केंद्र, प्रदेश सरकार को नहीं है लोगों की चिंता

संतोषगढ़ (ऊना)। नगर के वार्ड नंबर तीन की पार्षद तृप्ता देवी के घर रविवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तथा ऊना के विधायक सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। नगर पंचायत के प्रधान, उपप्रधान, सभी भाजपा पार्षदों सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया। सत्ती ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों तथा अरबों के घोटालों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से हिल चुकी है। महंगाई ने देश की जनता की कमर तोड़ दी…

Read More

गद्दा उद्योग में आग, लाखों का नुकसान

गगरेट (ऊना)। यहां के गद्दा उद्योग में सुबह करीब दस बजे आग भड़क उठी। गगरेट स्थित गद्दा उद्योग मैसर्ज केदार नाथ एंड संज में रविवार सुबह अग्निकांड हुआ। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से निकलते धुएं आसमान काला हो गया। आग के कारण लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों एवं अग्निशमन विभाग ने समय रहते आग पर काबू पाकर उद्योग को पूरी तरह जलने से बचा लिया। अंब स्थित अग्निशमन विभाग की एक फायर ब्रिगेड गाड़ी तथा होशियारपुर से…

Read More

बंगाणा में चचेरी बहन से दुराचार

ऊना/बंगाणा। उपमंडल की एक ग्राम पंचायत में विवाहिता के साथ उसी के चचेरे भाई ने दुराचार कर दिया। महिला की शिकायत पर बंगाणा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी तक फरार चल रहा है। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने भी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि शनिवार को पति के काम पर जाने के बाद वह पशुओं के लिए जंगल से घास लेकर घर पहुंची तो उसका चचेरा भाई घर आया हुआ था। पीड़ित महिला ने शिकायत में…

Read More

नाकाबंदी तोड़ भाग निकले लकड़ी तस्कर

गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के थपलां में वन माफिया से जुड़े लोग वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को गच्चा देकर लकड़ी तस्करी करने में सफल हो गए। हालांकि, विभाग के अधिकारी ने गाड़ी पर फायर भी किया, लेकिन माफिया को पकड़ने में कोई सफलता नहीं मिल पाई है। गाड़ी के चालक की पहचान कर ली गई है। जिसके आधार पर वन विभाग ने पुलिस प्रशासन की मदद से केस की छानबीन को आगे बढ़ा दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात वन विभाग के बीओ श्रवण सिंह…

Read More

खनन माफिया पर शिकंजा 1.96 लाख रुपये जुर्माना

ऊना। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाते हुए पुलिस कर्मियों ने 16 वाहनों को दबोचा। इनके विरुद्ध माइनिंग अधिनियम में चालान काटे गए। 1.96 लाख रुपये जुर्माने के रुप में वसूल किए गए हैं। हरोली पुलिस ने 13 गाड़ियों के चालान काटे हैं, जबकि गगरेट पुलिस ने 3 वाहनों के चालान काटे हैं। इसके अतिरिक्त यातायात के नियमों की अवहेलना पर 18 वाहनों के चालान किए गए हैं एवं उनसे 8 हजार रुपये जुर्माने के रुप में वसूल किए गए हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की जानकारी…

Read More

दो युवकों ने धुना अकेले को

संतोषगढ़ (ऊना)। क्षेत्र के सलोनी में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है। एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। घायल युवक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया है। पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्जकर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरिंद्र कुमार पुत्र राम आसरा निवासी जलग्रां टब्बा ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसका भाई सनोली में दवाइयों की दुकान करता है।…

Read More

रंगस और बूणी में जांची छात्रों की सेहत

रंगस (हमीरपुर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड नादौन के सौजन्य से राजकीय उच्च पाठशाला रंगस और बूणी में कलस्टर कैंपों का आयोजन किया गया। इस दौरान राजकीय उच्च पाठशाला बन्न, जसकोट, बूणी और रंगस के छात्रों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 81 छात्र अनीमिया, 70 दंत रोग, 8 नाक, कान, गला, तीन छात्र चर्मरोग और 14 बच्चों में दृष्टि दोष पाया गया है। तीन छात्रों को विशेष स्वास्थ्य जांच के लिए रेफर किया गया है। दृष्टि दोष से ग्रसित छात्रों को विभाग की ओर से निशुल्क चश्मे और…

Read More

बंदर ने महिला और व्यक्ति को किया घायल

नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल की जलाड़ी पंचायत में एक बंदर ने महिला और एक व्यक्ति को घायल कर दिया है। महिला के शोर मचाने पर बंदर ने महिला को छोड़ा। बंदरों के आतंक से क्षेत्र के लोग सहमे गए हैं। इसके चलते लोगों ने वन विभाग से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जलाड़ी सौंखलयां गांव में बंदरों ने हमला करके एक व्यक्ति और महिला को घायल कर दिया है। उपप्रधान रमणीक परमार ने बताया कि वीरवार देर सायं बंदरों ने गांव के सुनील कुमार…

Read More

राजस्व का चूना लगाने पर नपे

सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर तहसील के अंतर्गत 22 लोगों से बकाया राजस्व की वसूली होगी। राजस्व विभाग ने लोगों को नोटिस जारी कर बकाया करीब तीन लाख रुपये की राशि जल्द जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। लोगों ने भूमि, मकान की खरीद-फरोख्त के दौरान संपत्ति की औसत वैल्यू कम दर्शाकर रजिस्ट्री के रूप में राजस्व का चूना लगाया था। विभाग अब बकाया राजस्व की वसूली कर रहा है। मामलों का आडिट के दौरान खुलासा हुआ। इससे स्पष्ट है कि कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर लोगों ने राजस्व विभाग को चूना…

Read More

आपदा से निपटने की तैयारी जरूरी

हमीरपुर। आपदा से निपटने के लिए प्रशासन सहित जनता को हमेशा तैयार रहना चाहिए। रोटरी क्लब, आईएमए, एसजेवीएन और इनरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को भूकंप त्रासदी से निपटने के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। उपायुक्त आशीष सिंहमार ने कहा कि 100 वर्ष पूर्व कांगड़ा में तीव्र गति का भूकंप आया था। अब 100 वर्ष के बाद जिला हमीरपुर और कांगड़ा में भूकंप के हल्के झटके आ रहे हैं। हमीरपुर जिला संवेदनशील क्षेत्र है और जोन 5 में आता है। यहां कभी भी भूकंप आ सकता है।…

Read More