नग्गर (कुल्लू)। धरोहर गांव नग्गर स्थित अंतरराष्ट्रीय रौरिक मेमोरियल ट्रस्ट में पेंटिंग प्रदर्शनी शुरू हो गई है। प्रदर्शनी में इंग्लैंड के मशहूर चित्रकार केरोल फ्रेजर ने 40 से अधिक चित्रों को रखा है। इस मौके पर चित्रकार फ्रेजर ने कहा कि वे विश्व प्रसिद्ध चित्रकार रोरिक ट्रस्ट में अपनी प्रदर्शनी लगाकर बेहद उत्साहित हैं तथा उन्हें भारत के हिमालय क्षेत्र और अध्यात्म ने हमेशा ही आकर्षित किया है। ऐसे में उनकी पेंटिंग अध्यात्म, हिंदु देवी-देवता और पहाड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी से प्रेरित होकर चित्रों को कैनवास में…
Read MoreCategory: Himachal News
25 लाख से तर होंगे बशौणा वासियों के हलक
कुल्लू। आईपीएच विभाग शमशी ने बशौणा पंचायत के ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल स्कीम से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है। विभाग ने बशौणा-खोडाआगे उठाऊ पेयजल योजना के निर्माण के लिए 25 लाख की मंजूरी दी है। योजना को सिरे चढ़ाने के लिए विभाग ने पाइपलाइन बिछाने का काम भी आरंभ कर दिया है। विभाग इस उठाऊ पेयजल योजना को व्यास की धारा से उठाएगा और खोडाआगे के पास पेयजल स्टोर टैंक बनाकर बशौणा, तुणीसेरी, बगीचा और खोलाआगे आदि गांवों के लिए सप्लाई देगा। अमूमन पेयजल की किल्लत से जूझ…
Read Moreठेकेदारी प्रथा को समाप्त करे सरकार
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग मजदूर एकता यूनियन सीटू जिला कुल्लू कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 25 सितंबर को होने वाले राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के संबंध में चर्चा की गई। राजेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्र की यूपीए सरकार और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की मजदूर और कर्मचारी विरोधी नीतियों के चलते श्रम कानूनों को निजी कंपनियों और ठेकेदारों के पक्ष में मोड़ा जा रहा है। इसके अलावा पक्की नौकरियों पर पाबंदी लगाकर ठेकेदारी प्रथा को लागू…
Read Moreपंद्रह लाख से संवरेगा फुंगणी माता मंदिर
काईस (कुल्लू)। लगघाटी के जिंदी गांव में अधिष्ठाती माता फुंगणी के महाभारत कालीन मंदिर को जल्द संवारा जाएगा। मंदिर के कायाकल्प पर 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मंदिर में हूबहू वैसी ही नक्काशी की जा रही है, जैसे यह मूलरूप से विद्यमान था। वर्तमान में यह काष्ठकुणी शैली का मंदिर जीर्ण-शीर्ण हो गया था। माता के हारियान स्वेच्छा से अंशदान कर मंदिर को इसका पुरातन वैभव लौटाने के प्रयास में जुट गए हैं। मंदिर अगले चार माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इन दिनों मंदिर का निर्माण कार्य जोरों…
Read Moreआखिर पुलिस के पास पहुंचे डंगोली वासी
ऊना। जिला मुख्यालय की समीपवर्ती ग्राम पंचायत डंगोली में एक ही परिवार के साथ पेश आ रही वारदातों के मामले में लगभग सात दिन के बाद शिकायत पुलिस के पास पहुंच ही गई है। डंगोली में कोई अज्ञात व्यक्ति एक ही परिवार के लोगों के साथ वारदातों को अंजाम देने में लगा है। इसके चलते पूरे गांव में न केवल दहशत का माहौल है, बल्कि लोगों के दिन का चैन और रातों की नींद तक उड़ चुकी है। स्थानीय युवकाें को पूरी-पूरी रात पहरेदारी कर अपने गांव के लोगों की…
Read Moreआईटी शिक्षकों ने मांगे अपने करोड़ों रुपये
ऊना। हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ ने चंडीगढ़ की एक कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार से मांग की है कि उनका जमा ईपीएफ और सिक्योरिटी राशि उन्हें लौटाई जाए। इस कंपनी का करार पांच माह पहले खत्म हो गया है। इस कंपनी ने ही ये शिक्षक स्कूलों में रखे थे। आईटी शिक्षकों में कंपनी के प्रति भारी रोष है। शिक्षकों ने कंपनी पर आरोप जड़ा है कि उनके करोड़ों रुपये कंपनी दबाकर बैठी हुई है। संघ की ऊना इकाई की बैठक रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना…
Read Moreमंदली में खेलकूद स्पर्धा का आगाज
थानाकलां (ऊना)। मंदली वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में जोनल स्तरीय 43वीं अंडर-19 चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को पंचायत प्रधान महिंद्र सिंह ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न प्रकार की स्पर्धाओं में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों की छुपी प्रतिभाएं उजागर होती हैं एवं मानसिक एवं शारीरिक रूप से बच्चे सुदृढ़ होते हैं, इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। लड़कियों की अंडर-19 जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ऊना एवं बंगाणा जोन की 35 पाठशालाओं के 380 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।…
Read Moreपुलिस ने शुरू की वारदातों की छानबीन
ऊना। जिला मुख्यालय की समीपवर्ती ग्राम पंचायत डंगोली में पिछले दिनों से पेश आ रही वारदातों की छानबीन शुरू हो गई है। एसएचओ सदर केएल बैरी रविवार को दलबल सहित मामले की छानबीन के लिए डंगोली पहुंचे। पुलिस टीम ने लोअर डंगोली सहित अपर डंगोली में भी दौरा कर हालातों का जायजा लिया, जबकि मौके पर कुछ लोगों से पूछताछ भी की। हालांकि पुलिस टीम ने अभी तक किसी के बयान दर्ज नहीं किए हैं। एसएचओ केएल बैरी ने बताया कि पुलिस ने वारदातों के संदर्भ में छानबीन आरंभ कर…
Read Moreनाबालिग को भगाने के आरोप में गिरफ्तार
रोहड़ू। डोडरा के एक गांव से बहला-फुसला कर भगाई गई नाबालिग युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवती को भगाने करने के आरोप में पुलिस ने नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवती को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती के परिजनों ने 21 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज की थी कि 17 साल की युवती को नेपाली मूल का एक युवक बहला फुसला कर भगाकर ले गया है। परिजनों ने बताया कि युवती बारह अगस्त को घर…
Read Moreडोडरा क्वार सड़क पर बस सेवा ठप
रोहडू। दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार में निगम की बस सेवा तीन माह से ठप है। लोगों को निजी वाहनाें में भारी भरकम किराया चुकाकर उपमंडल मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है। बस न चलने से लोगों में भारी रोष व्याप्त है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि डोडरा क्वार क्षेत्र में शीघ्र निगम की बस सेवा फिर से बहाल की जाए। डोडरा क्वार संपर्क मार्ग से पांच पंचायतों के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं। सड़क पर छोटे वाहन आ जा रहे हैं लेकिन पथ परिवहन निगम की बस सेवा तीन माह से…
Read More