मैहतपुर (ऊना)। अप्पर देहलां गांव में फैली डायरिया की बीमारी का कहर जारी है। रविवार को भी देहलां पीएचसी में डायरिया से पीड़ित करीब दो दर्जन से ज्यादा मरीजों की जांच गई। पहले से उपचार करवा रहे इन मरीजों में 16 की नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टरों को दोबारा ड्रिप लगानी पड़ी। गांव में डायरिया फैलने से भयवीत कई अन्य लोग भी अपनी सेहत की जांच करवाने पीएचसी पहुंच रहे हैं। लोग डायरिया की निजी डाक्टरों के पास जाकर जांच करवा रहे हैं। बीएमओ हरोली डा. संजय मनकोटिया ने…
Read MoreCategory: Himachal News
दो सड़क हादसों में चार जख्मी
ऊना। जिले के दो स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो युवक टकोली पंचायत के निवासी हैं, जबकि दूसरे हादसे में अरनियाला निवासी मां बेटा जख्मी हुए हैं। दोनों हादसों के घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचा दिया गया है, जबकि पुलिस ने मामलों के संदर्भ में छानबीन आरंभ कर दी है। एक हादसे के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के समीप बरनोह में रविवार…
Read Moreऊना में खुलेंगे सीएसडी और इंडियन ऑयल डिपो
पंजावर/हरोली (ऊना)। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान ईसपुर में 1.87 करोड़ रुपये की लागत से वानर नसबंदी केंद्र और पंजावर तथा कांगड़ में 30-30 लाख रुपये की लागत से तालाबों के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया। ईसपुर में ही उन्होंने 64वें वृत्त स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ भी किया। सभी कार्यक्रमों की अध्यक्षता उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की। इस मौके पर वन मंत्री ने ऐलान किया कि 31 दिसंबर तक वानर नसबंदी केंद्र तैयार होगा। उन्होंने पंजावर में वन विभाग के विश्राम…
Read Moreअंब के दो लोगों की कर्नाटक में मौत
मैड़ी (ऊना)। अंब के दो लोगों की कर्नाटक के कुक्कीपल्ली में वाहन की टक्कर से मौत हो गई। इससेे उनके घरों में मातम छा गया है। क्षेत्र के बडूही निवासी ट्रक के मालिक सुरेंद्र कुमार पुत्र विद्या राम तथा ट्रक चालक अमृत लाल पुत्र बिहारी लाल निवासी हंबोली सेब सीजन के तहत रोहड़ू से बंगलूरू के लिए सेब की खेप लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। 22 अगस्त की सुबह लगभग चार बजे हुए एक सड़क हादसे में दोनों ने मौके…
Read Moreमहज सात दिन बाकी 55 प्रतिशत भी नहीं जुड़े
ऊना। जिले में कुल 90 हजार 684 गैस उपभोक्ता हैं। इनमें से 50 हजार 237 गैस उपभोक्ता विभिन्न गैस एजेंसियों की ओर से आधार से जोड़े जा चुके हैं, जो कि जिले के कुल उपभोक्ताओं का 55.4 प्रतिशत है। यह जानकारी उपायुक्त ऊना अभिषेक जैन ने शनिवार को सीधा लाभ अंतरण योजना के अंतर्गत चार माह में आधार से जोड़े गए गैस उपभोक्ताओं के बारे में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिले में पिछले चार माह में उपभोक्ताओं को आधार से जोड़ने का प्राप्त लक्ष्य…
Read Moreमाफिया के आगे बौने 59 अफसर
ऊना। जिले में 59 अफसरों को अवैध खनन को रोकने के लिए शक्तियां प्रदान की गई हैं। इतने अधिकारियों को शक्तियां प्रदान किए जाने के बावजूद प्रशासन, पुलिस, खनन विभाग और अन्य प्रशासनिक अमला बौना साबित हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि 59 अफसरों के अलावा दर्जनों विभागीय कर्मी अलग से तैनात हैं। इनमें विभिन्न विभागों के इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, एमआई, एएमआई व गार्ड आदि शामिल हैं। अवैध खनन को रोकने में प्रशासन की नाकामी का यह पुख्ता प्रमाण है। उपायुक्त अभिषेक जैन ने 59 अफसरों के…
Read Moreउमस और बारिश से फैल रहा है रोग
रोहडू। क्षेत्र के अधिकांश बागीचे मार्सोनिना और आल्टर्नेरिया रोग की चपेट में आ गए हैं। वातावरण में अधिक उमस होने तथा लगातार हो रही वर्षा के कारण रोग तेजी से बढ़ रहा है। इस रोग से बगीचों में समय से पूर्व पतझड़ शुरू हो जाता है। विशेषज्ञों ने बागवानों को बगीचों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। वातावरण में उमस के कारण सेब बगीचों में आल्टर्नेरिया व मार्सोनिना रोग ने दस्तक दे दी है। कई बगीचों में आल्टर्नेरिया रोग पनप रहा है, तो किसी बगीचे में…
Read Moreकोर्ट के बाहर निपटा डाले तीन मामले
रामपुर बुशहर। स्वास्थ्य विभाग ने कानून को ताक पर रख कर गुटखा, खैनी पकड़े जाने के तीन मामलों को न्यायालय के बाहर ही निपटा डाला। जबकि ये मामले एक्ट के सेक्शन 3 (55) में आते हैं और रेगुलेशन 2.3.4 में स्पष्ट किया गया है कि यह मामले किसी भी हाल में कोर्ट के बाहर खत्म नहीं किए जा सकते हैं। इसके चलते ये मामले सीजेएम कोर्ट में पेश करना अनिवार्य थे। जहां आरोपी को छह माह से लेकर उम्र कैद तक की सजा और एक से दस लाख रुपये तक…
Read Moreविस्थापितों को न्याय मिलने की उम्मीद
रामपुर बुशहर। करीब दो दशक से अपने हक के लिए लड़ रहे नाथपा झाकड़ी प्रोजेक्ट के विस्थापितों को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। विस्थापितों को हक दिलाने के लिए प्रदेश उच्च न्यायालय आगे आया है। विस्थापितों ने कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। इसे मंजूर करते हुए हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को इस दिशा में उचित कदम उठाने के आदेश दिए हैं। झाकड़ी प्रोजेक्ट से 480 परिवार विस्थापित हुए थे। आरएंडआर योजना के तहत प्रबंधन ने प्रत्येक विस्थापित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वायदा किया…
Read Moreवालीबाल में जंगलबैरी चैंपियन
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में अंडर-19 प्रतियोगिताएं शुक्रवार को संपन्न हो गईं। समापन समारोह में जिला स्पोर्ट्स संघ के उपाध्यक्ष मदन लाल बन्याल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि को मुख्याध्यापक मदन लाल डोगरा ने स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। बैडमिंटन में गुरुकूल स्कूल प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में बाल स्कूल हमीरपुर विजेता तथा गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर उपविजेता रहा। वालीबाल में जंगलबैरी ने झगड़ियाणी को हराकर खिताब पर कब्जा…
Read More