कांगड़ा। बिजली बिल के भुगतान से आंखें चुरा रहे उपभोक्ताओं पर महकमे ने शिकंजा कस दिया है। कांगड़ा उपमंडल के करीब आठ हजार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इन उपभोक्ताओं के अलावा आईपीएच विभाग समेत कुछ सरकारी महकमे भी हैं, जो बिलों की अदायगी में सुस्ती बरत रहे हैं। बिजली बोर्ड की सख्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा है कि पहले जारी किए नोटिसों पर अमल न करने वाले चालीस उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के निर्देश दे दिए गए हैं। विभाग…
Read MoreCategory: Himachal News
बनेर खड्ड में गिरा ट्रक, चालक गंभीर
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र के सुनेहढ़ में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर हुए एक हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कबाड़ से लदा एक ट्रक एचपी-53-8254 बैजनाथ से पठानकोट जा रहा था कि सुनेहढ़ के समीप एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर लगभग 80 फुट नीचे बनेर खड्ड में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक भूपेंद्र कुमार को गंभीर चोटें आईं और घायल ट्रक चालक को टांडा मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई राम सिंह ने बताया कि…
Read Moreपालमपुर से अयोध्या गया संतों का जत्था
पालमपुर (कांगड़ा)। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार को पालमपुर से अयोध्या के लिए संतों का एक जत्था रवाना हुआ। इनमें 17 संत शामिल हैं। विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने इस जत्थे को रवाना करते हुए कहा कि पूरे हिमाचल से 300 संत अयोध्या को कूच कर रहे हैं। इनमें मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और बिलासपुर जिलों के 17 संत पालमपुर के राधा कृष्ण मंदिर से रवाना हुए हैं। इनका नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के प्रांत धर्माचार्य प्रमुख होशियार सिंह ठाकुर कर रहे हैं।…
Read Moreभेडू महादेव पंचायत समिति पर कांग्रेस का कब्जा
डरोह (कांगड़ा)। भेडू-महादेव पंचायत समिति पर शुक्रवार को कांग्रेस का क ब्जा जमाकर सुलह के विधायक जगजीवन पाल ने प्रदेश भाजपा के महामंत्री विपिन सिंह परमार को तगड़ा छटका दे दिया है। शुक्रवार को भेडू महादेव खंड कार्यलय में हुए चुनावों में कांग्रेस समर्थित सुनीता देवी और भाजपा समर्थित सरोज कुमारी के बीच मुकाबला हुआ। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित बबली देवी का भाजपा समर्थित ओंकार शर्मा से सीधा मुकाबला हुआ। दोनों ही पदों के लिए 18-18 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया। कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को 11-11…
Read Moreसड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल
बंजार/पलचान (कुल्लू)। जिला कुल्लू में दो सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वाहन में सवार एक अन्य घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए बंजार के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने मामले दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मनाली-लेह सड़क मार्ग पर मनाली के मढ़ी के पास चुबंक मोड़ के पास वीरवार देर शाम लेह से मनाली की ओर आ रही एक गाड़ी करीब सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। शुक्रवार सुबह जब किसी ने वाहन को खाई में गिरा…
Read Moreदशहरे से पहले बनाएं औट-लारजी मार्ग
कुल्लू। लोक लेखा समिति पीएसी ने शुक्रवार को लारजी-औट क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। विधायक रविंद्र सिंह रवि कि अध्यक्षता में लोक लेखा समिति से जुडे़ 11 विधायकों के एक समूह ने बंजार विधानसभा क्षेत्र के तहत लारजी-औट पुराने सड़क मार्ग का निरीक्षण कर इसे वैकल्पिक मार्ग के रूप में बनाने के निर्देश दिए। बंजार के विधायक कर्ण सिंह के प्रवक्ता टीसी महंत ने बताया कि शुक्रवार को बंजार कांग्रेस के अध्यक्ष जय बिहारी लाल, उपाध्यक्ष टहल सिंह राणा, महासचिव मोती राम पालसरा, कोषाध्यक्ष हरि सिंह नेगी सहित अनेक…
Read Moreदशहरे से पहले बनाएं औट-लारजी मार्ग
कुल्लू। लोक लेखा समिति पीएसी ने शुक्रवार को लारजी-औट क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। विधायक रविंद्र सिंह रवि कि अध्यक्षता में लोक लेखा समिति से जुडे़ 11 विधायकों के एक समूह ने बंजार विधानसभा क्षेत्र के तहत लारजी-औट पुराने सड़क मार्ग का निरीक्षण कर इसे वैकल्पिक मार्ग के रूप में बनाने के निर्देश दिए। बंजार के विधायक कर्ण सिंह के प्रवक्ता टीसी महंत ने बताया कि शुक्रवार को बंजार कांग्रेस के अध्यक्ष जय बिहारी लाल, उपाध्यक्ष टहल सिंह राणा, महासचिव मोती राम पालसरा, कोषाध्यक्ष हरि सिंह नेगी सहित अनेक…
Read Moreएसएसबी गुरिल्ला संघ की रैली 9 को
कुल्लू। आंदोलनरत एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संघ नौ सितंबर को जिला मुख्यालय में रैली निकालेगा। रैली में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीके आनंद भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। रैली में जहां गुरिल्ला के पदाधिकारी संबोधित करेंगे वहीं डीसी के माध्यम से गृहमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने बताया कि रैली में जिले भर के अलावा दूसरे जिलों के एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी भी भाग लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीके आनंद इस दौरान एसएसबी स्वयंसेवियों को बीते दिनों दिल्ली में गृहमंत्री…
Read Moreफैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
पतलीकूहल (कुल्लू)। रायसन कैच फैक्टरी प्रबंधन और मजदूरों के बीच एक माह से शुरू हुआ टकराव शुक्रवार को चरम सीमा पर पहुंच गया। मजदूरों ने सीटू के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया। सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिंघा की अगुवाई में करीब पांच सौ मजदूरों ने रायसन बाजार से लेकर कैच फैक्टरी तक रैली निकाली। इस दौरान फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। प्रबंधन ने मौके की नजाकत तो भांपते हुए पहले ही पुलिस को तैनात कर रखा था। प्रदर्शनकारियों के फैक्टरी के पांच सौ मीटर के…
Read Moreस्कूलों में मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक
कुल्लू। जिले के सरकारी स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्कूली बच्चे हों या स्कूल के मास्टर जी परिसर में मोबाइल के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक रहेगी। शिक्षा विभाग ने इस बाबत फरमान जारी कर दिया है। बच्चों और मास्टर जी का फोन सेट के साथ स्कूल में प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। पकड़े जाने पर एजूकेशन कोड 2.32 बी के तहत कार्रवाई का प्रावधान किया है। शिक्षा विभाग के मुताबिक कुछ स्कूलों में इस नियम पर अमल नहीं हो रहा। महकमे ने…
Read More