तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत देहरा के लगभग आधा दर्जन गांवों में बिजली की वोल्टेज बढ़ने से कई विद्युत उपकरण जल गए हैं। इस कारण ग्रामीणों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को गांव देहरा, कुंडा, मैहला, शुमरा, कलपरेई और दतुईं में अचानक बिजली की वोल्टेज बढ़ गई। इससे स्थानीय बाशिंदों के करीब एक दर्जन टीवी जल गए हैं। इसके अलावा लगभग 200 बल्ब फ्यूज हो गए और कई लोगों के मोबाइल तथा चार्जर समेत कई विद्युत उपकरण जल गए हैं। ग्राम पंचायत देहरा के…
Read MoreCategory: Himachal News
विधायक को न बुलाने पर हंगामा
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात विस क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह जरियाल को सरकारी कार्यक्रमों में तरजीह न देकर पूर्व विधायक एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को बुलाने पर विक्रम सिंह व उनके समर्थकों के सब्र का बांध टूट पड़ा है। शनिवार को ककीरा स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में विधायक विक्रम सिंह जरियाल, भाजपा समर्थिक पंचायत प्रतिनिधि और उनके दर्जनों समर्थक पहुंचे और कांग्रेस सरकार व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ज्ञात रहे कि भटियात विस क्षेत्र के…
Read Moreतिब्बत ने चीन से वार्ता को तय की रणनीति
धर्मशाला। निर्वासित तिब्बत सरकार ने कम्युनिस्ट चीन से वार्ता करने के लिए अपनी रणनीति तय कर ली है। शनिवार को निर्वासित सरकार की प्रशासनिक टास्क फोर्स की तीन दिवसीय बैठक नए मसौदे के साथ संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करने वाले तिब्बत के प्रधानमंत्री डा. लोबसंग सांग्ये ने कहा कि अगले वर्ष की शुरुआत में ही चीन से वार्ता को लेकर दबाव बनाया जाएगा। इसके लिए तिब्बत ने अपनी रणनीति बना ली है। हालांकि उन्होंने अपने एजेंडे का खुलासा नहीं किया है। लेकिन सूत्र बताते हैं कि बैठक में मध्य…
Read Moreकालेज में मारपीट के आरोपी घर से फरार
धर्मशाला। स्थानीय पीजी कालेज में बीते दिन हुए खूनी संघर्ष के आरोपी घर से फरार हो गए हैं। वहीं धर्मशाला पुलिस ने दो टीमें गठित कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। लेकिन आरोपी फरार हैं। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को कांगड़ा व मटौर के बताए जा रहे कुछ युवकों ने कालेज परिसर में एक युवक को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया था। जानकारी के अनुसार कालेज के एक प्राध्यापक ने बीच में हस्तक्षेप कर युवक की जान बचाई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि प्राध्यापक बीच…
Read Moreपट्टिका तोड़ने वाला युवक न्यायिक हिरासत में
पालमपुर (कांगड़ा)। पिछले माह रावमा स्कूल कंडी में पूर्व भाजपा विधायक की शिलान्यास पट्टिका तोड़ने वाले युवक को कोर्ट ने 14 दिन की हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार युवक को शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार अगस्त माह में कंडी स्कूल में पूर्व भाजपा विधायक प्रवीण कुमार की ओर से स्कूल में किए गए एक शिलान्यास की पट्टिका को तोड़ दिया गया था। इसकी शिकायत पालमपुर पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई थी।…
Read Moreभाजपा का एक खेमा फिर पहुंचा दिल्ली
धर्मशाला। कांगड़ा भाजपा के एक धड़े के नेताओं ने फिर से दिल्ली दरबार में दस्तक दी है। भाजपा के कई वरिष्ठ व नए पदाधिकारियों ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह व हिमाचल प्रभारी बलवीर पुंज से मुलाकात की है। पुख्ता सूत्र बताते हैं कि इन नेताओं ने कांगड़ा में चल रही पार्टी की गतिविधियों से राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया है। वहीं इस टीम ने लोकसभा चुनावों को लेकर कांगड़ा में बन रही तस्वीर का खाका भी हाईकमान के समक्ष रखा है। हालांकि नेताओं के इस दौरे…
Read Moreकुल्लू से प्र्रेम लता, बंजार से हितेश्वर जीते
कुल्लू । जिला के कुल्लू और बंजार जोन के लिए हुए कांगडा केंद्रीय को ऑपरेटिव बैंक(केसीसी) के निदेशक पद के चुनाव संपन्न हो गए हैं। कुल्लू जोन से पूर्व में निदेशक रही प्रेम लता ठाकुर ने लगातार तीसरी बार बाजी मारी है। उनका किसी भी पार्टी से संबंध नहीं है। हालांकि इन्होंने विस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अनिरुद्ध शर्मा को 73 मतों के भारी अंतर से हराया है। कुल्लू जोन से कुल 129 मतदाता डेलीगेटों में से 125 ने मतदान प्रक्रिया में…
Read Moreछेरिंग टशी बने लाहौल जोन के निदेशक
केलांग। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में हुए केसीसी बैंक निदेशक पद के चुनाव में स्पीति के कांग्रेस समर्थित छेरिंग टशी ने जीत हासिल की है। यहां से तीन उम्मीदवार मैदान पर होने से संसार चंद शर्मा को 10 और वर्तमान में निदेशक रहे रिंगजिन समफेल हायरप्पा और छेरिंग टशी को क्रमश: 15-15 मत मिले। दोनों को बराबर मत होने पर बाद में परची डाल कर विजेता का चुनाव किया गया। इसमें स्पीति घाटी के छेरिंग टशी को चुनाव अधिकारी प्रेमनाथ मासूम ने विजेता घोषित किया। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति जोन में…
Read Moreरोगी कल्याण समिति हायर करेगी विशेषज्ञ
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अब मरीजों को डाक्टरों की कमी से परेशान नहीं होना पड़ेगा। रोगी कल्याण समिति ने क्षेत्रीय अस्पताल में डाक्टरों की कमी को दूर करने के लिए निजी अस्पतालों से विशेषज्ञ चिकित्सक हायर करने की योजना तैयार की है। इस योजना के तहत अस्पताल में जिस भी रोग के विशेषज्ञ नहीं होंगे। उन्हें निजी अस्पताल से हायर किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस संबंध में क्षेत्रीय अस्पताल ने तीन निजी अस्पतालों को पत्र भेजे हैं। उपायुक्त राकेश कंवर का कहना है कि रोगी कल्याण समिति के…
Read Moreउद्योग प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा
ऊना। बसाल स्थित एक उद्योग के कर्मचारियों ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन कर्मियों का कहना है कि उनसे बंधुआ मजदूरों की तरह कार्य करवाया जा रहा है। उद्योग में कार्यरत कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, महासचिव संदीप कुमार, गुरविंद्र सिंह, कुशल कुमार, रोहित कुमार, विजय कुमार, सिनजीत, विनय, मुनीष सैणी और जसवंत समेत अन्य कर्मियों ने कहा कि उद्योग के जीएम को भी ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन की प्रतियां यूनियन ने श्रम अधिकारी ऊना, श्रम आयुक्त शिमला, उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, इंटक अध्यक्ष…
Read More