ दी अभियोजन मंजूरी

सरकार ने 41 सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ दी अभियोजन मंजूरी

शिमला हिमाचल प्रदेश में 41 सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों  के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी सरकार ने दे दी है। इस आशय की जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को सदन में दी। कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा के सवाल के लिखित उत्तर में सीएम ने सदन को बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के डेढ़ सौ से ज्यादा सरकारी मुलाजिमों के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और विजिलेंस ब्यूरो जांच कर रहा है। इन अधिकारियों और कर्मचारियों में से विभिन्न महकमों में तैनात 41 मुलाजिमों के खिलाफ संबंधित जांच एजेंसियों को अभियोजन की मंजूरी…

Read More

आजादी के बाद भी सड़क सुविधा से वंचित, चारपाई से बांधकर चार किमी पैदल चल गांव पहुंचाया शव

आजादी के बाद भी सड़क सुविधा से वंचित, चारपाई से बांधकर चार किमी पैदल चल गांव पहुंचाया शव

शिमला आजादी के 73 साल बाद भी हिमाचल के कई गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं। इन्हीं में से एक है मंडी के सरकाघाट का रछोट गांव। जब भी कोई व्यक्ति बीमार होता है तो उसे चार किमी पैदल चारपाई पर उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। सालों से ग्रामीण चार किमी सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इनकी सुनने वाला कोई नहीं है। सड़क के अभाव में हाल ही में महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसे गांव तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को चार किमी…

Read More

विधानसभा सत्र: सिड्डू के स्वाद के साथ गतिरोध तोड़ने की पहल

विधानसभा सत्र: सिड्डू के स्वाद के साथ गतिरोध तोड़ने की पहल

शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही तनातनी पर विराम लग जाने के संकेत हैं। छह दिन से लगातार बने इस गतिरोध को तोड़ने के लिए बुधवार को हुई पहल से यह उम्मीद बंधी है। कांग्रेस के कुछ विधायकों, माकपा विधायक और जयराम सरकार के एक मंत्री की बंद कमरे में हुई बैठक इसी ओर इशारा कर रही है। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में सभी ने लजीज हिमाचली व्यंजन सिड्डू के स्वाद के चटखारे लेते हुए गतिरोध तोड़ने के…

Read More

आईआईटी बॉम्बे की ‘हेल गन’ बचाएगी पहाड़ी फसलों को

आईआईटी बॉम्बे की ‘हेल गन’ बचाएगी पहाड़ी फसलों को

नई दिल्ली अब जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत सभी पहाड़ी राज्यों में ओले गिरने के करण सेब, बादाम, चेरी, मशरूम समेत अन्य पहाड़ी फसलें खराब नहीं होंगी। आईआईटी बॉम्बे के वैज्ञानिकों ने पानी की बूंदों को ओले में बदलने की प्रक्रिया को रोकने की तकनीक वाली ‘हेल गन’ ईजाद कर ली है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इसके उपयोग से अकेले सेब की फसल को हर साल होने वाला 400 से 500 करोड़ रुपये का नुकसान बच जाएगा।  आईआईटी बॉम्बे के डिपार्टमेंट ऑफ एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के वैज्ञानिक प्रो. सुदर्शन…

Read More

कैबिनेट की बैठक आज, कोरोना को लेकर हो सकता है सख्त फैसला

कैबिनेट की बैठक आज, कोरोना को लेकर हो सकता है सख्त फैसला

शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना के सामूहिक मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। इसी को देखते हुए गुरुवार को होने वाली प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कुछ सख्त फैसले लिए जा सकते हैं, ताकि कोरोना को दोबारा बढ़ने से रोका जा सके। बुधवार को प्रदेश में 77 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें एक साथ बिलासपुर जिले के घुमारवीं में प्रिंस हौजरी में 16 मामले आए हैं। इस कारण  प्रिंस हौजरी को सील कर दिया गया है। इसके अलावा सोलन-सिरमौर में 14-14, कांगड़ा में 9, शिमला में 8, कुल्लू 5,…

Read More

भाजपा विधायक के नौ करोड़ टैक्स चोरी मामले में बैंक खाते सीज

भाजपा विधायक के नौ करोड़  टैक्स चोरी मामले में बैंक खाते सीज

शिमला केंद्रीय माल एवं सेवा कर के आयुक्त कार्यालय शिमला ने भाजपा के एक विधायक और उनकी फर्म के सभी बैंक खातों को सीज कर दिया है। विधायक शिमला जिले से हैं। यह कार्रवाई सेवा कर चोरी के एक मामले में की गई है। आरोप है कि उन्होंने अपनी एक फर्म के माध्यम से शिमला में ही अपार्टमेंट का निर्माण कर उसके फ्लैट बेचे लेकिन निर्धारित सेवा कर नहीं चुकाया। सीजीएसटी के अधिकारियों की जांच में करीब नौ करोड़ रुपये का सर्विस टैक्स बना, जिसे विधायक की ओर से जमा…

Read More

जांच में खुलासा : 45 निजी कॉलेजों के प्रिंसिपल अयोग्य

जांच में खुलासा : 45 निजी कॉलेजों के प्रिंसिपल अयोग्य

शिमला हिमाचल प्रदेश में आठ निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को अयोग्य करार देने के बाद अब 45 निजी कॉलेजों के प्रिंसिपल भी अयोग्य पाए गए हैं। राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग की प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है। आयोग ने 61 कॉलेजों की जांच की है। इनमें 16 कॉलेजों के प्रिंसिपल योग्य पाए गए हैं। जांच के दौरान संस्कृत, नर्सिंग, मैनेजमेंट और डेंटल कॉलेजों से एक भी प्रिंसिपल मानकों पर सही नहीं उतरा है। आयोग अभी 100 और कॉलेजों के दस्तावेज खंगाल रहा है।  अयोग्य करार दिए प्रिंसिपलों…

Read More

आज भी बजट सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में हंगामे के आसार

आज भी बजट सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में हंगामे के आसार

शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को बाहर कर सदन की कार्यवाही होगी। ऐसे में जयराम सरकार के इस चौथे बजट सत्र के भी हंगामेदार रहने के आसार हैं। कांग्रेस सोमवार को सत्र के दूसरे दिन शोकोद्गार के बाद की कार्यवाही को बाधित कर सकती है। सदन में गतिरोध की स्थिति बन सकती है।  बीते शुक्रवार को बजट सत्र के पहले दिन ही जोरदार हंगामा हुआ था। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण के दौरान सदन में विपक्ष ने महंगाई का विरोध किया था। राज्यपाल ने पूरा अभिभाषण…

Read More

आज विवाद के बीच पुलिस के पहरे में खुलेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय

आज विवाद के बीच पुलिस के पहरे में खुलेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय

धर्मशाला केंद्रीय विवि और एबीवीपी के विवाद के बीच सोमवार को विवि पुलिस के पहरे में खुलेगा। केंद्रीय विवि को खोलने की अधिसूचना की प्रतिलिपि विवि प्रशासन ने एसपी कांगड़ा सहित एडीसी कांगड़ा को भी प्रेषित की है। जिसमें 24 फरवरी को पुलिस अधीषक कांगड़ा के कार्यालय में हुई बैठक का हवाला दिया गया है। इसके अलावा सीयू में ऑफलाइन कक्षाएं लगाने और परीक्षाएं करवाने के लिए भी अब पहले कुलपति से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही कक्षाओं को ऑफलाइन चलाया जा सकेगा।    विश्वविद्यालय प्रबंधन ने 23 फरवरी…

Read More

पहली से चौथी कक्षा के लिए अप्रैल में भी स्कूल खुलने के आसार कम

पहली से चौथी कक्षा के लिए अप्रैल में भी स्कूल खुलने के आसार कम

शिमला पहली से चौथी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अप्रैल से स्कूल खुलने के आसार कम हैं। हिमाचल प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से विभागीय अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। बीस मार्च के बाद स्कूल खोलने या ऑनलाइन ही पढ़ाई जारी रखने को लेकर विचार होगा। फिलहाल विभागीय अधिकारियों का अभी पूरा ध्यान वार्षिक परीक्षाओं पर है। मार्च में पहली से चौथी कक्षा के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से ही होंगी। व्हाट्सएप के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। 31 मार्च…

Read More