कुल्लू। जिले के सरकारी स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्कूली बच्चे हों या स्कूल के मास्टर जी परिसर में मोबाइल के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक रहेगी। शिक्षा विभाग ने इस बाबत फरमान जारी कर दिया है। बच्चों और मास्टर जी का फोन सेट के साथ स्कूल में प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। पकड़े जाने पर एजूकेशन कोड 2.32 बी के तहत कार्रवाई का प्रावधान किया है। शिक्षा विभाग के मुताबिक कुछ स्कूलों में इस नियम पर अमल नहीं हो रहा। महकमे ने…
Read MoreCategory: Himachal News
जिभी स्कूल को आल राउंड बेस्ट का खिताब
बंजार (कुल्लू)। जिभी में तीन दिवसीय मंडल स्तरीय प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता खत्म हो गई है। प्रतियोगिताओं का समापन तांदी पंचायत के प्रधान हेतराम ने किया। केंद्रीय मुख्य शिक्षक बलवंत नेगी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रतियोगिता में केंद्र बंजार, जिभी और मिहार के 110 बच्चों ने भाग लिया। आल राउंड बेस्ट के खिताब से जिभी स्कूल को नवाजा गया। समापन समारोह में तांदी पंचायत के प्रधान हेतराम ने बच्चों को पुरस्कार बांटकर सम्मानित किया। खो-खो के छात्र वर्ग में मिहार स्कूल प्रथम रहा। जिभी स्कूल की टीम द्वितीय…
Read Moreचंबोआ तलमेहड़ा में चोरों की दहशत
थानाकलां/बंगाणा (ऊना)। बंगाणा उपमंडल के तलमेहड़ा गांव में वीरवार रात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर नकदी एवं सामान चुरा लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना के संबंध में केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घर की मालकिन आशा देवी ने बताया कि वीरवार रात वह लगभग दस बजे खाना खाकर मकान के सभी कमरों में ताला लगाकर सो गई। सुबह करीब चार बजे शोर सुनकर पता चला कि उनके तीन ट्रंकों को घर से निकाल कर पचास मीटर…
Read Moreअवैध के साथ वैध कामों पर भी ब्रेक
अंब (ऊना)। यदि आप अभी घर बनाने का सपना देख रहे हैं तो आपको इंतजार करना पड़ेगा। वजह यह है कि जिला में रेत और बजरी भी डॉलर की राह पर हैं। इनकी कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। जिला में अवैध खनन माफिया पर लगाम कसते-कसते जिला भर में अपने सपनों का आशियाना बनाने वालों के भी सपनों पर लगाम लग गई है। हालत यह है कि कभी महज 600 रुपये में मिलने वाली रेत की एक ट्राली अब लगभग 2500 रुपये की दर पर जा पहुंची है।…
Read Moreघर पर पथराव मामले में एक गिरफ्तार
ऊना। शहर के कारोबारी के घर पर सरेआम पथराव करने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने शहर में हुड़दंग मचाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य युवक फरार हैं। इनकी धर पकड़ को पुलिस ने टीमें गठित कर दी हैं। बताया जा रहा शहर में विभिन्न जगहों पर उत्पात मचाने वाले युवक इससे पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं और वीरवार सायं शहर के रोटरी चौक पर स्थित कारोबारी के घर में पत्थरों एवं ईंटों…
Read Moreकाला कच्छा गिरोह की अफवाह से अफरा-तफरी
ऊना। शहर के वार्ड नंबर चार स्थित राजकीय महाविद्यालय के समीप वीरवार देर रात काला कच्छा गिरोह की अफवाह से दहशत फैल गई। देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से निकल कर गिरोह को पकड़ने के लिए भाग निकले। रात लगभग दो घंटे तक इसी अफरा-तफरी के बीच लोग सड़कों सहित आसपास की गलियाें में घूमते रहे। स्थानीय लोगों गिरिधारी लाल, अशोक कुमार, ज्योति कुमार, रमेश कुमार ने बताया कि देर रात मोहल्ले में अज्ञात लोगों को घूमते देखा गया। इसके चलते लोग उनकी धर पकड़ के…
Read Moreकबड्डी में मंदली, खो-खो में पंडोगा अव्वल
संतोषगढ़ (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय संतोषगढ़ में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता क ा शुक्रवार को समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस सचिव और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतपाल रायजादा रहे। स्कूल प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सतपाल रायजादा ने 11,000 रुपये स्कूल को भेंट स्वरूप दिए। मुख्य अतिथि ने खेलों में विजेता और उपविजेता रही टीमों को प्रोत्साहित कर ट्राफियां बांटी। वॉलीबाल में चलेट की टीम विजेता…
Read Moreगगरेट ब्लाक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला
गगरेट (ऊना)। गगरेट ब्लाक से यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष देवी लाल पर दो लोगों ने वीरवार रात हमला कर दिया। मारपीट में युकां अध्यक्ष को चोटें आई हैं। दोनों आरोपियों ने युकां अध्यक्ष की दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने युकां अध्यक्ष देवी लाल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 452, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, क्षेत्र के लोगों, कांग्रेस नेताओं…
Read More10 तक बकाया किराया न भरा तो होगी कार्रवाई
अंब (ऊना)। पंचायत समिति अंब ने दुकानदारों से दुकानों के बकाया किराया की वसूली के लिए सख्ती से कार्रवाई करने का फैसला लिया है। पंचायत समिति ने किराये के भुगतान के लिए 10 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। इसके अलावा दुकानदारों को नोटिस भेजने का इंतजाम भी कर लिया है। पंचायत समिति अंब के अध्यक्ष मस्तान सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने इस दिशा में अब सख्त कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। पंचायत समिति कार्यालय में शुक्रवार को समिति अध्यक्ष मस्तान सिंह की अध्यक्षता में बैठक…
Read Moreलालसा से लापता युवकों का नहीं लगा सुराग
सा (शिमला)। नोग वैली के लालसा से लापता तीन युवकों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि, पुलिस और परिजन युवाओं को हर जगह तलाश कर रहे हैं लेकिन अभी तक युवकों का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। थक हार कर अब युवकों के परिजन देवताओं की शरण में पहुंच गए हैं। रामपुर के लालसा के योगेश शर्मा पुत्र मोहन लाल, जितेश शर्मा पुत्र कांता प्रसाद और हिमेश शर्मा 18 अगस्त को घर से किताबों की खरीदारी के लिए निकले थे लेकिन उसके बाद घर…
Read More