10 पंचायतों में रखे जाएंगे जल रक्षक

कुल्लू। जिला कुल्लू की 10 पंचायतों में जल रक्षक के पद भरे जाएंगे। आईपीएच विभाग ने पदों को भरने के लिए कवायद तेज कर दी है। 5वीं पास अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग कुल्लू मंडल-1 के सहायक अभियंता विवेक हाजरी ने इसकी पुष्टि की है।
पूईद पंचायत के तहत पड़ने वाली चनसारी-सेऊगी-किंजा पेयजल योजना, सेऊगी पंचायत, तलोगी पंचायत की खराहल पेयजल योजना, नेऊली पंचायत की लारी-मनारी-देऊधार पेयजल योजना, काईस पंचायत की सेऊबाग पेयजल योजना, कराड़सू पंचायत की काईस-बिष्टबेहड़ पेयजल योजना, डूगीलग पंचायत की डूगीलग पेयजल योजना, सारी पंचायत की समूहगांव पेयजल योजना, भल्याणी पेयजल योजना और पीज पेयजल योजना के रखरखाव के लिए जलरक्षकों के 10 पदों को भरा जा रहा है। आवेदनकर्ता 9 से 13 सितंबर तक आवेदन संबंधित पंचायत कार्यालय में जमा करवाएं।

Related posts