धर्मपुर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडप में दसवीं कक्षा का छात्र वीरवार से लापता है। परिजनों ने पूरे क्षेत्र में बेटे की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को परिजनों ने धर्मपुर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी है। जानकारी के मुताबिक वीरवार को छात्र विजय कुमार पुत्र हंसराज निवासी गांव ब्रम्हफाल्ड मंडप आधी छुट्टी के बाद अपनी कक्षा नहीं आया। उसका बैग कक्षा में ही मौजूद था। अध्यापकों ने जब देखा कि विजय कुमार कक्षा में नहीं है तो उन्हाेंने इसी पाठशाला में बारहवीं…
Read MoreCategory: Himachal News
मोदी को पीएम पद का प्रत्याशी घोषित करने पर जश्न
मंडी/जोगिंद्रनगर। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने पर शुक्रवार शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के चौहट्टा बाजार में खुशी का इजहार किया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए। उधर, जोगिंद्रनगर मेें भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के लिए पटाखे जाकर जश्न मनाया। वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के ऐतराज के बावजूद भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने आखिर कार नरेंद्र मोदी को…
Read Moreवोकेशनल कोर्स में नौकरी की संभावनाएं
चंबा। सरकार ने जिला चंबा के नौ स्कूलों में वोकेशनल विषय को शुरु किया है। इसमें से चार स्कूलों में सिक्योरिटी विषय को शुरू किया गया है, जो छात्रों के भविष्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके अलावा पांच स्कूलों में हेल्थ केयर विषय को शुरू किया गया है, जो छात्राओें के लिए रोजगार के द्वार खोल सकता है। वोकेशनल विषय में हर स्कूल को दो-दो ट्रेड दिए गए हैं। सिक्योरिटी विषय पढ़ने वाले छात्रों के लिए भविष्य में रोजगार के कई अवसर मिलेंगे। ज्ञात रहे कि…
Read Moreपीटीए शिक्षकों ने संभाला स्कूल
तीसा (चंबा)। राजकीय हाई स्कू ल गनेड सिर्फ तीन पीटीए अध्यापकों के सहारे चल रहा है। इस स्कूल में अध्यापकों के सात पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से एक भी पद पर स्थायी अध्यापक नहीं है। हैरानी की बात तो यह है कि पीटीए पर भी पूरे अध्यापक तैनात नहीं हो पाए हैं। इसके कारण स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे करीब 200 बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। इस स्कूल में तैनात स्थायी अध्यापकों की करीब छह माह पहले ट्रांस्फर हो चुकी है। इसके बाद यहां किसी…
Read Moreनौ पदों के लिए होगा घमासान
चंबा। जिला चंबा में पंचायतों व जिला परिषद के रिक्त पदों को भरने के लिए छह अक्तूबर को उपचुनाव होगा। खाली पदों के लिए प्रत्याशी अपना नामांकल पत्र 19, 20, 21 सितंबर को भर सकते हैं। बौंदेड़ी व टुंडी वार्ड में जिला परिषद की कुर्सी गत वर्ष दिसंबर माह से खाली पड़ी है। वर्तमान में जिला चंबा में जिला परिषद की दो सीटों सहित कुल नौ पद खाली हैं। इसमें मोरठु पंचायत के प्रधान व रापुरा पंचायत में उपप्रधान का पद भी लंबे अरसे से खाली है। इसके अलावा वार्ड…
Read Moreथनोली में विद्युत बोर्ड कर्मचारी की हत्या
चुवाड़ी (चंबा)। उपमंडल कीहुबार पंचायत के गांव थनोली में विद्युत बोर्ड में कार्यरत एक टी मेट की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके इस बारे में छानबीन शुरु कर दी है। चरण दास पुत्र बजिरू राम का शव उसके घर से महज दस मीटर की दूरी पर अर्धनगभन अवस्था में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। डीएसपी डलहौजी रमन शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने हत्या के कारणों और हत्यारे का पता लगाने के…
Read Moreनैनो पलटी, छह लोग घायल
नैनो कार साल नदी के किनारे जा गिरी। इससे कार में सवार छह लोग घायल हो गए हैं। कार हादसे में वाहन चालक को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चालक मनीष को कांगड़ा स्थित टांडा अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि कार सवार साहो न्हौण से वापिस लौट रहे थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह छह लोग कार (नंबर एचपी 73-2920) में साहो से चंबा की ओर आ रहे थे। इसके चलते करीब छह बजे बनियाग…
Read Moreसड़कों पर उतरे ट्रैक्टर आपरेटर
धर्मशाला/शाहपुर। खनन पर रोक के खिलाफ जिला भर में ट्रैक्टर आपरेटर यूनियनों ने रोष प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय के बाहर दर्जनों ट्रैक्टर मालिकों ने अपने ट्रैक्टर खड़े कर रोष प्रदर्शन किया। ट्रैक्टर यूनियन धर्मशाला के सदस्यों ने उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने सरकार से खनन नियमों में बदलाव लाने की मांग की है। धर्मशाला यूनियन के सदस्य मोहन धीमान, राजेंद्र सिंह, गोगू कुमार, कृष्ण दास, रोशन लाल, मोहिंद्र धीमान, सुनील चौधरी आदि ने ट्रैक्टर खड़े करके रोष प्रदर्शन किया। इन्होंने…
Read Moreलूट के बाद देहरा में दहशत का माहौल
रक्कड़ (कांगड़ा)। बाइक सवार नकाबपोशों द्वारा बंदूक की नोक पर लूटपाट करने और बाद में गोली चलाने की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। इलाके में पहले चोरी आदि की कुछ घटनाएं तो होती रहती थीं। लेकिन बंदूक की नोक पर लूटने की घटना ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। बदमाशों की गोली का शिकार बने भूपेंद्र सिंह की किस्मत अच्छी थी कि समय पर सरकारी बस आ गई। अन्यथा बदमाश दंपति को लूट के बाद किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे। पिछले कुछ…
Read Moreस्कूटर स्किड होने से शिक्षक की मौत
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल संसारपुर टैरेस में कार्यरत टीजीटी शिक्षक दिनेश कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी कुठेड़ा तहसील जसवां का स्कूटर स्किड होने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार अध्यापक स्कूटर पर चिंतपूर्णी की ओर जा रहा था। लाल टंकी चौक के पास अध्यापक का स्कूटर स्किड हो गया। उसे पास में मौजूद युवकों ने तलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे जालंधर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। संसारपुर टैरेस पुलिस चौकी प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज…
Read More