अंब (ऊना)। अंब पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवाओं सहित एक युवक को दबोचा है। आरोपी युवक पंजाब का रहने वाला है जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चिंतपूर्णी की तरफ जा रहा था। जानकारी के अनुसार अंब ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार दोपहर को रूटीन चेकिंग के तहत नाका लगाया था। इसी दौरान पुलिस ने चिंतपूर्णी की ओर जा रहे एक मोटरसाइकिल चालक हरजेंद्र निवासी तलवाड़ा (पंजाब) को चेकिंग के लिए रोका। मोटरसाइकिल सवार टालमटोल करने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने युवक की तलाशी की तो प्रतिबंधित नशीली…
Read MoreCategory: Himachal News
कांग्रेसियों ने फूंका संत आसाराम का पुतला
गगरेट (ऊना)। गगरेट के मुख्य चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यौन शोषण के आरोप में फंसे संत आसाराम का पुतला जलाया। इस दौरान दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर गुस्सा जाहिर किया। कांग्रेस नेता पंडित राम लुभाया, राज ठाकुर, गुरचरण सिंह, युवा नेता संजय शर्मा, संदीप जसवाल, अजय ठाकुर, राजेंद्र कुमार, शशि प्रभात, पुनीत जसवाल, सुनील कुमार, चैंचल कुमार, सुनील ठाकुर, रितेश पठानिया, सौरभ शारदा, बलबीर सिंह, संजीव ठाकुर, तरुण शर्मा, राजीव सुदेड़ा, सतवीर मिन्हास, अरविंद चक्रवर्ती और गौरव शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने कहा कि ढोंगी बाबाओं के खिलाफ सरकार…
Read Moreमजदूरों ने मांगा परियोजना भत्ता
रामपुर बुशहर। निर्माणाधीन रामपुर प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन ने मजदूरों को परियोजना भत्ता समेत भोजन एवं चिकित्सा भत्ता देने की मांग की है। सोमवार को यूनियन ने इस सिलसिले में गैमन और पटेल प्रबंधकों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। साथ ही यूनियन ने मुख्य नियोक्ता कंपनी एसजेवीएन लिमिटेड को भी इस बारे में ज्ञापन भेजा है। मजदूर यूनियन के प्रधान अनिल कुमार, देवकी नंद, कुलदीप सिंह, परस राम, जगदीश वर्मा, संतोष कुमार, पवन कुमार, दयाल भाटनु, अजेंद्र नेगी, टीपू, जगदीश कुमार और जगदीश आदि ने गैमन और पटेल कंपनी के प्रबंधकों…
Read Moreभाजपा का रामपुर में हल्ला बोल
रामपुर बुशहर। लगातार गिर रहे सेब के दाम और निजी कंपनियों के हाथों लुट रहे बागवानों के पक्ष में उतर कर भाजपा ने रामपुर में जमकर हल्ला बोला। भाजपा ने रामपुर के ल्हासा क्षेत्र से रैली शुरू कर बाजार से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंच कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस दौरान भाजपा ने बागवानों के साथ मिल कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा का आरोप था कि केंद्र की यूपीए सरकार विदेशों से आ रहे सेब की कस्टम ड्यूटी में छूट दे रही है। इसके चलते…
Read Moreमंझेली में भिड़ेंगे 238 खिलाड़ी
हमीरपुर। राजकीय उच्च विद्यालय मंझेली में अंडर-14 खेल प्रतियोगिताओं का रविवार को शुभारंभ हो गया। ग्राम पंचायत प्रधान मंझेली इंदु बाला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और खेलों का आगाज किया। मुख्याध्यापक राजेश कटोच ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। खेलकूद प्रतियोगिता में खंड स्तर की 23 टीमों के 238 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेल प्रतियोगिता में चार प्रकार की खेलों का आयोजन किया जाएगा जिसमें कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वालीबाल शामिल हैं। खंड स्तर पर विजयी टीमें सुजानपुुर में होने वाली जिलास्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। शुभारंभ कार्यक्रम अवसर पर…
Read Moreसर्दी, जुकाम, फीवर ने जकड़ा हमीरपुर
क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना 250 मरीजों की दस्तक दूषित पेयजल और खाद्य पदार्थ हैं जिम्मेवार : चोपड़ा अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर। जिले में सर्दी, जुकाम, उल्टी, दस्त और वायरल फीवर का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। बरसात के मौसम के चलते दूषित पेयजल और अन्य खाद्य पदार्थों के सेवन से अधिकतर लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में प्रतिदिन 200 से 250 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि निजी क्लीनिकों में भी सैकड़ों रोगी उपचार करवा रहे हैं। चिकित्सकों की मानें तो बाजार…
Read Moreकनिका को मिस फ्रेशर का खिताब
हमीरपुर। जैव प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण संस्थान के बड़ स्थित गर्ल्ज हास्टल में प्रथम वर्ष की छात्राओं के स्वागत के लिए अभिनंदन-2013 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डा. करतार सिंह वर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छात्राओं ने गीत, एकल नृत्य, समूह गान, समूह नृत्य और नाटी पेश कर खूब वाहवाही लूटी। काजल राणा, मेघा अहीर, शिवानी, अर्चना, प्रतिभा ने काफी प्रशंसा बटोरी। कार्यक्रम में मिस फ्रेशर का चुनाव भी किया गया। इसमें कनिका को मिस…
Read Moreरसूखदारों को नहीं लगाया ‘हाथ’
सुजानपुर (हमीरपुर)। ऐतिहासिक चौगान में अवैध कब्जों को लेकर पत्र बम के पश्चात राजस्व विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने कार्रवाई तो की मगर रसूखदारों को कार्रवाई से बाहर कर दिया है। हालांकि उम्मीद थी कि सभी को एक निगाह से देखा जाएगा लेकिन विभाग की निगाहें तिरछी हो गई हैं। सत्ता तक पहुंच रखने वाले रसूखदारों के अवैध कब्जों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अन्य लोगों के खिलाफ अवैध कब्जे की मिसलें तैयार हो गई हैं। रसूखदारों को छोड़ अन्य मामले पहले क्यों लिए गए,…
Read Moreकार ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटा जख्मी
हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत लंबलू के समीप एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी है। हादसे में मां-बेटा घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार निवासी भकरेड़ी अपनी मां चम्पा रानी के साथ बाइक पर लंबलू जा रहा था तो सरली के पास एक नैनो कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे मां-बेटा गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं। बताया जा रहा है कि नैनो कार बिना नंबर की थी। यह हादसा शनिवार रात साढे़ नौ…
Read Moreभकरेड़ी और बूणी में दो पशुशालाएं ध्वस्त
भोरंज/रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत आते भकरेड़ी गांव में एक पशुशाला ध्वस्त हो गई है। वहीं नादौन उपमंडल के बूणी गांव में भी एक पशुशाला भारी बारिश के चलते ध्वस्त हो गई है। हालांकि दोनों हादसों में पशुओं को चोट नहीं आई हैं लेकिन हादसे में दोनों का करीब पौने दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भकरेड़ी के रणजीत सिंह की पशुशाला रविवार सुबह गिर गई। बूणी के ज्योति कुमार की पशुशाला भी रविवार के दिन गिर गई है। क्षेत्रों में शनिवार रात…
Read More