पंजाबी गायक ने कसौली में की खरीदारी

पंजाबी गायक ने कसौली में की खरीदारी
कसौली (सोलन)। पर्यटन नगरी कसौली की वादियों में मशहूर पंजाबी सिंगर जे स्टार अपने तीन दोस्तों के साथ माल रोड पर घूमे और दुकानों से खरीदारी की। इस दौरान प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। उन्होंने बताया कि उन्हें कसौली की वादियां काफी पसंद हैं। उनके पंजाबी गाने मुंदरी बनाई फिरे ने खूब धूम मचाई, जो आज भी युवाओं की जुबान पर है। उन्होंने बताया कि उनका एक धमाकेदार गाना जल्द आने वाला है।

Related posts