उद्योग प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

ऊना। बसाल स्थित एक उद्योग के कर्मचारियों ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन कर्मियों का कहना है कि उनसे बंधुआ मजदूरों की तरह कार्य करवाया जा रहा है। उद्योग में कार्यरत कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, महासचिव संदीप कुमार, गुरविंद्र सिंह, कुशल कुमार, रोहित कुमार, विजय कुमार, सिनजीत, विनय, मुनीष सैणी और जसवंत समेत अन्य कर्मियों ने कहा कि उद्योग के जीएम को भी ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन की प्रतियां यूनियन ने श्रम अधिकारी ऊना, श्रम आयुक्त शिमला, उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, इंटक अध्यक्ष…

Read More

ऊना से राजीव गौतम और अंब से मनोहर जीते

ऊना/अंब। जिले में कांगड़ा कोआपरेटिव बैंक के तीन निदेशक पदों के लिए हुए चुनाव का परिणाम शनिवार शाम को घोषित हो गया। ऊना ब्लाक से निदेशक पद पर राजीव गौतम ने जीत दर्ज की। इसके अलावा अंब ब्लाक में मनोहर लाल तथा गगरेट ब्लाक में प्रकाश चंद निदेशक पद पर काबिज हुए। ऊना ब्लाक के रिटर्निंग अफसर बालक राम शर्मा ने बताया कि ऊना ब्लाक में राजीव गौतम एवं राजेंद्र शर्मा के बीच मुकाबला था। कुल 69 में से 59 सदस्यों ने राजीव गौतम के नाम पर मुहर लगाई। राजेंद्र…

Read More

बंगाणा में सड़क हादसा, 11 घायल

लठियाणी/बंगाणा ऊना। क्षेत्र के ननावीं में शनिवार देर सायं एक ट्रक और स्कॉर्पियो में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार एक ही परिवार के आठ लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इनमें से चार की हालत अधिक नाजुक बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए बंगाणा अस्पताल लाया गया, जहां से चार को गंभीर अवस्था के चलते तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर लिया है, जबकि घटना के संदर्भ में छानबीन आरंभ…

Read More

आखिर पुलिस के पास पहुंचे डंगोली वासी

ऊना। जिला मुख्यालय की समीपवर्ती ग्राम पंचायत डंगोली में एक ही परिवार के साथ पेश आ रही वारदातों के मामले में लगभग सात दिन के बाद शिकायत पुलिस के पास पहुंच ही गई है। डंगोली में कोई अज्ञात व्यक्ति एक ही परिवार के लोगों के साथ वारदातों को अंजाम देने में लगा है। इसके चलते पूरे गांव में न केवल दहशत का माहौल है, बल्कि लोगों के दिन का चैन और रातों की नींद तक उड़ चुकी है। स्थानीय युवकाें को पूरी-पूरी रात पहरेदारी कर अपने गांव के लोगों की…

Read More

सांप ने डंसी महिला, गंभीर

ऊना। क्षेत्र के पंडोगा में एक महिला को सांप ने डस लिया है। उसे उपचार के लिए ऊना स्थित क्षेत्रीय अस्पताल लाए जाने के बाद नाजुक हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन उसके परिजन उसे उपचार के लिए पंजाब के होशियारपुर ले गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडोगा निवासी 46 वर्षीय महिला भोली देवी को शनिवार दोपहर घर के समीप काम करते समय जहरीले सांप डंक मार दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला के परिजन उसे लेकर तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचे, जहां से उसे…

Read More

नाबालिग को भगाने के आरोप में गिरफ्तार

रोहड़ू। डोडरा के एक गांव से बहला-फुसला कर भगाई गई नाबालिग युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवती को भगाने करने के आरोप में पुलिस ने नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवती को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती के परिजनों ने 21 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज की थी कि 17 साल की युवती को नेपाली मूल का एक युवक बहला फुसला कर भगाकर ले गया है। परिजनों ने बताया कि युवती बारह अगस्त को घर…

Read More

डोडरा क्वार सड़क पर बस सेवा ठप

रोहडू। दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार में निगम की बस सेवा तीन माह से ठप है। लोगों को निजी वाहनाें में भारी भरकम किराया चुकाकर उपमंडल मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है। बस न चलने से लोगों में भारी रोष व्याप्त है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि डोडरा क्वार क्षेत्र में शीघ्र निगम की बस सेवा फिर से बहाल की जाए। डोडरा क्वार संपर्क मार्ग से पांच पंचायतों के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं। सड़क पर छोटे वाहन आ जा रहे हैं लेकिन पथ परिवहन निगम की बस सेवा तीन माह से…

Read More

सवा लाख का बिना बिल का सामान पकड़ा

उप समिति ने निरीक्षण के दौरान सवा लाख रुपये का बिना बिल का सामान पकड़ा। व्यापारी बिना वैध बिलों के फल, सब्जियां, अनाज, अंडे बेचने के लिए ले जा रहे थे। प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात आरोपियों से मंडी शुल्क के साथ ही पांच गुणा जुर्माना राशि वसूल की गई है। निरीक्षण टीम में मंडी समिति के सदस्य कर्ण राणा, मंडी पर्यवेक्षक हेम चंद, नीलामी अभिलेखक मदन लाल शर्मा शामिल थे। मंडी समिति के अध्यक्ष प्रेम कौशल ने पूर्व में ही अवैध रूप से व्यापार करने वाले लोगों को चेतावनी…

Read More

भाटड़ा बस्ती पर घरों में पथराव जारी

भाटड़ा बस्ती पर घरों पर हो रहे पथराव का क्रम थमने का नाम नही ले रहा है। वीरवार रात्रि असामाजिक तत्वों ने भाटड़ा बस्ती में तीन घरों, एक मंदिर तथा तम्बूओं पर पथराव किया जिससे इन्हें काफी क्षति पहुंची है। भुगतभोगी मंगू, सुनील, लक्खा, बलवीर, गुरनाम, राजू, सोनू, महेंद्र, शमशेर, ओंकार, सुनील आदि ने बताया कि रात्रि अपने मकान में ताला लगाकर निकटवर्ती दूसरे मकान में सोने चले गए। रात करीब साढ़े बारह बजे मकानों पर पथराव शुरू हो गया। पथराव से घरों की दीवारों को क्षति पहुंची है। बस्ती…

Read More

सरकार से खफा हुए पैंशनर

नादौन (हमीरपुर)। पैंशनरों को पंजाब सरकार की तर्ज पर लाभ देने के प्रदेश सरकार के वायदों के पूरा न होने पर हिमाचल प्रदेश सर्व कर्मचारी पैंशनर एवं युवा, श्रमिक संयुक्त मोर्चा ने कड़ा संज्ञान लिया है। मोर्चा की बैठक में हिमाचल प्रदेश सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार न चेती तो मोर्चा चुप नहीं बैठेगा तथा अपने हकों के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। मोर्चा के अतिरिक्त सचिव जगदीश चंद ने कहा कि सरकार को बने हुए करीब आठ माह से अधिक का समय हो गया…

Read More