सड़क पर यूं ही बह रहा पेयजल

चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते मुगला में पेयजल सड़कों पर बह रहा है। इससे सड़क की हालत काफी दयनीय हो गई है। सड़क पर पानी बहने से जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दुपहिया वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर इस मार्ग पर सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लगभग छह माह का समय हो गया है और आज तक सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग ने पेयजल लाइन को ठीक करने की जहमत नहीं उठाई। स्थानीय निवासी रविकांत भारद्वाज, प्रवीन कुमार, शम्मी कुमार, संजय, रवि कुमार, राज कुमार, अशोक कुमार, मनोज कुमार, प्रताप सिंह, राहुल, सोनू, राकेश, सुरेंद्र, पवन और अनूप कुमार ने बताया कि लोगों के घरों में पीने के लिए पानी आता नहीं है और मुगला में सड़क पर बेक ार में पानी बह रहा है। इससे दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि मुगला में पेयजल लाइन को ठीक किया जाए। उधर, आईपीएच विभाग के अधीशाषी अभियंता आरसी कपूर ने बताया कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। अगर ऐसी बात है तो जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

Related posts