बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के जंदराणा गांव के निर्माणाधीन कुएं में युवक की लाश मिली है। युवक की शिनाख्त सुशील कुमार (24) पुत्र जीवन दास निवासी लोअर हरेटा के रूप में हुई। युवक पिछले तीन दिनों से घर से लापता था तथा मानसिक तौर पर विक्षिप्त था। परिजनों ने 3 सितंबर को इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बड़सर थाना में दर्ज करा दी थी। पुलिस के मुताबिक निर्माणाधीन कुएं के पास कुत्ता भौंक रहा था। ग्रामीणों ने देखा तो कुएं में शव तैर रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।…
Read MoreCategory: Himachal News
पाणी री टांकी ओ… पर लूटी वाहवाही
हमीरपुर। गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर में शिक्षक दिवस पर एक्टिविटी डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य रविंद्र पुरी ने दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया गया। छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने पाणी री टंकी ओ भाई रामा…, नगाड़ा नगाड़ा नगाड़ा बजा…, झूम बराबर झूम…, मेरी आशिकी तुम ही हो…, झक मार के…, रोहड़ू जाणा मेरी अम्मिए…, ऐसा देश है मेरा…, वन टू थ्री फोर…, हायो रामा… आदि गानों पर खूब तालियां बटोरीं। छात्रों ने एकल डांस में…
Read Moreअपने झूठ में खुद फंसी सरकार : सत्ती
हमीरपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस अपने झूठ में स्वयं घिर गई है। सरकार का आठ माह का कार्यकाल बदला-बदली और राजनीतिक विरोधियों को प्रताड़ित करने में बीता है। प्रदेश में खनन माफिया सक्रिय है और उसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। मुख्यमंत्री ने स्वयं विस में स्वीकार किया है कि सीमा क्षेत्र में खनन हो रहा है तथा उसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। कार्यकर्ताओं की बैठक में भी सीएम ने बदली के लिए न आने की बात कही। स्पष्ट है कि उन्हें भी लगा होगा कुछ…
Read Moreएसआरटी न चुकाने पर बस जब्त
हमीरपुर। विशेष यातायात अभियान के तहत आरटीओ हमीरपुर ने एक निजी बस को स्पेशल रोड टैक्स चुकाए बिना निर्धारित रूट पर चलते हुए पकड़ा है। बस को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बस का करीब 50 हजार रुपये का एसआरटी बकाया चल रहा है। इसके अलावा सात अन्य वाहनों के चालान किए गए हैं। इनमें से दो ट्रैक्टर अधूरे कागजातों के साथ पकड़े गए हैं जबकि 2 निजी कारें सवारियां ढोते रंगे हाथों पकड़ी गई हैं। इसके अलावा तीन अन्य वाहन बिना कागजातों और बिना ड्राइविंग…
Read Moreधर्म मर रहा है’ पर
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय सिद्धार्थ कालेज नादौन में एचपीयू के यूथ फेस्टिवल के तीसरे दिन छात्रों ने वाद-विवाद स्पर्धा में हिस्सा लिया। ‘धर्म मर रहा है विषय’ पर प्रतियोगिता में 42 कालेजों ने हिस्सा लिया। इस दौरान तर्क वितर्क का दौर भी चला। कई छात्रों ने इसके पक्ष में विचार दिए, कई छात्र विपक्ष में रहे। पक्ष की तरफ से बताया कि सत्य बोलना, झूठ न बोलना आदि धर्म है। आज के दौर में लोग धर्म के नाम पर एक दूसरे को मारने पर उतारू हो जाते हैं। नेता भ्रष्टाचारी हो…
Read Moreचंदन राणा बने पीयू के एससीए अध्यक्ष
हमीरपुर। हमीरपुर के चंदन राणा पंजाब यूनिवर्सिटी के एससीए अध्यक्ष चुने गए हैं। चंदन के पिता जिला बिलासपुर में लोक निर्माण विभाग में बतौर असिस्टेंट इंजीनियर कार्यरत हैं। माता उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर में बतौर टीए के पद पर कार्यरत हैं। चंदन की प्रारंभिक शिक्षा हमीरपुर के सिल्वर पब्लिक स्कूल से हुई। चंदन पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा में मेरिट में रहा है। तत्पश्चात जमा दो कक्षा चंदन ने हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर से मेडिकल में प्रथम श्रेणी में पास की। इसके बाद चंदन ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बायोफिजिक्स में…
Read Moreशराब के पैसे मांगे तो जड़ दिया थप्पड़
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत टौणीदेवी स्थित शराब ठेके में पैसों को लेकर विवाद हो गया। कुछेक शराबियों ने मिलकर एक व्यक्ति की धुनाई कर दी और सेल्जमैन को भी थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राकेश कुमार पुत्र हंसराज निवासी भटवाड़ा, बिलासपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि टौणीदेवी बाजार में ठेके में बतौर सेल्जमैन काम करता है। बुधवार रात करीब 8.30 बजे सुमेश कुमार के साथ 5 व्यक्ति ठेके में आए और काउंटर पर आकर उससे अंग्रेजी शराब…
Read Moreभाटड़ा बस्ती में रात को बरस रहे पत्थर
नादौन (हमीरपुर)। टिल्लू पहाड़ी पर बसी भाटड़ा बस्ती के लोग दहशत के साये में हैं। लोगों का कहना है कि कुछ लोग रात को घरों में पत्थर मार रहे हैं। रविवार से ऐसी वारदात होने से लोग सहमे हुए हैं। टिल्लू पहाड़ी स्थित बस्ती के लोगाे शिंगारा, सुनील, मंगू, जसबीर, शकीन, बलवीर, गुरध्यान, गुर सेवक, गब्बर, लटू राम, कृष्णा देवी, भोली देवी आदि ने बताया कि पिछले रविवार से बस्ती के लोग आतंक के साये में जी रहे हैं। आधी रात को कोई अज्ञात व्यक्ति उनके मकानों पर पत्थरों की…
Read Moreसमताना में युवक पर हमला
काले कपड़ों में थे पांचों आरोपी, केस दर्ज अमर उजाला ब्यूरो बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के समताना खुर्द गांव में एक युवक पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने काले कपड़े पहने हुए थे। बुधवार देर शाम करीब आठ बजे घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक राजेश कुमार (21) निवासी समताना खुर्द ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि बुधवार शाम करीब पौने…
Read Moreचलते ट्रैक्टर से गिरा युवक, मौत
सराहां (सिरमौर)। थाना सराहां के अंतर्गत शाडिया पंचायत के झाझड़ निवासी एक युवक की बीती रात चलते ट्रैक्टर से नीचे गिर कर दर्दनाक मौत हो गई। झाझड़ निवासी 30 वर्षीय सीता राम गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर में बैठकर झाझड़ की ओर जा रहा था। तभी अचानक पझोपड़ के पास सीता राम चलते हुए ट्रैक्टर से नीचे जा गिरा। हादसे के फौरन बाद ट्रैक्टर चालक ने स्थानीय लोगों की सहायता से गंभीर रूप से घायल सीता राम को सोलन चिकित्सालय पहुंचाया। सोलन में प्राथमिक उपचार के बाद सीता…
Read More