मंडी। नेहरू युवा केंद्र मंडी और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय सामाजिक क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाली संस्था को पुरस्कृत करेगा। इसके लिए जिला भर में कार्यरत युवा मंडल, महिला मंडल तथा अन्य स्वयंसेवी संस्थाआें से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर सर्वश्रेष्ठ का चयन किया जाएगा। जिसका युवा मंडल एवं महिला मंडल पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा। श्रेष्ठ चयनित होने वाली संस्था को दस हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जिलास्तर पर श्रेष्ठ चयनित संस्था…
Read MoreCategory: Himachal News
शिक्षक पहले खुद चखें मिड-डे-मील
मंडी। उपायुक्त देवेश कुमार ने कहा कि जिले में मनरेगा के तहत अगस्त माह में एक करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। शुक्रवार को प्रशासन में दक्षता लाने संबंधी बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने यह जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मनरेगा में लाइन डिपार्टमेंट के तहत चल रहे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। वर्षा जल संग्रहण पर चर्चा करते हुए उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि वे स्कूलों में निर्मित जल संग्रहण रचनाओं का सही प्रयोग करें। जिन स्कूलों में…
Read Moreतेज अंधड़ से मक्की की फसल तबाह
बलद्वाड़ा (मंडी)। क्षेत्र में वीरवार शाम आए तेज अंधड़ तथा बारिश ने किसानों की मक्की की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज बारिश के साथ आए अंधड़ से किसानाें की कई बीघा भूमि पर खड़ी मक्की की फसल खेतों में बिछ गई है। क्षेत्र के किसान ध्यान सिंह, बलवीर सिंह, सतीश कुमार, देशराज, सोहन सिंह, अमर सिंह ने बताया कि तेज अंधड़ ने किसानाें की पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसानाें की करीब अस्सी फीसदी फसल तबाह हो गई। किसानाें ने सरकार से मुआवजे की मांग की…
Read Moreआपदा में ही याद आते हैं वीर सैनिक : गिरधारी
मंडी। प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर वीर सैनिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पूर्व सैनिकों ने विभिन्न लड़ाइयों में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में कारगिल शहीद कैप्टन विक्रम बत्तरा के पिता गिरधारी लाल बत्तरा और माता कमल कांता बत्तरा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। फाउंडेशन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। वीर सैनिक महोत्सव में सबसे पहले अमर ज्योति प्रज्ज्वलित कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। समारोह में भारत-पाक युद्ध में…
Read Moreवरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर खोलें
डलहौजी (चंबा)। हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ की बनीखेत इकाई की बैठाक एसडीएम कार्यालय में एसडीएम संजय धीमान की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनरों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारीयों ने भाग लिया। बैठक में पेंशनरों द्वारा रखी गई मांगों पर एसडीएम ने गौर करते हुए इन्हें हल करने का आश्वासन दिया। पेंशनरों द्वारा रखी गई मांगों में विभिन्न बैंकों व विभागों में वरिष्ठ नागरिकों व पेंशन धारकों हेतु अलग काउंटर की व्यवस्था करना, विभिन्न सरकारी विभागों में सूचना पट प्रदर्शित करना, निजी बसों में म्यूजिक सिस्टम पर प्रतिबंध लगाना, बनीखेत…
Read Moreवोकेशनल कोर्स के मिलेंगे दो सर्टिफिकेट
चंबा। सरकार की ओर से स्कूलों में शुरू किए गए वोकेशनल विषय को पढ़ने वाले छात्रों को पढ़ाई पूरी करने के बाद दो सर्टिफिकेट मिलेंगे। इसमें एक सर्टिफिकेट संबंधित संकाय का होगा, जिसमें छात्र ने पढ़ाई की है और दूसरा सर्टिफिकेट वोकेशनल विषय का अलग से मिलेगा। जो छात्र चार लेवल पूरे नहीं करेगा उसे सर्टिफिकेट नहीं दिया जाएगा। वोकेशनल विषय पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को चार लेवल पूरे करने ही होंगे। इसके बाद उन्हें वोकेशनल का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। विदित रहे कि सरकार की ओर से प्रदेश के 100 स्कूलों…
Read More26 साल में 26 दिन ही दी ड्यटी
भरमौर (चंबा)। औरा पंचायत के करीब ढाई दर्जन लोगों ने एक लिखित शिकायत पत्र अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डा. जितेंद्र कंवर को सौंपा। उन्होंने शिकायत पत्र के माध्यम से बताया कि स्वास्थ्य केंद्र औरा वर्ष 1964 में खोला गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस स्वास्थ्य केंद्र में 26 वर्षों से एक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी अनियमित रूप से सेवाएं दे रही है। इतने वर्षों में एक बार भी इस कर्मचारी का स्थानातंरण नहीं हुआ है। उन्होंने महिला कर्मचारी पर 26 वर्षों में 26 दिन स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद रहने का…
Read Moreपानी के बिलों में बढ़ोतरी पर विरोध
चंबा। चंबा वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक स्थानीय सर्कि ट हाउस में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके महाजन ने की। इस मौके पर एसोसिएशन की ओर से कई प्रस्ताव पारित किए गए। एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से हर वर्ष पानी के बिलों में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती है। इससे शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विभाग की इस कार्यप्रणाली की चंबा वेलफेयर एसोसिएशन ने कड़ी निंदा की है और इस बावत आईपीएच…
Read Moreकोतवाली से मैकलोडगंज तक रोपवे
धर्मशाला। शहीर विकास एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने धर्मशाला के कोतवाली बाजार से मैकलोडगंज तक आधुनिक रोपवे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कोतवाली स्थित सामुदायिक भवन के समीप गंडोला स्थापित कर इस रोपवे को खड़ा डंडा मार्ग से होते हुए मैकलोडगंज तक पहुंचाया जाएगा। इससे जहां मैकलोडगंज तक ट्रैफिक का बोझ कम होगा पहीं, पर्यटन की दृष्टि से शहर के लिए यह एक अहम योजना साबित होगी। सुधीर शुक्रवार को मिनी सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस योजना का निर्माण दो…
Read Moreधर्मशाला कालेज में चले दराट-तलवारें
धर्मशाला। पीजी कालेज धर्मशाला में शुक्रवार को दो बाहरी गुटों में खूनी झड़प से दहशत का माहौल बन गया। दोनों गुटों में जमकर तलवारें और दराट चले। इसमें एक गुट के दो युवक लहूलुहान हो गए। इनमेें से एक को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहीं शिक्षण संस्थान में सरेआम तलवारें और दराट चलते देखकर कालेज के विद्यार्थी सन्न रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस खूनी संघर्ष को देख दो छात्राएं बेहोश हो गईं। बताया जाता है कि वारदात से पहले कालेज परिसर में…
Read More