हमीरपुर। हमीरपुर पुलिस ने अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को पुलिस ने अवैध खनन करते आधा दर्जन ट्रैक्टर पकड़े। पुलिस ने सभी पर मौके पर जुर्माना लगाया। पुलिस ने बड़सर, भोरंज और हमीरपुर थाना के अंतर्गत छापामारी कर खनन करने वालों को पकड़ा। बड़सर पुलिस ने अवैध खनन के दो मामले पकड़े। सुभाष चंद निवासी भकरेडी और कुलदीप सिंह निवासी टिक्कर राजपूतां को अवैध खनन करते हुए धरा गया। दोनों का चालान कर 10,200 रुपए जुर्माना किया गया। भोरंज पुलिस ने बृज लाल…
Read MoreCategory: Himachal News
दाम तो बढ़ रहे पर सब्सिडी नहीं
नादौन (हमीरपुर)। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम तो हर माह बढ़ रहे हैं लेकिन जनता को मिलने वाली सब्सिडी राशि एक ही स्थान पर अटकी हुई है। इसके चलते लोगों में गैस सब्सिडी को लेकर विरोध के स्वर उठना शुरू हो गए हैं। कंपनी तथा खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी कुछ बता पाने में असमर्थ हैं। वे इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार डाल रहे हैं। अब उपभोक्ता समस्या को लेकर जाएं तो जाएं कहां? उपभोक्ताओं ईश्वर दत्त, सुशील कुमार, पुरुषोत्तम दास, सुरेंद्र पाल, रमेश चंद, नरोत्तम दास, वेद प्रकाश, कमल,…
Read Moreराणा ने पटलांदर में सुनी जनसमस्याएं
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सुजानपुर विस क्षेत्र के विधायक राजेंद्र राणा ने ग्राम पंचायत पटलांदर में जनसमस्याएं सुनीं। विधायक ने पंचायत के थड़ा (चकरियाणा), जगड़याल में नवनिर्मित महिला मंडल भवनों का उद्घाटन किया। पंचायत के लोगों ने विधायक का स्वागत किया। तत्पश्चात उन्होंने पटलांदर विश्रामगृह में लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त अधिकांश शिकायतें सड़क, बिजली, पानी से संबंधित थीं। विधायक ने जंज घर और पशु औषधालय जगड़याल के समीप एक सार्वजनिक नल लगाने के निर्देश विभाग को दिए। लोक निर्माण विभाग को धैल…
Read Moreविद्यार्थियों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
भोटा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा में टौणी देवी खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला किसान विपणन मंडी के अध्यक्ष प्रेम कौशल ने किया। प्रतियोगिता 23 से 26 अगस्त तक चलेगी। प्रधानाचार्य अनिल कुमारी ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 16 स्कूलों के करीब 196 खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन खेलों के मुकाबले होंगे। विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी प्रस्तुत किए। विद्यालय प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि के समक्ष विद्यालय की समस्याओं को भी रखा। मुख्यातिथि ने आश्वासन दिया…
Read Moreगारली पंचायत की प्रधान निलंबित
हमीरपुर। विकास खंड बिझड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत गारली की प्रधान को निलंबित कर दिया गया है। उपायुक्त हमीरपुर ने पंचायत प्रधान के निलंबन आदेश जारी किए हैं। प्रधान पर कर्त्तव्यों का पालन न करने तथा वित्तीय अनियमितता के मामलों में दोषी पाए जाने के पश्चात पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गाज गिरी है। पंचायत प्रधान के निलंबन आदेश शनिवार को जारी हुए हैं। ग्राम पंचायत गारली के लोगों ने ही पंचायत प्रधान पर वित्तीय अनियमितता और मनमर्जी करने के आरोप लगाए थे। विभाग से शिकायत भी की…
Read More30 हजार आबादी को गंदा पानी सप्लाई!
30 हजार आबादी को गंदा पानी सप्लाई! नालागढ़ (सोलन)। शहर के लोगों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। लोगाें को स्वच्छ पेयजल के लिए बिछाई गई पाइपलाइन जगह-जगह से लीक हो रही है। अधिकांश लीकेज गंदे और दूषित स्थानों में हो रही है। ऐसे में नतीजतन लोगों के घरों में गंदे पानी आने का दावा किया जा रहा है। वहीं बरसात के दिनों में जलजनित बीमारियों संभावना प्रबल जताई जा रही है। नालागढ़ शहर को चिकनी नदी के समीप से उठाऊ पेयजल योजना से जलापूर्ति की जाती है, जो…
Read Moreदो पंचायतों में दस घंटे बिजली गुल
दो पंचायतों में दस घंटे बिजली गुल बद्दी (सोलन)। बिजली बोर्ड के स्टाफ में आपसी तालमेल की कमी से दो पंचायतों की बिजली 10 घंटे बंद रही। ऐसे में उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोप है कि स्टाफ में आपसी तालमेल न होने की वजह से रोजाना कट लग रहे हैं। वहीं लोगों की शिकायतों पर एसडीओ ने जेई को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। बरोटीवाला क्षेत्र की कालू झिंडा, मधाला पंचायतों के कालूझिंडा, मधाला, कोटियां, शेरंा, कलरांवाली, कुल्हाड़ीवाला, जोहड़ापुर और केबांवाला आदि गांव…
Read Moreमनरेगा में 17902 परिवारों को रोजगार मुहैया : एडीएम
नाहन (सिरमौर) जिला सिरमौर में चालू वित्त वर्ष के दौरान मनरेगा पर 43 करोड़ रुपये की राशि व्यय करने का लक्ष्य रखा गया है। एडीएम मनमोहन शर्मा ने शुक्रवार को यहां सिरमौर जिला में ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत कार्यान्वित किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत जिला में इस वर्ष अगस्त माह तक 17902 परिवारों को उनकी मांग पर रोजगार उपलब्ध करवाकर विभिन्न विकास कार्यों में आठ लाख से अधिक कार्य दिवस सृजित किए गए हैं।…
Read Moreअदिति का भाषण सबसे बेहतर
नाहन (सिरमौर)। जिला पर्यावरण समिति नाहन की ओर से एसवीएन स्कूल में शनिवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘विकास के नाम पर यदि पर्यावरण सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की अनदेखी की गई तो विनाश अवश्यंभावी है’ रखा गया। ‘सर्वव्याप्त भ्रष्टाचार की जकड़ में भारत’ तथा ‘भारत में फैली बाल श्रम कुरीति एक सामाजिक अभिशाप’ भी प्रतियोगिता के विषय रहे। प्रतियोगिता के दौरान डीएवी स्कूल की अदिति भारद्वाज ने बेहतर भाषण प्रस्तुत कर पहला स्थान प्राप्त किया। इसी स्कूल की आयुशी बिंद्रा दूसरे स्थान पर रही।…
Read Moreनए भवन में सीटी स्कैन कक्ष नहीं हो सका तैयार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रदेश स्वास्थ्य संयुक्त निदेशक ने दो सप्ताह में सीटी स्कैन कक्ष तैयार करने के निर्देश जारी किए थे। लेकिन एक माह बाद भी पांवटा अस्पताल का निर्माणाधीन कक्ष काम पूरा नहीं हो सका है। परिसर में नया बिजली ट्रांसफार्मर भी नहीं जोड़ा जा सका है। जबकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इसके लिए राशि जमा करवा दी गई थी। विगत माह 16 जुलाई को प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डा. कुलतार सिंह डोगरा ने पांवटा सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने 100 बेड के अस्पताल…
Read More