चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते मुगला में पेयजल सड़कों पर बह रहा है। इससे सड़क की हालत काफी दयनीय हो गई है। सड़क पर पानी बहने से जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दुपहिया वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर इस मार्ग पर सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लगभग छह माह का समय हो गया है और आज तक सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग ने पेयजल लाइन को ठीक करने की…
Read MoreCategory: Himachal News
मणिमहेश मेंश्रद्धालु की मौत
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा पर गए एक श्रद्धालु की डल झील पर सीने में दर्द उठने के कारण मौत हो गई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सौंप दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कृष्ण लाल शर्मा (63) पुत्र बिहारी लाल शर्मा निवासी अमृतसर अपने बेटे व रिश्तेदारों के साथ मणिमहेश यात्रा पर गया था। शनिवार शाम को डल झील में स्नान करने के बाद रात को उसके सीने में अचानक दर्द उठा। इसके बाद उसे डल झील पर स्थापित मेडिकल कक्ष में ले जाया गया। चिकित्सकों…
Read Moreचंबा में आज नहीं रूकेगी निजी बसें
चंबा। जिला चंबा में निजी बस आपरेटर यूनियन सोमवार को हड़ताल नहीं करेगी। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। निजी बस आपरेटर यूनियन के प्रधान रवि महाजन ने बताया कि इन दिनों मणिमहेश यात्रा होने के कारण उन्होंने हड़ताल न करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त ने भी निजी बस आपरेटर यूनियन से मणिमहेश यात्रा को मद्देनजर रखते हुए हड़ताल न करने का आह्वान किया है। इसके चलते यूनियन ने प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी रणनीति दो सितंबर…
Read More7 साल में लटकी 7 किमी सड़क
तेलका (चंबा)। झोड़ा-गरझींडू सड़क मार्ग का कार्य विभागीय सुस्ती के चलते सात वर्षों के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। वर्ष 2006 में बाड़का और भजोत्रा पंचायत को सड़क सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। अभी तक निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। इससे पंचायत की हजारों आबादी को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सात किलोमीटर दूरी वाले इस मार्ग का कार्य पूर्ण न होने से स्थानीय ग्रामीणों में सरकार और लोक निर्माण…
Read Moreतेज बुखार स्क्रब टायफस तो नहीं!
धर्मशाला। बरसात के मौसम में होने वाला तेज बुखार स्क्रब टायफस हो सकता है। इन दिनों लोग बुखार से ज्यादा ग्रस्त हो रहे हैं। जिला में मरीजों में स्क्रब टायफस बीमारी की पुष्टि नहीं हो पाई है। मगर, अस्पतालों में तेज बुखार होने की स्थिति में स्क्रब टायफस बीमारी को ध्यान में रखकर ही मरीजों का इलाज किया जा रहा है। तेज बुखार वाले मरीजों को टेटरामासिन दवाई दी जा रही है। अगर, इन मरीजों को स्क्रब टायफस है, तो इससे जल्द उपचार होगा। फिर भी दवाई का असर नहीं…
Read Moreमहिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला की मौत हो जाने पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ खूब हंगामा किया। परिजनों का तर्क है कि महिला की मौत डाक्टरों की लापरवाही के कारण हुई है। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। मृतका कंचन शर्मा निवासी सुरानी की है। कंचन शर्मा के पति मेला राम ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी कंचन शर्मा 23 अगस्त को अस्पताल में दाखिल हुई थी। उन्होंने कहा कि वह टायफाइड से ग्रस्त थी। चिकित्सक ने 24 अगस्त…
Read Moreबरसाती रोगों ने जकड़े लोग
धर्मशाला। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण लोगों को बरसाती बीमारियों ने जकड़ना शुरू कर दिया है। सबसे अधिक लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इसके अलावा धर्मशाला अस्पताल में डायरिया से ग्रस्त मरीज भी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। धर्मशाला अस्पताल में इस समय बुखार से पीड़ित 30 के करीब मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, शिशु वार्ड में भी बच्चे डायरिया और बुखार की चपेट में आने के कारण उपचाराधीन चल रहे हैं। ओपीडी में रोजाना बुखार से पीड़ित 70 के करीब मरीज…
Read Moreईटीओ मामले की आज कोर्ट में होगी सुनवाई
धर्मशाला। कराधान विभाग के अधिकारियों के साथ मारपीट व जब्त गाड़ी को छुड़ा ले जाने के मामले की सोमवार को कोर्ट में सुनवाई होगी। धर्मशाला कोर्ट इस मामले में कोई अहम फैसला ले सकता है। पांच दिनों की तलाश के बाद भी खाली हाथ धर्मशाला पुलिस भी कोर्ट के आदेशों के इंतजार में है। वहीं जानकारी के अनुसार आरोपियों ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दे दी है। सोमवार को कोर्ट में आरोपियों की जमानत पर भी फैसला हो सकता है। लेकिन पुलिस द्वारा लगाई गई धाराओं को देखा…
Read Moreदो हादसों में एक की मौत, तीन घायल
धर्मशाला। दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घायलाें का इलाज जोनल अस्पताल धर्मशाला में चल रहा है। जानकारी के अनुसार लंबागांव के मिथल पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। लंबागांव पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया…
Read Moreट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
जवाली (कांगड़ा)। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग के जंबाला रेलवे स्टेशन पर एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रविवार दोपहर करीब 12:10 पर महिला पठानकोट से जोगिंद्रनगर की तरफ जाने वाली ट्रेन से टकरा गई। इससे उसकी टांग कट गई व सिर पर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतका की कोई पहचान नहीं हो पाई है। कांगड़ा पुलिस के इंस्पेक्टर शफीक मोहम्मद ने बताया कि केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका…
Read More