भोजनगर (सोलन)। कसौली निर्वाचन क्षेत्र में जोहड़जी मल्ला सड़क मार्ग पर चलने वाली एक मात्र बस तीन दिनों से नहीं चल रही है जिससे क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को बस न होने के कारण लोगों को कई-कई किलोमीटर तक पैदल ही चलना पड़ रहा है। बस के न चलने से ग्राम पंचायत भोजनगर के 15 गांव, ग्राम पंचायत काबा कलां के 5 गांव, ग्राम पंचायत नेरी कलां के 10 गांव, ग्राम पंचायत प्राथा के 10 गांव और ग्राम पंचायत नारायणी…
Read MoreCategory: Himachal News
बस सेवा बंद, लोग परेशान
भोजनगर (सोलन)। कसौली निर्वाचन क्षेत्र में जोहड़जी मल्ला सड़क मार्ग पर चलने वाली एक मात्र बस तीन दिनों से नहीं चल रही है जिससे क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को बस न होने के कारण लोगों को कई-कई किलोमीटर तक पैदल ही चलना पड़ रहा है। बस के न चलने से ग्राम पंचायत भोजनगर के 15 गांव, ग्राम पंचायत काबा कलां के 5 गांव, ग्राम पंचायत नेरी कलां के 10 गांव, ग्राम पंचायत प्राथा के 10 गांव और ग्राम पंचायत नारायणी…
Read Moreचलते ट्रैक्टर से गिरा युवक, मौत
सराहां (सिरमौर)। थाना सराहां के अंतर्गत शाडिया पंचायत के झाझड़ निवासी एक युवक की बीती रात चलते ट्रैक्टर से नीचे गिर कर दर्दनाक मौत हो गई। झाझड़ निवासी 30 वर्षीय सीता राम गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर में बैठकर झाझड़ की ओर जा रहा था। तभी अचानक पझोपड़ के पास सीता राम चलते हुए ट्रैक्टर से नीचे जा गिरा। हादसे के फौरन बाद ट्रैक्टर चालक ने स्थानीय लोगों की सहायता से गंभीर रूप से घायल सीता राम को सोलन चिकित्सालय पहुंचाया। सोलन में प्राथमिक उपचार के बाद सीता…
Read Moreनवोदय के लिए आवेदन 31 अक्तूबर तक भरें: उपायुक्त
नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त सिरमौर विकास लाबरू ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में सत्र 2014-15 कक्षा छठी में प्रवेश हेतु परीक्षा जिला के 14 केन्द्रों राजगढ़, सराहां, नारग, ददाहू, नाहन, सुरला, पांवटा, सतौन, माजरा, कफोटा, नौहराधार, बकरास, शिलाई एवं कोटी-धीमान में 12 अप्रैल 2014 सुबह 11:30 बजे आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन पत्र भरने के अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2013 है। आवेदन पत्र उप-शिक्षा निदेशक प्राथमिक, खंड शिक्षा अधिकारी एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के कार्यालय से निशुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं। आवेदन पत्र की छायाप्रति भी…
Read Moreसीएम ऑफिस पहुंचा आशियाना का विरोध
शिमला। नगर निगम के आशियाना टू प्रोजेक्ट का विरोध मुख्यमंत्री ऑफिस पहुंच गया है। अगस्त में निगम की मासिक बैठक में ढिंगू मंदिर के पास शहरी गरीबों के लिए मकान बनाने का विरोध करने के बाद क्षेत्र के पार्षदों ने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। वीरवार को मुख्यमंत्री दफ्तर में भाजपा, कांग्रेस और माकपा पार्षदों ने विरोध जताया और मकान किसी अन्य क्षेत्र में बनाने की मांग की। संजौली व्यापार मंडल, स्त्री सभा, सनातन धर्म प्रबंधक कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम शिमला के…
Read Moreधड़ों में बंटे शिमला शहर के कारोबारी
शिमला। व्यापार मंडल शिमला के चुनाव की घोषणा होने के साथ ही शहर के कारोबारियों की धड़ेबाजी खुलकर सामने आ गई है। कारोबारियों के एक धड़े ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर व्यापार मंडल के चुनाव की घोषणा को असंवैधानिक करार दिया। चुनाव तारीख की घोषणा बिना जनरल हाउस बुलाए किए जाने का भी कारोबारियों ने विरोध किया। रविवार को एक गुट ने कारोबारियों की एसडी स्कूल में विशेष बैठक बुलाई है। बैठक में चुनाव की तिथि बदलने और व्यापार मंडल के वर्तमान पदाधिकारियों के खिलाफ समर्थन जुटाने की कवायद…
Read Moreएक आदेश पर 23 कर्मचारियों के तबादले
शिमला। सचिवालय प्रशासन विभाग ने एक ही सूची जारी कर 23 कर्मचारियों को तबादला आदेश थमा दिए हैं। इन आदेशों के कारण सचिवालय में शुक्रवार को हड़कंप की स्थिति रही। तबदील हुए कर्मचारियों में से कई दरअसल ये जानना चाहते थे कि तबादले किसके कहने पर हुए? इसी सवाल का जवाब जानने के लिए जहां कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वीसी फारका से मिला, वहीं सचिवालय के गलियारे में ही एक संगठन के पूर्व अध्यक्ष से भी कर्मचारियों की गहमागहमी हो गई। हालत ऐसे हो गए हैं कि…
Read Moreकार्यालय शिफ्ट किया तो करेंगे संघर्ष : गुलाब
चौंतड़ा (मंडी)। जोगिंद्रनगर के विधायक गुलाब सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा शासनकाल में चौंतड़ा में आईपीएच विभाग का मंडल कार्यालय खोलने की घोषणा की गई थी। इसके लिए प्रशासनिक कार्रवाई भी शुरू की गई थी। सरकार बदलने के बाद कांग्रेस की ओर से भेदभाव के चलते आईपीएच सेक्शन चौंतड़ा को शिफ्ट या बंद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रेसवार्ता में गुलाब सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार ऐसा करने का निर्णय लेगी तो संघर्ष का बिगुल बजाया जाएगा। विश्राम गृह में ग्राम पंचायत टिक्करी का प्रतिनिधिमंडल बूथ…
Read Moreआरटीआई का दुरुपयोग न करें : गोपाल
मंडी। प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) शिमला की ओर से वल्लभ महाविद्यालय में सूचना के अधिकार विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 200 छात्रों ने हिस्सा लिया। हिपा से आए आरटीआई नोडल अधिकारी डा. गोपाल संघाईक ने छात्रों को आरटीआई के तहत आवेदन बनाने की विधि सिखाई। छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आरटीआई प्रशासन में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार को कम करने की दिशा में एक अहम कदम है। यदि आरटीआई लगाने पर तीस दिन में जनसूचना अधिकारी की ओर से सूचना नहीं दी…
Read Moreएसएफआई ने रूसा पर करवाया ओपिनियन पोल
मंडी। प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों में शुरू की गई राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान प्रणाली के विरोध में एसएफआई ने ओपिनियन पोल का आयोजन किया। राज्यव्यापी आह्वान पर मंडी वल्लभ महाविद्यालय में भी रूसा पर छात्रों की राय ली गई। करीब 875 छात्र-छात्राओं ने रूसा पर ओपिनियन पोल डाला। इसमें 599 छात्र-छात्राओं ने रूसा के विरोध में मत डाला। एसएफआई कालेज इकाई प्रधान लोकपाल तथा सचिव सागर ने बताया कि कालेज ग्राउंड में गुप्त मतदान करवाया गया। जिसमें सतर फीसदी छात्रों ने रूसा का विरोध किया है। एसएफआई पदाधिकारियों…
Read More