सांप ने डंसी महिला, गंभीर

ऊना। क्षेत्र के पंडोगा में एक महिला को सांप ने डस लिया है। उसे उपचार के लिए ऊना स्थित क्षेत्रीय अस्पताल लाए जाने के बाद नाजुक हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन उसके परिजन उसे उपचार के लिए पंजाब के होशियारपुर ले गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडोगा निवासी 46 वर्षीय महिला भोली देवी को शनिवार दोपहर घर के समीप काम करते समय जहरीले सांप डंक मार दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला के परिजन उसे लेकर तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचे, जहां से उसे नाजुक हालत के चलते तुरंत पीजीआई रेफर कर दिया गया। सीएमओ डा. जीआर कौशल ने पुष्टि करते हुए बताया कि महिला को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।

Related posts