15 रुपये की खातिर ली जान

जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर के अंतर्गत जाच्छ गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर अग्निशमन केंद्र के पास चाय की दुकान करने वाले एक 65 वर्षीय वृद्ध को मात्र 15 रुपये के लिए नशे में धुत एक युवक ने मार डाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार करीब चार बजे भलून गांव का निवासी वकील सिंह पुत्र कीड़ू राम अपने चाय के खोखे पर काम कर रहा था। वहां अश्वनी कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव जसालता, नूरपुर चाय पीने आया। बताया जा…

Read More

हल न निकला तो और तेज होगा आंदोलन

नूरपुर (कांगड़ा)। प्रदेश की खड्डों में खनन पर प्रतिबंध लगाने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ संघर्षरत ट्रैक्टर मालिकों का आंदोलन शुक्रवार को छठे दिन में प्रवेश कर गया। नूरपुर क्षेत्र के ट्रैक्टर मालिक छह दिन से चौगान स्टेडियम में धरने पर बैठे हैं। इनमें शामिल करीब सवा दो सौ ट्रैक्टर मालिकों ने खनन पर प्रतिबंध के विरोध में अपने-अपने ट्रैक्टर चौगान स्टेडियम में खड़े कर रखे हैं। ट्रैक्टर आपरेटर यूनियन के प्रधान गुलवंत सिंह ने बताया कि कांगड़ा, चंबा व हमीरपुर जिलों के ट्रैक्टर मालिकों की महत्वपूर्ण बैठक…

Read More

डंगोली में आधी रात को घरों पर पथराव

ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती डंगोली गांव में देर रात शरारती तत्वों ने घरों पर पथराव कर सनसनी फैला दी। ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर तीन की दलित बस्ती में वीरवार मध्य रात्रि अचानक पत्थर बरसने शुरू हो गए। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। मामले की सूचना गांव के अन्य मोहल्लों को भी फोन से दी गई। ग्राम पंचायत के नुमाइंदे भी अपने साथ अन्य लोगों को लेकर मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद पथराव बंद हो गया, लेकिन लोगों में एक बार फिर खौफ ने घर…

Read More

सड़क पर पड़े भूपिंद्र के लिए फरिश्ता बना अमृत

मैड़ी (ऊना)। ऊना-अंब सीमा पर सिक्कर के पास लूटपाट और गोलीकांड के बाद बेसहारा दंपति के लिए एक युवक फरिश्ता बनकर आया। युवक ने जख्मी व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। जब लुटेरे अपने बेखौफ इरादों को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए तो जालंधर से हमीरपुर के लिए जा रही पेप्सू रोडवेज में सवार युवक जो नादौन जा रहा था, तुरंत बस से उतर गया। उसने घायल भूपिंद्र की पत्नी को सांत्वना दी और पास से गुजर रहे एक ऑटो को रोककर उसमें घायल को डाल दिया और अंब की…

Read More

कब पूरा होगा सीवरेज का सपना

मैहतपुर (ऊना)। नगर पंचायत मैहतपुर-बसदेहड़ा में क्या सीवरेज का सपना पूरा हो पाएगा? पिछले सात साल से लटके इस मसले को कौन हल करवाएगा? इस दिशा में नगर पंचायत ने क्या प्रयास किए हैं? यह कुछ ऐसे सवाल है, जो जवाब मांग रहे हैं। बेशक नगर पंचायत क्षेत्र के 70 फीसदी हिस्से में सीवरेज नेटवर्क का जाल बिछाए जाने के दावे किए जा रहे हों, लेकिन जब तक लोगों को यह सुविधा मिल नहीं जाती, तब तक इन सवालों का उठना लाजिमी है। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की देखरेख में…

Read More

एसपी कार्यालय में सीआईडी की दबिश

ऊना। जिला में हाल ही में हुई पुलिस भर्ती प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। एक अभ्यर्थी पर खास नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि उक्त अभ्यर्थी परीक्षा में टॉपर रह चुका है। उसके पिता भी पुलिस विभाग में ही कार्यरत हैं। इसकी शिकायत किसी ने विभाग के धर्मशाला स्थित आईजी से की थी। शुक्रवार को सीआईडी की एसपी पुनीता भारद्वाज ने टीम सहित मामले की तहकीकात करने के लिए एसपी कार्यालय में भर्ती का पूरा रिकार्ड खंगाला। हालांकि, उन्होंने इस रिकार्ड के संदर्भ…

Read More

अपराध से सिहर उठा ऊना

ऊना। देवभूमि हिमाचल का सरहदी इलाका ऊना दिनदहाड़े लोगों के साथ हत्या, लूटपाट, स्नेचिंग और अन्य वारदातों से कांप उठा है। लोगों में दहशत है। पुलिस खामोश है। जिले के डंगोली, अंबोटा, चंबोओ और अन्य गांवों में लोगों के साथ हर रोज वारदातों की खबरें आ रही हैं। शुक्रवार को सिक्करी का परोह में दिनदहाड़े लूट के इरादे से युवक को गोली मारने की वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। यहां तक कयास लगाए जा रहे हैं कि देवभूमि में भी सुपारी किलर और लुटेरों की पौध…

Read More

एक महीने से रसोई गैस नहीं

चौरी (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के चौरी गांव सहित करीब एक दर्जन गांवों में एक माह से घरेलू गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इस कारण लोग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, समस्या के समाधान को कई बार विभाग से मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। यहां के सतीश कुमार, सुरेश कुमार, सोनू कुमार, कै. जयदेव सिंह, कर्म चंद, धर्म सिंह, मलका देवी, विधि चंद, पृथी, कुशल, मेहर सिंह, कुशल कुमार, निशा कुमारी, कमलेश कुमार, वीना…

Read More

ट्रक चालक से 40 हजार की लूट

भोरंज (हमीरपुर)। तीन शातिरों ने सुलगवान के पास ट्रक को रोककर चालक से 40 हजार लूट लिए। विरोध करने पर शातिरों ने चालक को बेरहमी से धुन डाला। चालक को गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने चालक की शिकायत पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। ट्रक चालक रमेश कुमार पुत्र भाग सिंह मंडी के सरकाघाट के पन्याली गांव का रहने वाला है। लूटमार के बाद शातिर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए अभियान…

Read More

रात के अंधेरे में किसके सहारे छोड़ दिए नौनिहाल

नादौन (हमीरपुर)। क्षेत्र के कूहना में प्राथमिक स्कूलों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के बाद देर रात बच्चों का घर पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है। अभिभावकों में भी रोष है। अध्यापकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अभिभावकों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि कूहना से बच्चे बस में सवार होकर संबंधित अध्यापक के साथ शांतला तक 12 किलोमीटर चले आए। शांतला आकर बच्चे पैदल करीब चार किलोमीटर दूर घर की ओर निकले। बीच रास्ते में तेज बारिश से इंचार्ज अध्यापक तो वर्षाशालिका में…

Read More