तेज रफ्तार ट्रक ने महिला कुचली, मौत

बद्दी (सोलन)। बद्दी-पिंजोर मार्ग पर भुड्ड बैरियर के समीप एक महिला कामगार को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। महिला का सिर ट्रक के टायर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। हादसे के वक्त महिला का पति राहुल भी उसके साथ था। ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग गया। राहुल ट्रक का नंबर भी नहीं पहचान सका। मृतक महिला कविता उत्तर प्रदेश के जिला मुज्जफरपुर, तहसील संबल, गांव बाडथल की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार यूपी निवासी राहुल (21) और कविता…

Read More

आग से महिला झुलसी, मौत

बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला थाने के तहत आने वाले धार बलियाला गांव की एक महिला की पीजीआई में मौत हो गई। महिला चार दिन पूर्व आग लगने से झुलस गई थी। महिला ने पुलिस को दिए बयान में स्टोव फटने की बात कही थी लेकिन अब पिता रामदास ने अपने दामाद को बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। रामदास ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उसके दामाद के एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे जिसका जिक्र उसकी बेटी ने कई बार उससे किया। इससे…

Read More

धारटीधार में काला कच्छा गिरोह की अफवाहें बरकरार

नाहन (सिरमौर)। धारटीधार क्षेत्र में काला कच्छा गिरोह के सक्रिय होने की अफवाहें बरकरार है। इसको लेकर ग्रामीण अपने स्तर पर गांव में रात्रि को पहरा दे रहे हैं। वह हर आने जाने वाले अजनबी पर अपनी पैनी निगाह रखे हुए हैं। हालांकि वीरवार को मेहत गांव में हुई घटना के बाद पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा लेकिन पुलिस का मानना है कि धारटीधार क्षेत्र में इस तरह का गिरोह कोई सक्रिय नहीं है। लोग अफवाहों के कारण दहशत में है। माजरा पुलिस चौंकी प्रभारी हरमेश…

Read More

पढ़ाने से पहले खुद पढ़ेंगे शिक्षक!

शिमला। गुणात्मक शिक्षा के लिए शिमला जिले के नौवीं और दसवीं के 900 शिक्षकों को खास ट्रेनिंग दी जाएगी। इन शिक्षकों को पढ़ाने के आधुनिक टिप्स के साथ कक्षा में जाने से पहले आवश्यक तैयारी की हिदायतें भी दी जाएंगी। शिक्षकों के अलावा हर स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) के चार-चार सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन सदस्यों को एसएमसी के कार्य, उनके अधिकार, शिक्षकों की जवाबदेही के लिए तैयार किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) को सौंपी है। इसकी पुष्टि शामलाघाट…

Read More

कांग्रेस भी बनाएगी मैनिफेस्टो कमेटी

शिमला। कांग्रेस घोषणापत्र में किए गए वायदों पर नजर रखने और इन्हें अक्षरश: लागू करवानेे के लिए हिमाचल में पार्टी की मैनिफेस्टो कमेटी बनाई जाएगी। यह कदम कांग्रेस आलाकमान के आदेश के बाद उठाया जा रहा है। कांग्रेस की राज्य प्रभारी अंबिका सोनी इसकी इंचार्ज होंगी। इस कमेटी का नाम समन्वय एवं घोषणापत्र कार्यान्वयन समिति होगा। इसके पदाधिकारियों की नियुक्ति जल्द की जाएगी। यह कमेटी अभी तक की सरकार की लागू की गई घोषणाओं की समीक्षा करेगी। यह सरकार से तमाम घोषणाओं को लागू करवाने के लिए क्रियाशील रहेगी। कांग्रेस…

Read More

पानी न मिला, तो ठप कर देंगे सेब कारोबार

शिमला। भट्ठाकुफर फल मंडी में पंद्रह दिन से पानी की किल्लत ने विकराल रूप धारण कर लिया है। पल्लेदार यूनियन ने चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति न की गई तो सेब कारोबार को ठप कर देंगे। मंडी में पानी की नियमित आपूर्ति न होने के कारण सेब उत्पादकों, कारोबारियों और मजदूरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंडी में रोजाना दो हजार से अधिक वाहन सेब लेकर पहुंच रहे हैं। पल्लेदार यूनियन का दावा है कि मंडी को पानी का एकमात्र कनेक्शन दिया गया है।…

Read More

स्क्रब टायफस के लिए नहीं कोई वैक्सीन

शिमला। स्क्रब टायफस को नियंत्रण में करने के लिए कोई वैक्सीन नहीं है। लिहाजा, इस बीमारी पर काबू पाना मुमकिन नहीं। क्या ऐसे ही हर साल बीमारी से लोग मरते रहेंगे? स्वास्थ्य महकमे ने साफ कह दिया है कि इस बीमारी से केवल सतर्कता से बचा जा सकता है। ऐसी कोई वैक्सीन नहीं है, जिससे बीमारी से बचा जा सके। हालांकि , शुरुआती लक्षण में ही मरीज जागरूक हो जाए तो दस से पंद्रह रुपये कीमत की दवा से स्वस्थ हो सकता है। अधिकांश लोग इसे सामान्य बुखार मानकर चलते…

Read More

अपनी राजनीति में भूले कर्मचारियों के मुद्दे

शिमला। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी महासंघ के दो गुटों में चली लड़ाई अब आम कर्मचारियों पर भारी पड़ने लगी है। सरकारी मान्यता से लेकर आफिस की जंग में कर्मचारी नेता पूरी तरह से उलझ गए हैं। राज्य कार्यकारिणी के चुनावों के बाद अब दोनों ही गुट अपने फेडरल हाउस करवाने की तैयारी में है। सरकारी मान्यता का फैसला दोनों ने ही सरकार पर छोड़ दिया है, महज राजनीतिक स्तर पर गोटियां फिट कर रहे हैं। मनकोटिया गुट के अध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने कहा कि शीघ्र ही उनका फेडरल हाउस मंडी में…

Read More

मॉडल बनेगा प्रदेश का हर कॉलेज

शिमला। प्रदेश के सभी छोटे और बड़े कॉलेज मॉडल कॉलेज बनेंगे। इनमें विभाग की ओर से हर विषय मुहैया करवाया जाएगा। कॉलेज में किसी संकाय का विषय न होने पर दूरदराज के छात्र-छात्राओं को शहरों के कॉलेजों का रुख नहीं करना पडे़गा। अब हर कॉलेज में यह सुविधा दी जाएगी। रूसा के तहत हर कॉलेज में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय मुहैया करवाया जाएगा। इनके अलावा बीसीए और बीबीए से लेकर अन्य प्रोफेशनल कोर्स भी शुरू होंगे। शिक्षा विभाग का दावा है कि इससे निजी कॉलेजों और अन्य प्रोफेशनल शिक्षण…

Read More

कम वोल्टेज से पढ़ नहीं पा रहे बच्चे

पधर (मंडी)। पधर उपमंडल के स्नेड गांव में कम बिजली वोल्टेज की समस्या से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कम वोल्टेज से स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्नेड गांव के उपभोक्ताओं का कहना है कि यह समस्या पिछले कई दिन से है। स्थानीय निवासी निर्मल सिंह चौहान, केशव दास महंत, राज कुमार, घनश्याम दास, नागेश महंत, नवीन कुमार, रघुनाथ शर्मा, परम दास महंत, सुरेश कुमार, अमर चंद, राज कुमार महाजन, प्रकाश चंद, श्याम लाल, हरदेव, सुनील कुमार, कर्म सिंह, प्रकाशो देवी का कहना है कि…

Read More