चंबा। बस अड्डे पर बीते तीन दिन से पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है। इन दिनों मणिमहेश यात्रा चल रही है। ऐसे में बस अड्डे पर काफी भीड़ रहती है। रोजाना सैकड़ों यात्री बसों में चढ़ते और उतरते हैं। पानी की सप्लाई सुचारू नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बस अड्डा प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि कभी पानी आ रहा है तो कभी सप्लाई ठप हो जाती है। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला पिछले तीन दिनों से जारी है।…
Read MoreCategory: Himachal News
स्कूलों से मांगा बजट का एस्टीमेट
चंबा। शिक्षा विभाग ने जिला भर के स्कूलों को विभिन्न स्क ीमों के तहत मिलने वाले बजट का एस्टीमेट बनाकर इसकी डिमांड शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय को भेजने के निर्देश जारी किए हैं। यह डिमांड छह सितंबर से पहले शिक्षा विभाग के पास पहुंच जानी चाहिए। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से 15 सितंबर तक सरकार को बजट की डिमांड भेज दी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक जिला भर के स्कूलों ने वर्ष 2014-15 के प्रस्तावित बजट की डिमांड नहीं भेजी है और न ही वर्ष 2013-14 के…
Read Moreमणिमहेश के लिए 24 घंटे बस सेवा
चंबा। शिव भूमि चंबा की विश्व प्रसिद्ध मणिमहेश झील में स्नान करने और भोलेनाथ के दर्शन की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए एचआरटीसी ने बसों के पुख्ता प्रबंध किए हैैं। इस बार एचआरटीसी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जहां हाल ही में रात को 12 बजे के बाद भी आवाजाही के लिए बसों की व्यवस्था की है, वहीं बाहरी डिपो से अतिरिक्त सात बसें मंगवाई हैं। ये बसें श्रद्धालुओं को हड़सर तक पहुंचाने के लिए मंगवाई गई हैं और ये बसें दिन व रात को चंबा-भरमौर-हड़सर…
Read More16 घंटे अधेंरे में रहे हजारों लोग
तेलका (चंबा)। तेलका क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों में करीब 16 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। मोड़ा, सालावां, द्रेकड़ी, सेरी, तरवाल, बाड़का, भजोतरा पंचायतों में हजारों की आबादी को अंधेरे में रात बितानी पड़ी। इससे ग्रामीणों को काफी असुविधा का सामना भी करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक क्षेत्र की पंचायतों में शनिवार शाम करीब पांच बजे अचानक बिजली गुल हो गई। बिजली सप्लाई ठप रहने से पंचायतों के सैकड़ों घरों में अंधेरा पसर गया। बिजली आपूर्ति रविवार सुबह नौ बजे के बाद ही बहाल हो पाई। ग्रामीणों देव राज,…
Read More4 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं
सलूणी (चंबा)। शिक्षा खंड सलूणी के अंतर्गत चार प्राइमरी स्कूलों में एक भी अध्यापक नहीं है। इसके कारण इन स्कूलों में पढ़ रहे सैकड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में है। हालात यह है कि यहां पर दूसरे स्कूलों से डेपुटेशन पर शिक्षकों से काम चलाया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि उधार के इन शिक्षकों से कैसे बच्चों का उद्धार हो पाएगा। प्राथमिक पाठशाला सिंगा, दिगोड़ी, सरोगा और थनेला में करीब छह महीने से एक भी स्थायी अध्यापक तैनात नहीं है। यह स्कूल पिछले लगभग छह…
Read More48 घंटे बाद जिला मुख्यालय से जुड़ा बाह्य सराज
कुल्लू। लोनिवि आनी के लिए सिरदर्द बन चुका औट-लुहरी मार्ग 48 घंटे बाद यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। रविवार सुबह नौ बजे कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को बसों की आवाजाही के लिए खोला गया। 30 अगस्त से ठप चल रही बस सेवा फिर से बहाल होने के कारण बाह्य सराज की 58 पंचायतें जिला मुख्यालय से जुड़ी हैं। कोटनाला और माशनूनाला के पास लगातार पहाड़ी धंसने से मार्ग बार-बार बंद हो रहा है। इस कारण जहां जिला मुख्यालय को आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी उठानी…
Read Moreकार्य निरीक्षकों ने मांगा 4-9-14 लाभ
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राज्य कार्य निरीक्षक संघ का फेडरल हाउस देवसदन कुल्लू में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश भारद्वाज ने की। बैठक में संघ के चेयरमैन आचार्य मस्त राम बरागटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पंजाब वेतन विसंगति कार्य निरीक्षकों को अतिरिक्त कनिष्ठ अभियंता बनाना और 4-9-14 का लाभ मिलने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है। इसके अलावा कनिष्ठ अभियंताओं के रिक्त पदों पर सरकार से एकमुश्त पदोन्नति प्रदान करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में वक्ताओं ने सरकार की ओर…
Read Moreबैंक में नौकरी के नाम पर 1.16 लाख ठगे
कुल्लू। बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिला कुल्लू के दूरदराज क्षेत्र आनी के थवोली निवासी आशीष भारद्वाज ने पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि जोगिंद्र ठाकुर ने पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.16 लाख रुपये ठग लिए हैं। जोगिंद्र ठाकुर ने अपने किसी रिश्तेदार के जरिये पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 16 हजार 500 रुपये…
Read Moreस्कूलों में बच्चों की कैरियर काउसलिंग
कुल्लू। अब कैरियर काउंसलिंग के जरिये सरकारी स्कूलों में बच्चों की शिक्षा का स्तर सुधारा जाएगा। इसके लिए सर्वशिक्षा अभियान ने मास्टर प्लान तैयार किया है। जिला कुल्लू में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए सर्वशिक्षा अभियान के तहत मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे। सर्वशिक्षा अभियान ने जिला कुल्लू में शिक्षा के स्तर को सुधारने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए एक कोर ग्रुप बनाया जाएगा। कोर ग्रुप सभी स्कूलों के मुखियों को एजूकेशन डबलपमेंट की ट्रेनिंग देगा। उसके बाद स्कूल के मखिया कक्षाओं में जाकर शिक्षा…
Read Moreशिक्षकों के 11 पर खाली, फिर भी हो रहे तबादले
कुल्लू। शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल राज्य का तगमा हासिल करने वाले हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूल स्टाफ की हालत कुछ ओर ही है। कुल्लू जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शवाड़ को अपग्रेड हुए एक साल हो गया है, लेकिन स्टाफ अभी तक नहीं भरा गया है। हालत यह है कि स्कूल में प्रिंसिपल सहित 11 पद खाली चल रहे हैं। कई महत्वपूर्ण विषयों के पद खाली होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद यहां तैनात शिक्षकों के तबादले किए जा रहे हैं। स्कूल…
Read More