पोल लगे, लाइटें लगेंगी कब

सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर पंचायत सुजानपुर की ओर से शहर के वार्डों में स्ट्रीट पोल तो स्थापित कर दिए गए हैं, लेकिन लाइटें लगाना विभाग शायद भूल गया है। क्षेत्र के लोगों में विभाग के प्रति रोष है। संजीव कुमार, राकेश, राहुल, सोहन लाल, प्रदीप का कहना है कि शहर के नौ वार्डों में कुल 27 स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जानी थी। प्रत्येक वार्ड में तीन लाइटें स्थापित होनी हैं। करीब तीन माह पहले स्ट्रीट पोल स्थापित कर दिए गए हैं, लेकिन तीन माह के अंतराल में अभी तक स्ट्रीट लाइटें…

Read More

पंजाबी गायक ने कसौली में की खरीदारी

पंजाबी गायक ने कसौली में की खरीदारी कसौली (सोलन)। पर्यटन नगरी कसौली की वादियों में मशहूर पंजाबी सिंगर जे स्टार अपने तीन दोस्तों के साथ माल रोड पर घूमे और दुकानों से खरीदारी की। इस दौरान प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। उन्होंने बताया कि उन्हें कसौली की वादियां काफी पसंद हैं। उनके पंजाबी गाने मुंदरी बनाई फिरे ने खूब धूम मचाई, जो आज भी युवाओं की जुबान पर है। उन्होंने बताया कि उनका एक धमाकेदार गाना जल्द आने वाला है।

Read More

माल रोड पर क्यों दौड़ रही हैं गाड़ियां?

शिमला। राजधानी के प्रतिबंधित मालरोड पर गाड़ियां दौड़ाने पर केंद्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल ने हिमाचल सरकार को नोटिस भेजा है। ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पूछा है कि प्रतिबंधित होने के बावजूद मालरोड पर गाड़ियों क्यों भेजी जा रही हैं? ट्रिब्यूनल ने एचआरटीसी की टैक्सियों को डीसी ऑफिस और शिमला क्लब तक मंजूरी देने पर भी सवाल उठाए हैं। वीआईपी काफिले को मालरोड से गुजारने पर भी जवाब तलब किया गया है। केंद्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पिछले महीने शिमला आकर कोर्ट लगाया था। माना जा रहा है कि उसी दौरे के दौरान ट्रिब्यूनल…

Read More

हिमाचल ने ई डिक्लेयरेशन का दायरा बढ़ाया

शिमला। हिमाचल सरकार ने ई डिक्लेयरेशन का दायरा बढ़ा दिया है। विभाग ने दवा, विद्युत उत्पाद, खाद्य तेलों, मार्बल, फर्नीचर और इमारती लड़की के कारोबारियों को शामिल किया है। इसके तहत इन उत्पादों के कारोबारियों को भविष्य में बिक्री के समय साधारण बिल के साथ आनलाइन डिक्लेयर करना होगा। चेकिंग के दौरान यदि कोई बिना ई डिक्लेयरेशन के सामान ले जाता पाया गया तो इसमें जुर्माने का प्रावधान किया जाएगा। साथ ही तीस हजार से ज्यादा की बिक्री करने वाले किसी भी कारोबारी को आनलाइन बिक्री की सूचना देना अनिवार्य…

Read More

20 से मिलेगा भरपेट भोजन का अधिकार

शिमला। हिमाचल में खाद्य सुरक्षा योजना को 20 सितंबर को लांच किया जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इसे शिमला के रिज मैदान से शुरू करेंगे। इसके तहत हिमाचल में अंत्योदय, बीपीएल सहित 32 लाख परिवारों को सस्ता राशन दिया जाएगा। यह जानकारी खाद्य एवं सुरक्षा मंत्री जीएस बाली ने वीरवार को राज्य सचिवालय शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। बाली ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विधेयक को लाना भारत सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। इसका मकसद लोगों को भोजन की सुरक्षा देना है। उन्होंने कहा कि यूपीए…

Read More

परंपरा को कायम रखें युवा : प्रतिभा

करसोग (मंडी)। करसोग क्षेत्र के सेरी बंगलो में आयोजित तीन दिवसीय खंड स्तरीय सेरी भंजू मेला वीरवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में सांसद प्रतिभा सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्थानीय लोगों ने प्रतिभा सिंह का जोरदार स्वागत किया। सांसद ने कहा कि मेले में देवताओं के आगमन से जहां देव आस्था का माहौल रहता है, वहीं लोग आपस में मिलकर सुख-दुख को बांटते हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी से इस परंपरा को कायम रखने का आह्वान किया। करसोग क्षेत्र में विकास के लिए हर संभव प्रयास किए…

Read More

महासंघ कार्यालय कब्जाने की होड़ शर्मनाक

मंडी। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महासचिव एनआर ठाकुर ने कहा कि शिमला में महासंघ के कार्यालय को अपने-अपने कब्जे में करने की विभिन्न गुटों में लगी होड़ शर्मनाक है। इस होड़ को देखकर प्रदेश के अढ़ाई लाख कर्मचारी हैरान हैं। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि असली महासंघ से नाता तोड़कर प्रदेश में जो विभिन्न गुटों को जन्म दिया है, उसके पीछे सरकार की मंशा भी ठीक नहीं है। सरकार स्वयं ही कर्मचारी गुटबाजी को हवा दे रही है। एनआर ठाकुर ने कहा कि जब मान्यता प्राप्त…

Read More

रसोई गैस मूल्य में गुपचुप 63 रुपये वृद्धि : भाजपा

सरकाघाट (मंडी)। घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में की गई गुपचुप वृद्धि की भाजपा ने निंदा की है। भाजपा ने इसे जन विरोधी बताया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रजत ठाकुर, धर्मपुर भजपा मंडल प्रधान राजेंद्र मंढोत्रा, महासचिव देशराज पालसरा, भाजयुमो जिला सचिव विजय विशाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से प्रदेश और देश कंगाली की मार झेल रहा है। गैस सब्सिडी पर लिए गए निर्णय से लोगों को गैस एजेंसी और बैंकों के कई चक्कर काटने पड़ रहे हैं। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि अगस्त…

Read More

पंच की पत्नी के साथ मारपीट

सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के झीरी गांव में दो लोगों ने एक घर में घुस कर महिला के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। बीएसएल थाना सुंदरनगर में दर्ज अपनी प्राथमिकी में झारी गांव निवासी महिला गायत्री देवी ने आरोप लगाया है कि वह बुधवार देर शाम अपने घर पर ही काम कर रही थी। इसी दौरान वहां पर मनोज और उसका एक साथी जब्री उसके घर में घुस आए तथा उसके साथ मारपीट की। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने…

Read More

सोझा में छह माह के भीतर तैयार होगा पैदल पुल

सुंदरनगर (मंडी)। मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने वीरवार को दूरस्थ क्षेत्र सोझा में 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पैदल चलने योग्य अणु बल्ह पुल की आधारशिला रखी। इसके बाद उन्होंने बैहली में सुंदरनगर खंड के प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 14 स्कूलों के 450 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के पिछड़े और दूरदराज क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। अणु बल्ह पुल का निर्माण कार्य 6 माह की अवधि में पूरा…

Read More