सरकाघाट (मंडी)। प्रशासन को सूचित किए बगैर तेजाब का स्टॉक रखना महंगा पड़ेगा। ऐसा करने पर जहां भारी-भरकम जुर्माना भरना होगा, वहीं माल भी जब्त किया जाएगा। एसडीएम सरकाघाट ने उच्चतम न्यायालय के आदेशाें पर कड़ा संज्ञान लेते हुए संस्थान मुखिया, स्टॉकिस्टाें, अनुसंधान एवं प्रयोगशालाओं, अस्पताल तथा अन्य विभागीय प्रमुखों से एक सप्ताह के भीतर ब्योरा मांगा है। एसडीएम रोहित राठौर ने स्पष्ट किया है कि कोई भी तेजाब बेचने वाला दुकानदार अथवा थोक विक्रेता तेजाब के स्टॉक को रजिस्टर में दर्ज करके खरीददार के हस्ताक्षर तथा उसका पूरा पता…
Read MoreCategory: Himachal News
जाली करेंसी मामले में नहीं हुआ बड़ा खुलासा
मंडी। जाली करेंसी मामले में युवती समेत गिरफ्तार चार आरोपियों से सदर थाना पुलिस गहन छानबीन कर रही है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों ने जाली करेंसी के गोरखधंधे के बारे में कोई बड़ा खुलासा नहीं किया है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से अहम सबूत हाथ लगेंगे। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अमनदीप सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी आली नंगल गुरदासपुर, जोधवीर सिंह पुत्र जगमोहन सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब, संदीप सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह तथा युवती ने अपना नाम हरजोत कौर निवासी चमकौर साहिब बताया। छानबीन कर रही…
Read Moreदुकान के बाहर खड़ी बाइक को लगाई आग
सरकाघाट (मंडी)। खाहन पंचायत के दुर्गापुर में बीती रात एक बाइक को शरारती तत्वाें ने आग के हवाले कर दिया। आग लगाने वाले शख्स का अभी पता नहीं चल पाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता राजीव कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी ननावां जिला हमीरपुर का स्थायी निवासी है। सरकाघाट में ठेकेदार का काम करता है। गत रात्रि उसने अपनी बाइक दुर्गापुर में एक दुकान के बाहर खड़ी कर रखी थी। रात करीब ग्यारह बजे उसे पता…
Read Moreरास्ता रोकर छह लोगों ने धुना टैक्सी चालक
मंडी। पुलिस थाना औट के तहत एक टैक्सी ड्राइवर की छह लोगों ने मिलकर धुनाई कर दी। पीड़ित ने इसकी बालीचौकी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने भादसं की धारा 147, 149, 341, 323 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टैक्सी चालक खेम राज पुत्र बेली राम निवासी सुुधारनी शनिवार रात को यात्रियों को टैक्सी से मंडी ले जा रहा था। करीब 10 बजे जैसे ही टैक्सी सुधारनी धार के पास पहुंची, उसी दौरान छह लोगाें ने…
Read Moreऔद्योगिक क्षेत्र विकसित करने को जमीन की तलाश
मंडी। जिला मंडी में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए उद्योग विभाग जमीन की तलाश कर रहा है। बल्ह घाटी के लूणापानी के पास नए उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन तलाशी जा रही है। नेरचौक क्षेत्र के रती के पास इंडस्ट्रियल एरिया के लिए चयनित भूमि फ्लड जोन में होने के कारण इसे विभाग ने रद्द कर दिया है। अब विभाग दूसरी जगह पर जमीन देख रहा है। प्रदेश के सोलन, सिरमौर की तरह जिला मंडी में अभी तक औद्योगिक क्षेत्र विकसित नहीं हो पाया है। प्रदेश का…
Read Moreजल संकट से जूझ रहे तीन गांवों के बाशिंदे
रिवालसर (मंडी)। बरसात में भी लोगाें को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य उपमंडल के तहत हवाणी गांव के बाशिंदे एक माह से पीने के पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन विभाग लोगाें की समस्या का अभी तक समाधान नहीं कर पाया है। अप्पर हवाणी, लोअर हवाणी सहित बरठवाला गांव के बाशिंदे भी पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में स्थापित उठाऊ पेयजल योजना के पंप में खराबी आ जाने से ग्रामीणों को सप्लाई नहीं मिल रही…
Read Moreजोगटा वाले महासंघ को मान्यता दे सरकार
मंडी। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (जोगटा गुट) जिला मंडी की बैठक प्रदेश महासचिव एवं जिला अध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें कर्मचारियों की विभिन्न मांगों व महासंघ के फेडरल हाउस के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। रविवार को एनजीओ भवन मंडी में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि महासंघ का फेडरल हाउस 15 सितंबर को मंडी या सुंदरनगर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें संगठन की मजबूती के साथ कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष एसएस जोगटा ने शिमला…
Read Moreबागवानों ने नकारा सरकार का समर्थन मूल्य
गोहर (मंडी)। एचपीएमसी के खरीद केंद्रों में इस बार सेब न पहुंचने से सन्नाटा पसर गया है। इसका कारण सेब का समर्थन मूल्य बेहद कम होना माना जा रहा है। इससे एचपीएमसी को निरंतर निराशा हाथ लगती नजर आ रही है। इस बार सेब की बंपर पैदावार होने से उपमंडल के बागवान सीधे मंडियों में सेब पहुंचा रहे हैं। एचपीएमसी के खरीद केंद्रों में सेब बेचने से फिलहाल बागवान गुरेज कर रहे हैं। सरकार ने सेब का समर्थन मूल्य इस साल छह रुपये पचास पैसे घोषित किया है। जिससे अधिक…
Read Moreचैलचौक पंचायत का कोरम पूरा, कई प्रस्ताव पारित
चैलचौक (मंडी)। चैलचौक पंचायत में रविवार को ग्राम सभा की बैठक हुई। कोरम पूरा होने से विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर चर्चा की गई। पंचायत में गत वर्ष हुए विकास कार्यों पर चर्चा की। ग्राम सभा में पिछली ग्राम सभा की कार्यवाही को पढ़ा गया। जिसके अनुरूप आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई। इंदिरा आवास योजना के तहत करीब एक दर्जन लोगों की सूची पर प्रस्ताव पारित किया गया। पेंशन के करीब एक दर्जन से अधिक मामले निपटाए गए। इसके अलावा सिंचाई टैंक और मनरेगा की सेल्फ वार्ड वाइज पारित की…
Read Moreरेत-बजरी के लिए खोली जाए खड्डें
बरठीं (बिलासपुर)। जिले भर के ट्रैक्टर चालकों को सरकार के उस फैसले का इंतजार है, जिसमें सरकार ने जिला की खड्डों को रेत व बजरी उठाने के लिए बहाल करने की बात कही थी। सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी नहीं की है। इससे ट्रैक्टर मालिकों और चालकों में सरकार के प्रति रोष है। देवभूमि ट्रैक्टर यूनियन झंडूता के प्रधान लखबीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों मनी राम, प्रकाश चौधरी, ओंकार चौधरी, बंसी राम, संजीव कुमार, मेहर सिंह व रवि कुमार सहित अन्य ट्रैक्टर मालिकों ने बताया कि उन्होंने ट्रैक्टर बैंकों से…
Read More