शिमला। नगर निगम के आशियाना टू प्रोजेक्ट का विरोध मुख्यमंत्री ऑफिस पहुंच गया है। अगस्त में निगम की मासिक बैठक में ढिंगू मंदिर के पास शहरी गरीबों के लिए मकान बनाने का विरोध करने के बाद क्षेत्र के पार्षदों ने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। वीरवार को मुख्यमंत्री दफ्तर में भाजपा, कांग्रेस और माकपा पार्षदों ने विरोध जताया और मकान किसी अन्य क्षेत्र में बनाने की मांग की। संजौली व्यापार मंडल, स्त्री सभा, सनातन धर्म प्रबंधक कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम शिमला के…
Read MoreCategory: Himachal News
नशे में धुत व्यक्ति ने हवा में दागी गोली
सुंदरनगर (मंडी)। शहर के नया बाजार में बुधवार रात एक व्यक्ति ने नशे में धुत होकर फिल्मी अंदाज में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवा में गोली दाग दी। जिस कारण रात को ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद बीएसएल थाना पुलिस को सूचित किया। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पूछताछ के लिए उसके घर से ही हिरासत मेें ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रत्ती निवासी बिहारी लाल पुत्र शिवराम बुधवार की रात को कालोनी में…
Read Moreराधा कृष्णन के आदर्शों पर चलने का संकल्प
मंडी। जिला भर में वीरवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन को याद किया गया। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी की शहरी, लोअर शाखा खलियार तथा जवाहर नगर शाखाओं में शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में केट काटा गया। डीएवी की प्राइमरी शाखाओं में सर्वपल्ली राधा कृष्णन का वेश धारण किए नौनिहालों ने स्कूल परिसर में जम कर मस्ती की। मंडी पब्लिक स्कूल, इंडस वर्ल्ड और केंद्रीय विद्यालय में भी…
Read Moreमांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर करेंगी प्रदर्शन
मंडी। सीटू से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यूनियन की ओर से 8 सितंबर को मंडी में आठवां जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सीटू के राज्य महासचिव डा. कश्मीर सिंह ठाकुर, यूनियन की राज्य सचिव सरोज शर्मा विशेष रूप से शिरकत करेंगी। यूनियन की जिला प्रधान सुमित्रा ठाकुर और सचिव राजकुमारी ने बताया कि सम्मेलन में मंडी जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आ रही समस्याओं के समाधान के बारे में संघर्ष की कार्य योजना बनाई जाएगी। यूनियन की मांग है कि सरकार की ओर से पोषाहार बाजार से…
Read Moreमार्च पास्ट में मेजबान चुक्कू का कब्जा
पधर (मंडी)। पधर जोन अंडर-19 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता हाई स्कूल चुक्कू में शुरू हो गई। शुभारंभ बड़ीधार वार्ड की जिला परिषद सदस्य रंजना ठाकुर ने किया। प्रतियोगिता में 19 स्कूलों की लगभग 250 खिलाड़ी छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद विविधत ध्वजारोहण किया गया। जिला परिषद सदस्य रंजना ठाकुर ने आह्वान किया कि खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन कर विजेता बनें। इससे पहले प्रधानाचार्य लाल सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने…
Read Moreतेंदुए के खौफ ने रोकी सांस्कृतिक संध्याएं
गोहर (मंडी)। लंबाथाच मेले में रात की बजाए सराजघाटी के लोग दिन में सांस्कृतिक कार्यक्रम देख सकते हैं। सुनाह लंबाथाच पंचायत में सात सितंबर से शुरू हो रहे लंबाथाच मेले में रात्रि सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित करने के लिए पंचायत ने इस बार रोक लगा दी है। पंचायत ने इसका प्रमुख कारण तेंदुए की दहशत बताया है। सुनाह लंबाथाच की प्रधान निशा शर्मा ने बताया कि तेंदुए ने थुनाग, बनौलीधार और आसपास के क्षेत्रों में लोगों पर जानलेवा हमला करके दहशत फैला दी है। मेले में रात्रि संध्याओं के दौरान तेंदुए…
Read Moreभगेड़ में दो मंजिला मकान राख, दस लाख का नुकसान
चौंतड़ा (मंडी)। ग्राम पंचायत लदरुहीं के भगेड़ गांव में आग लगने से दो मंजिला स्लेटपोश मकान राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर के अंदर रखा सारा सामान जल गया था। आग की घटना से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। विधायक गुलाब सिंह ठाकुर ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब पौने छह बजे भगेड़ गांव में दो मंजिला मकान में आग लग गई। जिससे महंत ज्ञान चंद…
Read Moreगुरुओं का करोगे सम्मान, तभी मिलेगा ज्ञान
पधर/चैलचौक (मंडी)। उपमंडल पधर के शिक्षण संस्थानों में वीरवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर गुरुजनों को सम्मानित किया। राजकीय उच्च पाठशाला साहल में कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अध्यापिका शीला यादव ने की। कहा कि शिक्षक दिवस डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। समाज के निर्माण में शिक्षक वर्ग का हमेशा योगदान रहा है और रहेगा। पंचायत समिति सदस्य कुलदीप कुमार ने भी अपने विचार रखे और शिक्षक दिवस की सभी को बधाई दी। कार्यक्रम…
Read More45 फीसदी उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद
बिलासपुर। डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर योजना (डीबीटी) उपभोक्ताओं के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है। गैस एजेंसी और बैंक में आधार लिंक नहीं होने की वजह से उपभोक्ताओं की सब्सिडी पर कैंची लग गई है। एक सितंबर से जिला में योजना लागू है। अब गैस सिलेंडर पूरी कीमत पर ही लेना पडे़गा। जिले भर में लगभग 45 फीसदी उपभोक्ताओं की सब्सिडी आधार लिंक नहीं होने के कारण स्वत: ही बंद हो गई है। बिलासपुर जिला में 5650 गैस उपभोक्ता है। इनमें से कइयों के आधार कार्ड अभी तक बने…
Read Moreआईपीएच में फंसे विद्युत बोर्ड के 5 करोड़
बिलासपुर। विद्युत बोर्ड बिलासपुर की सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में बिजली बिल के तौर पर करीब पांच करोड़ रुपये की राशि फंसी है। लंबे समय से इस राशि का भुगतान नहीं हो रहा है। बजट के अभाव में आईपीएच विभाग को अपनी कई पेयजल योजनाओं के बिल जमा करना मुश्किल हो गया है। उधर, विद्युत बोर्ड ने आईपीएच विभाग को नोटिस जारी किए हैं। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की दबट स्कीम का बिल ही करीब ढाई करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अन्य कई स्कीमों का भी यही…
Read More