शिमला प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को सुक्खू सरकार की 13 जनवरी को प्रस्तावित पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन का तोहफा मिलेगा। हिमाचल प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को सुक्खू सरकार की 13 जनवरी को प्रस्तावित पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन का तोहफा मिलेगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को सचिवालय में अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी। कहा कि अर्की में उन्होंने पहली बार कहा कि था कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलनी चाहिए। इसका मकसद कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना था। पूर्व…
Read MoreCategory: Himachal News
हिमाचल सरकार मुख्यमंत्री स्वावलंबी योजना के तहत ई-वाहन खरीद पर देगी एक करोड़ तक का ऋण
शिमला हिमाचल के बेरोजगारों को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार हर साल 500 बेरोजगारों को ई-व्हीकल खरीदने के लिए ऋण देगी। राज्य सरकार अब मुख्यमंत्री स्वावलंबी योजना में इलेक्ट्रिक वाणिज्य वाहनों की खरीद के लिए एक करोड़ तक के ऋण लाभार्थियों को देगी। अभी तक ऐसे डीजल वाहनों की खरीद के लिए सरकार स्वावलंबी योजना में 60 लाख रुपये का लोन देती रही है। बेरोजगार इलेक्ट्रिक टैक्सी, ट्रक, बसें और अन्य वाहन खरीद कर अपना व्यवसाय आरंभ कर पाएंगे। प्रदेश में सरकारी नौकरी के सीमित अवसर को देखते हुए शिक्षित…
Read Moreनववर्ष के आरम्भ में ही इन अधिकारीयों को मिला पदोन्नति का तोहफा
शिमला राज्य सरकार ने प्रदेश के आईजी रैंक के 2005 बैच की सुमेधा और संतोष कुमार को प्रमोशन देकर लेवल 14 का पे स्केल दिया है। डीआईजी रैंक के 2009 बैच के आईपीएस गुरुदेव चंद, विमुक्त रंजन और अनुपम शर्मा को लेवल 13 का पे स्केल दिया गया। इस संबंध में राज्य सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। इस अधिसूचना के अनुसार तीन आईपीएस अधिकारी मयंक चौधरी, अभिषेक एस और अमित यादव को प्रमोट कर सीनियर टाइम स्केल लेवल 11 का पे स्केल प्रदान किया है। 5 आईपीएस…
Read Moreपंचायत स्तर पर यह नियम लागू करने की पेशकश, जानिए यह चार बड़े फैसले
शिमला हिमाचल प्रदेश में अवैध निर्माण को रोकने के लिए पंचायत स्तर पर नियम लागू करने की पेशकश की गई है। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को इस बारे में सुझाव पेश करने के आदेश दिए हैं। बुधवार को सुनवाई के दौरान अदालत को पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों से अवगत करवाया गया। मामले पर सुनवाई आज भी जारी रहेगी। अदालत को बताया गया कि पंचायती राज अधिनियम की धारा 14 के अंतर्गत पंचायत स्तर पर अवैध निर्माण पर नियंत्रण के प्रावधान दिए गए हैं, लेकिन राज्य सरकार ने इन्हें अभी तक…
Read Moreशिक्षा बोर्ड बदलेगा दसवीं और बारहवीं की टर्म-2 की परीक्षाओं की तिथियां
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च में होने वाली 10वीं-12वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षाओं में बदलाव करने जा रहा है। यह बदलाव शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रस्तावित डेटशीट पर अभिभावकों और शिक्षकों से मांगी गई आपत्तियों और सुझावों के बाद किया जा रहा है। शिक्षा बोर्ड जल्द ही परीक्षा की फाइनल तिथियों का शेड्यूल जारी करेगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पिछले सप्ताह टर्म-2 की परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित शेड्यूल जारी किया था। बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 11 मार्च,…
Read Moreप्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह के दिल्ली दौरे से प्रदेश की राजनीति गरमाई, यह लगाए जा रहे है कयास
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके पुत्र मंत्री विक्रमादित्य सिंह बुधवार दोपहर को शिमला से दिल्ली रवाना हुए। चर्चा है कि हाईकमान से कांगड़ा जिले की मंत्रिमंडल विस्तार में अनदेखी का मामला उठा सकते हैं। इसके अलावा विक्रमादित्य सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी प्रतिभा सिंह आभार जताएंगी। एक-दो दिन में दोनों के शिमला लौटने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित अन्य मंत्रियों के दिल्ली से लौटते ही अब प्रतिभा के जाने से कांग्रेस की राजनीति गरमा गई है।…
Read Moreबैंककर्मी ने खाताधारकों से की 3.89 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, पुलिस ने मामला किया दर्ज
शिमला राजधानी शिमला में बैंक निवेश के नाम पर खाता धारकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी हुई है। बैंक के ही एक कर्मचारी पर 3.89 करोड रुपये धोखाधड़ी का आरोप लगा है। आईसीआईसीआई बैंक शाखा प्रबंधक सुमित डोगरा की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। छोटा शिमला थाना क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक में यह घोटाला हुआ है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी अरविंद साल 2015 से शाखा कसुम्पटी आईसीआईसीआई बैंक में पदस्थापित था और वर्तमान में वह न्यू शिमला शाखा में पदस्थ है। इस दौरान अरविंद ने उक्त…
Read Moreसुक्खू की सरदारी में युवा मंत्रियों को मिले अहम विभाग
हिमाचल प्रदेश के तीन युवा मंत्रियों के कंधों पर अबकी बार विकास और शिक्षा क्षेत्र का महत्वपूर्ण दायित्व रहेगा। हिमाचल की भाग्यरेखा रूपी सड़कों और पुलों का सुधार किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने युवा मंत्रियों रोहित ठाकुर को शिक्षा, अनिरुद्ध सिंह को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज और विक्रमादित्य सिंह को लोक निर्माण विभाग और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे हैं। इन तीनों ने पहली बार मंत्री पद हासिल किए हैं। इनको अपने विभागों का महज दायित्व ही बखूबी नहीं…
Read Moreमनरेगा मजदूरों की ऑनलाइन हाज़री का विरोध, पुराना सिस्टम बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां विकास खंड के तहत विभिन्न पंचायतों के प्रधानों, उपप्रधानों व वार्ड पंचों ने मंगलवार को एसडीएम मनीष कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को एक ज्ञापन भेजा है। इस ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मनरेगा के तहत ऑनलाइन हाजरी का विरोध करते हुए पुराने हाजरी सिस्टम को बहाल करने का आग्रह किया है। प्रेषित ज्ञापन में दलील दी गई है कि अधिकतर वार्ड पंचों के पास न तो एंड्राइड फोन हैं और यदि किसी के पास है तो 600 रुपये मानदेय प्राप्त करने…
Read Moreभारत और आस्ट्रेलिया मैच के लिए धर्मशाला स्टेडियम की पिच नए अवतार में होगी तैयार
धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक मार्च से होने वाला टेस्ट मैच मैदान की पांच नंबर पिच (सेंटर पिच) पर खेला जाएगा। इसके लिए एचपीसीए की पिच और मैदान समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वर्तमान में कुल नौ पिचें मैदान में मध्य की पांच पिचों को अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए बनाया गया है। और हाल ही में पांच पिचों में विकेट कैमरा लगाने की व्यवस्था की गई है। मैदान में मध्य की पांच नंबर पिच को भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए तैयार किया…
Read More