भाजपा नेताओं के लिए देवभूमि हिमाचल से जुड़ा किस्मत कनेक्शन लगातार अपना असर दिखा रहा है। बाहर से आए पार्टी के जिस नेता ने भी बतौर प्रभारी पसीना बहाया, उसकी किस्मत बदली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुरू हुआ पार्टी नेताओं का यह किस्मत कनेक्शन लगातार आगे बढ़ रहा है। इस फेहरिस्त में अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने सांसद तीरथ सिंह रावत का नाम भी जुड़ गया है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने तीरथ सिंह रावत को हिमाचल में बतौर चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी। हिमाचल…
Read MoreCategory: Himachal News
शिमला पहुंचीं प्रियंका, प्रभारी शुक्ला ने घर पर की मुलाकात
अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को छराबड़ा स्थित अपने घर पहुंची हैं। रिश्तेदार और परिवार के सदस्य भी उनके साथ घूमने आए हैं। प्रियंका यहां चार दिन रुकेंगी। सूत्रों के अनुसार प्रियंका बुधवार सुबह करीब 10.35 बजे छराबड़ा पहुंचीं। पूरा दिन वह घर पर ही रहीं। बताया जा रहा है कि शिमला में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में हिस्सा लेने के बाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने दोपहर बाद प्रियंका से उनके घर जाकर मुलाकात की है। यह मुलाकात करीब 15 मिनट तक…
Read Moreरोहतांग सहित पांगी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, मैदानी जिलों में खिली धूप
हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच वीरवार को रोहतांग सहित पांगी की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई। मैदानी जिलों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से वीरवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। शुक्रवार को भी प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 14 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 15 से 17 मार्च तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना…
Read MoreCoronavirus in Himachal: नर्सिंग कॉलेज की 48 छात्राओं समेत 92 कोरोना पॉजिटिव
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को 92 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सिरमौर 49, ऊना 8, सोलन 12, कांगड़ा 12, शिमला 4, हमीरपुर 3, मंडी 2, बिलासपुर, कुल्लू में 1-1 मामला आया है। इटरनल विश्वविद्यालय बडू साहिब के नर्सिंग कॉलेज में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को दूसरे दिन 48 प्रशिक्षुओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक मामला नाहन में आया है। बडू साहिब में अब तक कोरोना संक्रमण के 130 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 124 मामले प्रशिक्षु नर्सों से जुड़े हुए हैं। 75 सैंपलों…
Read Moreकुर्सी पर 25 किo मीo उठा सड़क तक पहुंचाई बीमार महिला
न्यूली (कुल्लू) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के दुर्गम क्षेत्रों में सड़क न होने से ग्रामीणों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मरोड़ गांव में सोमवार को पेट दर्द से कराह रही एक महिला को ग्रामीण कुर्सी पर उठाकर 25 किलोमीटर दूर सड़क तक लाए। इसके बाद यहां से 13 किलोमीटर दूर सैंज अस्पताल पहुंचाया गया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। महिला का दस दिन पहले ही प्रसव हुआ है। अब उसे सैंज में क्वार्टर में रखा गया है। रविवार रात…
Read Moreईडी निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की कर सकता है जांच
शिमला हिमाचल प्रदेश के कई निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर सकता है। फीस की राशि के दुरुपयोग पर राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने मामलों की जांच के लिए ईडी को पत्र लिखा है। आयोग ने मुख्य सचिव अनिल खाची को भी पत्र लिखकर सभी निजी संस्थानों का ऑडिट करवाने की सिफारिश की है। इन संस्थानों पर विद्यार्थियों से ली गई फीस का व्यावसायिक इस्तेमाल करने का आरोप है। नियमानुसार फीस को शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए। आयोग…
Read Moreहैरिटेज रेलवे ट्रैक कालका-शिमला पर लग्जरी रेल मोटरकार चलाने की योजना
शिमला कालका-शिमला हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर लग्जरी रेल मोटरकार का संचालन शुरू करने की तैयारी है। अंबाला मंडल ने मुख्यालय से रेल मोटरकार का संचालन शुरू करने की मंजूरी मांगी है। इसी हफ्ते मंजूरी मिलने की उम्मीद है। रेलवे अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने इसकी पुष्टि की है। कालका और शिमला के बीच 14 सीटर रेल मोटरकार चलाने की योजना है। यह गाड़ी चार घंटे में कालका और शिमला के बीच की दूरी तय करेगी, जबकि अन्य गाड़ियों में यह सफर करीब पांच घंटों में तय होता…
Read Moreमशरूम उगाओ, डेढ़ लाख रुपये किलो तक दाम पाओ
सोलन क्या आपने कभी ऐसी मशरूम का सेवन किया है, जिसकी कीमत बाजार में एक से दो लाख रुपये प्रतिकिलो तक हो। जी हां! इतनी महंगी मशरूम औषधीय गुणों से भरपूर है। स्टेमिना और इम्यून सिस्टम मजबूत रखने व दवाई के तौर पर इस्तेमाल होने वाली इस मशरूम का भारत के एकमात्र खुंब अनुसंधान केंद्र सोलन में चल रहा शोध पूरा हो गया है। स्टेमिना और इम्यूनिटी समेत रेस्पेरेट्री सिस्टम पर काम करने वाली कॉर्डिसेप्स मिलिटेयर्स मशरूम को यहां के वैज्ञानिकों ने लैब में तैयार कर बड़ी सफलता हासिल की…
Read Moreप्रदेश के शहरों की ट्रैफिक और कानून व्यवस्था संभालेंगी महिलाएं
शिमला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को राजधानी शिमला समेत प्रदेश के बड़े शहरों की ट्रैफिक और कानून व्यवस्था को महिलाएं संभालेंगी। वहीं, शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर वर्ष 1975 में गठित हिमाचल प्रदेश पुलिस महिला कांस्टेबलों के पहले बैच की 28 सदस्यों को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सम्मानित करेंगे। इनमें रानी भी शामिल हैं, जो 1973 में पुलिस ज्वाइन करने वाली प्रदेश की पहली महिला हैं। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए महिलाओं को ज्यादा संख्या में पुलिस बल में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए…
Read Moreशिक्षा निदेशालय में 31 मार्च तक नहीं आ सकेंगे शिक्षक
शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त शिक्षकों के 31 मार्च तक उच्च शिक्षा निदेशालय आने पर रोक लगा दी गई है। स्कूलों में जारी वार्षिक परीक्षाओं के बीच तबादलों के लिए शिमला पहुंच रहे शिक्षकों पर शिकंजा कसते हुए उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सभी जिला उपनिदेशकों को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने प्रिंसिपलों को हिदायत देते हुए कहा है कि बिना पूर्व मंजूरी के कोई भी शिक्षक अपना स्टेशन नहीं छोड़े। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया…
Read More