अपने ही घर को लगा दी आग

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पंचायत मुनेहड़ में एक व्यक्ति ने अपना आशियाना ही जला डाला। इससे सारा सारा मकान राख हो गया। आरोप है कि नशे में चूर अवतार सिंह ने शनिवार शाम को अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट के बाद सुबह होते ही इस घटना को अंजाम दे डाला। पंचायत प्रधान राजेश चौधरी ने बताया कि शनिवार रात को नशे में चूर अवतार सिंह ने अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट की। देर रात तक मचे हंगामे के बाद पंचायत प्रधान अवतार सिंह की पत्नी व बच्चों…

Read More

आठ सरकारी स्कूलों में बताए जाएंगे नाट्य कला के गुर

कुल्लू। एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन कुल्लू 26 अगस्त से आठ सरकारी स्कूलों में नाट्य कार्यशालाओं का आयोजन करेगी। पंद्रह दिन तक चलने वाली कार्यशालाओं में बच्चों को कविता पाठ, कहानी बनाना, भाषण, अभिनय तथा खेल-खेल में सीखने की कला पर जोर दिया जाएगा। संस्था के निर्देशक केहर सिंह ठाकुर का कहना है कि पिछले दिनों कलाकेंद्र में आयोजित समर चिल्ड्रन थिएटर वर्कशॉप में बच्चों की भारी संख्या में प्रतिभागिता पर जोर दिया गया है। कार्यशाला में अधिक से अधिक सरकारी स्कूलों के छात्रों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।…

Read More

10 पंचायतों में रखे जाएंगे जल रक्षक

कुल्लू। जिला कुल्लू की 10 पंचायतों में जल रक्षक के पद भरे जाएंगे। आईपीएच विभाग ने पदों को भरने के लिए कवायद तेज कर दी है। 5वीं पास अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग कुल्लू मंडल-1 के सहायक अभियंता विवेक हाजरी ने इसकी पुष्टि की है। पूईद पंचायत के तहत पड़ने वाली चनसारी-सेऊगी-किंजा पेयजल योजना, सेऊगी पंचायत, तलोगी पंचायत की खराहल पेयजल योजना, नेऊली पंचायत की लारी-मनारी-देऊधार पेयजल योजना, काईस पंचायत की सेऊबाग पेयजल योजना, कराड़सू पंचायत की काईस-बिष्टबेहड़ पेयजल योजना, डूगीलग…

Read More

कुल्लू अस्पताल में भर्ती होना है तो अपनी चारपाई साथ लाइए!

कुल्लू। बीमार होने पर अगर आपको कुल्लू अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहा गया तो चारपाई जरूर खरीद लीजिएगा। इन दिनों क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में जो मरीज भर्ती हुए हैं, उनमें से कुछेक को चारपाई अपनी ही खरीदनी पड़ी है। ये मरीज अपनी चारपाई पर अस्पताल की गैलरी में उपचार करवा रहे हैं। अस्पताल का यह किस्सा बयां कर रहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा किस हद तक बदहाल हो चुकी है। बदहाली का कारवां इस कद्र बढ़ रहा है कि मरीजों के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू का…

Read More

पांच लाख का सेब लेकर व्यापारी भागा

पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल सब्जी मंडी से बाहरी राज्य का एक व्यापारी पांच लाख रुपये का सेब लेकर फरार हो गया। पतलीकूहल के आढ़तियों ने इस सिलसिले में पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। पतलीकूहल पुलिस ने सभी पुलिस चौकियों और थानों को इसकी सूचना कर दी। लिहाजा, आरोपी व्यापारी को हिमाचल और पंजाब की सीमा पर स्वारघाट में माल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पतलीकूहल सब्जी मंडी में आढ़ती का काम करने वाले मोहन लाल ठाकुर, संजय, रोशन लाल, अजय ठाकुर और कुंजलाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा…

Read More

हड़ताल पर बस ऑपरेटर दोफाड़

कुल्लू। निजी बस ऑपरेटर यूनियन की बैठक रविवार को कुल्लू में आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष सर चंद ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 अगस्त को प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन की कोई भी गाड़ी रूट पर नहीं चलेगी। यूनियन के जिला अध्यक्ष सर चंद ठाकुर ने बताया कि न्यूनतम किराया पांच रुपये करने, किराये में बढ़ोतरी करने और सिंगल विंडो टैक्स आदि की मांगों को लेकर यूनियन की राज्य कमेटी लंबे अरसे से संघर्ष कर रही है। मांगें पूरी न होने पर कमेटी ने…

Read More

दो बिस्वा भूमि दो तभी छोड़ेंगे जमीन

भुंतर (कुल्लू)। जिला प्रशासन की ओर से सरकारी भूमि पर से कब्जा हटाने के निर्देशों के बाद भुंतर के दर्जनों भूमिहीनों में हड़कंप मच गया है। भुंतर में रविवार को भूमिहीन आवासहीन संघर्ष समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भुंतर सब्जी के साथ लगते इलाके में रह रहे सभी भूमिहीन लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रशासन की ओर से जारी किए गए फरमान के बाद न्याय को लेकर आवाज उठाने की योजना बनाई गई। बैैठक कहा गया कि सभी समिति सदस्य करीब दो दशक से…

Read More

पर्यटन की दृष्टि से नए स्थल हों विकसित

कुल्लू। मंदी के दौर से गुजर रहे कुल्लू-मनाली के पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए यहां के पर्यटन स्थलों को विकसित करना पड़ेगा। यह सुझाव कुल्लू-मनाली के पर्यटन व्यवसायियों का है। पर्यटन व्यवसायियों का कहना है कि नए पर्यटन स्थलों को विकसित कर कुल्लू-मनाली के पर्यटन सीजन को संजीवनी दी जा सकती है। कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि नियमित हवाई सेवाएं न होने और खस्ताहाल सड़कों के कारण पर्यटन सीजन देरी से शुरू हुआ। समय से पहले बरसात शुरू होने के कारण पर्यटन सीजन समय से…

Read More

महिला ने निगला जहर, हालत गंभीर

ऊना। क्षेत्र के लालसिंगी में रहने वाली एक प्रवासी महिला ने रविवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, पुलिस ने भी मौके पर पहुंच मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत लालसिंगी में परिवार के साथ रहने वाली प्रवासी महिला धनवती पत्नी कोमल मूल निवासी गांव सेहतपुर जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)…

Read More

अवैध खनन पर 13 गाड़ियों के चालान

ऊना। जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखा हुआ है। शनिवार रात डीएसपी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व छेड़े अभियान में खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी। इस दौरान अवैध रूप से रेत बजरी उठा रहे 13 गाडियों को पकड़ा गया। इनके विरुद्ध माइनिग अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए एवं उनसे 75320 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। वहीं यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहनों के खिलाफ भी पुलिस ने अभियान छेड़ा। इसके तहत पुलिस…

Read More