शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। इसमें कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी में है। कोविड काल में अव्यवस्था के मुद्दे पर भी हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस नेताओं पर विजिलेंस जांच जैसे मामलों पर भी सदन गरमाएगा। सत्र के लिए 900 से ज्यादा सवाल आए हैं। संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट, नगर निगम के चुनाव पार्टी चिह्न पर करवाने समेत कई विधेयक पटल पर रखे जाएंगे। 6 मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विधानसभा में…
Read MoreCategory: Himachal News
हिमाचल के वैभव की आईपीएल नीलामी में लगी लाटरी, केकेआर ने 20 लाख में खरीदा
शिमला आईपीएल-14 के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी में हिमाचल प्रदेश के वैभव अरोड़ा की लाटरी भी लगी है। इन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बीस लाख रुपये में खरीदा है। ऑलराउंडर वैभव का बेस प्राइस बीस लाख रुपये ही था। इस साल ही वैभव ने सैयद मुश्ताक अली क्रिकेट टूर्नामेंट से टी-20 में पदार्पण किया है। प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन का इन्हें इनाम मिला है। छह मैचों में इन्होंने दस विकेट झटके। दस जनवरी, 2021 को इन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाफ अपना पहला टी-20 मुकाबला हिमाचल प्रदेश के लिए खेला।…
Read Moreशिमला में सालों से मुफ्त का पानी गटक रहे कई होटल संचालक
शिमला राजधानी में पेयजल मीटरों की जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शहर के कई निजी होटल सालों से मुफ्त का पानी डकार रहे हैं। इनमें 80 से ज्यादा पेयजल मीटर ऐसे मिले हैं जिनका कोई रिकॉर्ड नहीं है। होटलों में यह मीटर कब और कैसे लगे, इस पर पेयजल कंपनी के पास भी कोई जवाब नहीं है। कंपनी के रिकॉर्ड के अनुसार शहर में सभी होटलों को कुल 605 व्यावसायिक कनेक्शन दिए गए हैं। बीते महीने कंपनी ने सभी वार्डों के कनिष्ठ अभियंताओं को शहर में…
Read Moreनड्डा की कार्यकर्ताओं को नसीहत, जगन्नाथ का रथ न मानें पार्टी को, लगाएं ताकत
धर्मशाला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में गुरुवार को धर्मशाला में नेताओं को अपरोक्ष रूप से गुटबाजी पर विराम लगाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा के 18 करोड़ कार्यकर्ता हैं। कोई भी राजनीतिक दल भाजपा के मुकाबले में नहीं है। हमारी ताकत एकता है। सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि ताकत से कई बार हम कमजोर भी होने लगते हैं। जिस तरह से भगवान जगन्नाथ के रथ को सब हाथ लगाते हैं। रथ चलता रहता है। यह…
Read Moreमहाकुंभ मेले के लिए 25 विशेष बसें चलाएगा एचआरटीसी
शिमला उत्तराखंड के हरिद्वार में 27 फरवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ मेले के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) 25 विशेष बसें चलाएगा। ये बसें 25 फरवरी से सभी जिलों से चलाई जाएंगी। एचआरटीसी फिलहाल प्रदेश भर से हरिद्वार और इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए 32 बसें चला रहा है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने कहा कि विशेष बसें चलाने के आदेश जारी कर दिए हैं। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इन बसों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। मेले में जाने वाले…
Read Moreभाजपा का महामंथन, जेपी नड्डा समेत ये दिग्गज नेता होंगे शामिल
धर्मशाला धर्मशाला में बुधवार से तीन दिन तक भाजपा 2022 में मिशन रिपीट के लिए महामंथन करेगी। मिशन रिपीट के लिए महामंथन करने खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचेंगे। महामंथन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित कई दिग्गज नेता पहुंचेंगे। महामंथन में मिशन रिपीट के साथ फतेहुपर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव, प्रदेश के चारों नगर निगमों के चुनाव सहित कई अन्य मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा होगी। धर्मशाला के पास एक होटल में बुधवार से शुरू होने जा…
Read Moreप्रदेश के सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 584 टीजीटी, इसी सप्ताह आएगा बैचवाइज भर्ती परिणाम
शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द ही 584 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। टीजीटी के 584 पदों पर इसी सप्ताह बैचवाइज भर्ती का परिणाम जारी होगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने नियुक्तियों की मंजूरी को शिक्षा मंत्री के पास फाइल भेज दी है। संभावित है कि मार्च में शिक्षकों की नियुक्तियां हो जाएंगी। चयनित होने वाले टीजीटी को अनुबंध आधार पर नियुक्ति मिलेगी। इन्हें 13900 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन के चलते बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया अप्रैल 2020 में रुक गई थी। लॉकडाउन…
Read Moreफर्जी शिक्षण संस्थान चलाने वाले तीन निदेशक गिरफ्तार, 29 करोड़ की छात्रवृत्ति हड़पी
शिमला 265 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाइलेट के नाम पर चल रहे नौ फर्जी शिक्षण संस्थानों के तीन निदेशकों को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने निदेशकों के घरों समेत अन्य पांच ठिकानों पर दबिश देकर अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में शिक्षण संस्थानों के निदेशक कृष्ण कुमार, राजदीप सिंह और बबिता राज्टा शामिल हैं। बबिता राज्टा मुख्य आरोपी अरविंद राज्टा की पत्नी है। आरोप है कि इन्होंने प्रदेश में फर्जी संस्थान खोलकर करीब 29 करोड़ की विभिन्न…
Read Moreप्रदेश में कोरोना वायरस के 17 नए मामले, जानें किस जिले में कितने सक्रिय केस
शिमला हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस के 17 नए मामले आए हैं। लाहौल-स्पीति के बाद अब हमीरपुर जिला भी कोरोना मुक्त हो गया है। इन दोनों जिलों में कोरोना के शून्य सक्रिय मामले हैं। कांगड़ा जिले में छह, ऊना दो, सिरमौर दो, शिमला एक, मंडी तीन और किन्नौर में तीन-तीन नए मामले आए है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 58243 पहुंच गया है। कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 398 रह गए हैं। अब तक 56851 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 981 की मौत…
Read Moreदार्जिलिंग, नीलगिरि, कालका-शिमला समेत चार हेरिटेज ट्रैक का होगा निजीकरण
बिलासपुर भारतीय रेलवे के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार और रेलवे देश की चार विश्व धरोहर रेललाइनों का निजीकरण करने जा रहा है। ये चार ट्रैक हिमाचल का शिमला-कालका, पश्चिमी बंगाल का सिलीगुड़ी-दार्जिलिंग, तमिलनाडु का नीलगिरि और महाराष्ट्र का नेरल-माथेरान हैं। चारों ट्रैक नैरोगेज हैं, जिन्हें प्राइवेट एजेंसियों के हवाले करने की तैयारी है। प्राइवेट एजेंसी इन ट्रैक का रखरखाव करने के साथ-साथ मार्केटिंग का काम भी करेगी और नई ट्रेनें भी चलाएगी। पर्यटन केंद्र भी विकसित किए जाएंगे। एजेंसी की…
Read More