यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर केंद्र सरकार की बैंकों के निजीकरण की नीति के खिलाफ सोमवार और मंगलवार को बैंक कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के कारण शहर के बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा। बैंक कर्मी बुधवार को काम पर लौटेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान और संयोजक गोपाल शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार बैंकों का निजीकरण चंद पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए कर रही है। सरकार की निजीकरण की नीति का असर आम लोगों पर पड़ेगा। 15 और…
Read MoreCategory: Himachal News
हिमाचल प्रदेश: पंचायत की अनोखी पहल, बिना कोविड टेस्ट और पुलिस वेरिफिकेशन नहीं मिलेगा प्रवेश
जनजातीय जिला लाहौल-स्पाीति में इस सर्दी ने सबसे कम बर्फबारी का दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कम बर्फबारी होने से सैकड़ों साल पुराने ग्लेशियरों को इस बार कवच नहीं मिला है। इससे सूखे की आशंका बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के रिकॉर्ड के मुताबिक 2021 की सर्दी को दशकों बाद बर्फबारी के बगैर सबसे सूखा साल दर्ज किया गया है। इस सर्दी में अभी तक महज 96 सेमी बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है। लाहौल-स्पीति के पहाड़ों में करीब 250 से अधिक ग्लेशियर हैं। ये गर्मियों में पिघलकर सतलुज और…
Read Moreअंपायर वीरेंद्र का देश में डंका, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रिव्यू सफलता दर में देश में पाया पहला स्थान
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबलों में बेहतरीन अंपायरिंग कर जिला हमीरपुर के पुरली निवासी अंतरराष्ट्रीय अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने सर्वाधिक रिव्यू सफलता दर हासिल कर प्रदेश का नाम चमकाया है। वीरेंद्र 85.71 फीसदी सफलता दर के साथ पहले स्थान पर हैं। जबकि 83.87 फीसदी सफलता दर के साथ अंपायर नितिन मेनन दूसरे स्थान पर हैं। हाल ही में देश में हुए टेस्ट मुकाबलों में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के मध्य जुलाई में इंग्लैंड में होगा।…
Read MoreWeather Update: चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में तूफान और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में 14 और 17 मार्च को मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिले में रविवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के अधिकांश हिस्सों में तूफान आने और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम फिर साफ रहेगा और धूप खिलेगी। मध्यम और ऊंचाई वाले भागों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री…
Read MoreCoronavirus in Himachal: 86 कोरोना संक्रमित, एक की मौत
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 86 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को कांगड़ा में 21, ऊना में 28, मंडी में 15, सोलन में 7, हमीरपुर व शिमला में 5-5, कुल्लू में 4 और बिलासपुर में 1 मामला सामने आया है। कांगड़ा में शनिवार को 62 वर्षीय एक बुजुर्ग की कोरोना महामारी से मौत हो गई। रक्कड़ तहसील के गरली निवासी मरीज को 12 मार्च को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था।…
Read Moreभाजपा नेता कृपाल परमार बोले- सीएम श्रीकृष्ण और मैं उनका सुदामा
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान शिव का अवतार कहने करने का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि फतेहपुर दौरे के दौरान भाजपा नेता कृपाल परमार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भगवान कृष्ण की संज्ञा दे डाली। फतेहपुर विस क्षेत्र में जनसभा के दौरान भाजपा नेता कृपाल परमार ने कहा कि वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सुदामा हैं, जबकि मुख्यमंत्री उनके भगवान श्रीकृष्ण हैं। जनसभा के मीडिया ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आजकल भाजपा नेताओं में भगवान बनने की होड़ ज्यादा हो गई है।…
Read Moreपहली से चौथी कक्षा तक स्कूल खुलने के आसार कम
शिमला हिमाचल प्रदेश में एक अप्रैल से पहली से चौथी कक्षा तक स्कूल खुलने के आसार कम हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से शिक्षा विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 31 मार्च तक इन छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षाएं ली जा रही हैं। एक अप्रैल से सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होना है। आने वाले दिनों में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में इसको लेकर चर्चा की जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल कुछ दिन तक स्कूल बंद रखना ठीक रहेगा। छोटे…
Read Moreबोर्ड परीक्षा में फेल नहीं होंगे विद्यार्थी
शिमला राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध हिमाचल प्रदेश के निजी और सरकारी स्कूलों में इस वर्ष पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को फेल नहीं किया जाएगा। कोरोना संकट के चलते सरकार ने लगातार दूसरे साल असेसमेंट के आधार पर ही विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला लिया है। वर्ष 2019 में पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम के आधार पर अगली कक्षा में भेजने का फैसला हुआ था। परीक्षा में 33 से कम अंक लाने वाले विद्यार्थियों को अगली…
Read Moreखुलासा : नशे की गिरफ्त में शिमला समेत हिमाचल के चार जिले
शिमला देश भर में नशे से प्रभावित 272 जिलों में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का नाम भी दर्ज हो गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और एम्स दिल्ली की ओर से किए गए सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। सर्वे के मुताबिक प्रदेश में जिला शिमला में लोग नशे से सबसे ज्यादा ग्रस्त हैं। जिला कुल्लू, मंडी और चंबा का नाम भी सूची में शामिल है। राष्ट्रीय नशामुक्ति एवं पुनर्वास समिति के सदस्य सुमित सिंह ने बताया कि इन 272 जिलों की पहचान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से प्राप्त इनपुट और…
Read Moreचंबा हादसा: बस की सीटों के स्ट्रेचर बनाकर, कंबल-बेडशीट के सहारे खाई से निकाले घायल
दिन बुधवार, स्थान कॉलोनी मोड़, समय सुबह सवा दस बजे। बस हादसे के घायलों की चीखें सुनकर हर कोई स्तब्ध था। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। उनके हाथ में जो सामान लगा वे उसके बाद मदद को पहुंच गए। देखते ही देखते मौके पर जुटी लोगों की भीड़ बचाव कार्य में जुट गई। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस कम पड़ गईं। एक एंबुलेंस में तीन-तीन घायलों को ले जाना पड़ा। एक घायल को एंबुलेंस में नीचे लिटाना पड़ा। …
Read More