रामपुर बुशहर। निरमंड ब्लॉक के प्राथमिक स्कूलों की खंड स्तरीय प्रतियोगिता में खरगा जोन ओवरऑल चैंपियन बना। प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शरीक भालसी पंचायत प्रधान राधा देवी ने विजेता तथा उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। निरमंड में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो आदि के अलावा लोकनृत्य तथा भाषण प्रतियोगिता भी हुई। कबड्डी प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में कशोली जोन प्रथम, जबकि खरगा द्वितीय स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में खरगा जोन प्रथम और बागीपुल जोन द्वितीय रहा। छात्र वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता में खरगा ने…
Read MoreCategory: Himachal News
आरटीआई का दुरुपयोग न करें : गोपाल
मंडी। प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) शिमला की ओर से वल्लभ महाविद्यालय में सूचना के अधिकार विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 200 छात्रों ने हिस्सा लिया। हिपा से आए आरटीआई नोडल अधिकारी डा. गोपाल संघाईक ने छात्रों को आरटीआई के तहत आवेदन बनाने की विधि सिखाई। छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आरटीआई प्रशासन में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार को कम करने की दिशा में एक अहम कदम है। यदि आरटीआई लगाने पर तीस दिन में जनसूचना अधिकारी की ओर से सूचना नहीं दी…
Read Moreवल्लभ कालेज में काटे 188 विद्यार्थियों के नाम
मंडी। वल्लभ कालेज मंडी में कक्षाओं में न जाने वाले छात्र-छात्राओं पर गाज गिर गई है। कालेज प्रशासन ने एक सौ नब्बे के करीब छात्र-छात्राओं के नाम हाजिरी रजिस्टर से काट दिए हैं। इन तमाम छात्रों के कक्षाओं में जाने पर प्रतिबंध लग गया है। यह छात्र-छात्राएं जुर्माने सहित दोबारा दाखिला लेने के बाद ही कक्षाओं में जा सकेंगे। कक्षाओं से नदारद रहने पर कालेज प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए छात्रों के नाम काटे हैं। लगभग सभी संकाय एवं विषयाें के छात्र-छात्राएं इनमें शामिल हैं। कालेज प्रशासन की सख्ती…
Read Moreधर्मपुर में महिला पर फिर हमला
धर्मपुर (मंडी)। रियूर चनौतर गांव में फिर उसी महिला पर हुआ है, जिसे शुक्रवार को नकाबपोश ने घायल कर दिया था। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं, यहां के लोगों एवं पुलिस के लिए बार-बार हो रहे हमले पहेली बन कर रह गए हैं। अभी तक किसी भी हमले के बारे कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। पिछले दो दिन से बनाल पंचायत के रियूर एवं बिंगा तथा कमलाह पंचायत में भी ऐसी अफवाह फैली हुई है कि यहां कुछ अज्ञात लोग देखे गए। तलाश करने पर…
Read Moreबल्ह हवाई अड्डे के मुद्दे को केंद्र से उठाया : प्रतिभा
मंडी। मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि सांसद बनने के बाद उन्होंने न सिर्फ संसद में बल्कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से लेकर केंद्र सरकार के अन्य मंत्रियों के साथ हिमाचली हकाें की पैरवी की है। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ाने, हवाई पट्टियों के विस्तार, औद्योगिक पैकेज बढ़ाने और किन्नौर आपदा के लिए केंद्रीय सहायता की मांग की है। शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और केंद्र सरकार के अन्य मंत्रियों ने उन्हें सहायता करने…
Read Moreवेतनमान में विलंब से भड़का कर्मचारी संघ
बिलासपुर। जिला अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों को 4-9-14 का वेतनमान देने में हो रही देरी पर गहरा रोष जताया है। संघ ने सभी विभागाध्यक्षों से कर्मचारियों को 15 दिनों के भीतर वेतनमान देने के लिए कारगर प्रयास करने का आग्रह किया है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि इस मामले में ढुलमुल रवैया अपनाने वाले अधिकारियों के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा दिया जाएगा। शनिवार को जिला अध्यक्ष अनिल चड्ढा की अध्यक्षता में एनजीओ भवन में आयोजित बैठक में कई अन्य मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया।…
Read Moreवेतनमान में विलंब से भड़का कर्मचारी संघ
बिलासपुर। जिला अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों को 4-9-14 का वेतनमान देने में हो रही देरी पर गहरा रोष जताया है। संघ ने सभी विभागाध्यक्षों से कर्मचारियों को 15 दिनों के भीतर वेतनमान देने के लिए कारगर प्रयास करने का आग्रह किया है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि इस मामले में ढुलमुल रवैया अपनाने वाले अधिकारियों के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा दिया जाएगा। शनिवार को जिला अध्यक्ष अनिल चड्ढा की अध्यक्षता में एनजीओ भवन में आयोजित बैठक में कई अन्य मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया।…
Read Moreफार्म नहीं पहुंचे तो मुखिया देंगे छात्रवृत्ति
चंबा। शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने क ी अंतिम तिथि 10 सितंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद किसी भी प्रकार की स्कॉलरशिप के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसे में कोई पात्र छात्र स्कॉलरशिप से वंचित रह जाता है तो संबंधित स्कूल के मुखिया को अपनी जेब से स्कॉलरशिप भरनी पड़ेगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिक्षा निदेशालय ने पहले विभिन्न प्रकार की स्कॉलरशिप के लिए आनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की थी, लेकिन जिला चंबा में इस निर्धारित तारीख…
Read Moreभरमौर में भालुओं के हमले से दो घायल
भरमौर (चंबा)। उपमंडल भरमौर में भालुओं ने इन दिनों काफी आंतक मचा रखा है। भरमौर क्षेत्र में भालुओं ने दो लोगों पर हमला कर दशहत का माहौल पैदा कर दिया है। शुक्रवार को भरमाणी माता के दर्शन करने जा रही एक श्रद्धालु पर रीछ ने हमला कर दिया। इससे महिला श्रद्धालु की बाजू में चोट आईं हैं। यह घटना मल्कौता गांव के पास शाम के वक्त हुई। श्रद्धालु मंडी जिले की बताई जा रही है। दूसरी तरफ शुक्रवार शाम को अपने घर जा रहे तिलक राम को भालू ने अपना…
Read Moreकार रावी में गिरी, तीन घायल
गैहरा (चंबा)। चंबा-भरमौर मार्ग पर लूणा में धाई देवी मंदिर के पास एक इंडिका कार अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरी। इससे कार में सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब साढे़ 11 बजे गाड़ी (नंबर पीबी 35-जी 9986) भरमौर की ओर जा रही थी। इस दौरान धाई देवी मंदिर के पास एक कैंटर को पास देते समय कार अनियंत्रित होकर 100 फुट नीचे रावी नदी में जा गिरी। इस कारण राजकुमार पुत्र (25) अशोक कुमार निवासी पटेल नगर पठानकोट, रोहित धीमान…
Read More