बैजनाथ (कांगड़ा)। प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा की प्रदेश सचिव इंदु गोस्वामी से छेड़छाड़ करने पर पार्टी ने कड़ा संज्ञान लिया है। रविवार को जिला कांगड़ा भाजपा ने बैजनाथ पुलिस थाना के बाहर रोष प्रदर्शन किया। भाजपा के कई पदाधिकारियों ने थाने का घेराव भी किया। भाजपा पदाधिकारियों ने प्रदेश महामंत्री विपिन परमार की अगुवाई में मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए थाना में धरना दिया और नारेबाजी की। परमार ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और कर्मचारियों को बदले की…
Read MoreCategory: Himachal News
रक्कड़ में बारिश और तूफान में मचाई तबाही
रक्कड़ (कांगड़ा)। देहरा उपमंडल की रक्कड़ तहसील में रविवार शाम बारिश और तूफान ने खूब तबाही मचाई। शाम को शुरू हुई बारिश व तूफान से इलाके में दो दर्जन मकानों की छतें उड़ गईं तथा दो मकान गिर गए। वहीं भारी तूफान से एनएच-70 पर यातायात बंद हो गया। सड़क-मार्ग पर जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से इलाके में जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग अंब-हमीरपुर पूरी तरह से ठप हो गया है। वहीं देर शाम पूरे इलाके में बिजली गुल हो गई और पूरा…
Read Moreश्रमिकों की हड़ताल से अब तक 12 करोड़ का नुकसान
पतलीकूहल (कुल्लू)। यहां रायसन स्थित फैक्टरी में चल रही श्रमिकों की हड़ताल से कंपनी प्रबंधन अभी तक करीब 12 करोड़ रुपये का नुकसान उठा चुका है। हड़ताल को चले हुए करीब पचास दिन हो चुके हैं। कंपनी प्रबंधन डेढ़ महीनों से श्रमिकों से काम पर लौटने की अपील कर रहा है। लेकिन यूनियन की हड़ताल के चलते ऐसा नहीं हो पा रहा है। छह सितंबर को सीटू के बैनर तले भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश नेता राकेश सिंघा के नेतृत्व में फैक्टरी परिसर के पास हुए प्रदर्शन के दौरान फैक्टरी…
Read Moreनिहारनी में होगा विश्वकर्मा दिवस पर शानदार कार्यक्रम
कुल्लू। एचसीसी डैम साइट निहारनी सैंज में विश्वकर्मा दिवस पर 17 सितंबर को शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को बेहतर ढंग से मनाने के लिए एसीसी ने मैनेजमेंट कमेटी का गठन कर लिया है। इसमें बीके रेहड़ी टीएम को अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा कमेटी में 40 सदस्यों को नियुक्त किया है। एचसीसी के मीडिया प्रभारी महेंद्र सिंह पालसरा ने बताया कि विश्वकर्मा दिवस मनाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा और 18 सितंबर को आरती होगी। इस दौरान…
Read Moreआनी भाजपा ने रैली निकाल मनाई खुशी
कुल्लू। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा से पीएम उम्मीदवार घोषित करने से भाजपा खेमे में उत्साह है। इसे लेकर रविवार को आनी भाजपा ने निरमंड बाजार में रैली निकाल कर पूरे बाजार में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। आनी भाजपा मंडल के अध्यक्ष अमर ठाकुर की अध्यक्षता में निकाली इस रैली में मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा संगठन मंत्री शिशु धर्मा और आनी के पूव विधायक किशोरी लाल सागर भी मौजूद रहे। इसके बाद यहां बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्ष अमर ठाकुर ने कहा कि मोदी…
Read Moreभाजपा कार्यकर्ताओं को तराशेंगे दिग्गज नेता
कुल्लू। भाजपा की जिला इकाई की रविवार को परिधि गृह में हुई बैठक में 17 सितंबर से प्रस्तावित अभ्यास वर्ग पर चरचा की गई। बैठक में भाजपा के पदाधिकारी, जिला मोर्चों के अध्यक्षों, महामंत्री और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने की। इसमें जिले के चारों मंडलों के अभ्यास वर्गों की तिथियां तय कर इसके आयोजन की रूपरेखा बनाई गई। अभ्यास वर्ग का शुभारंभ 17 सितंबर से बंजार विस क्षेत्र में होगा। इसमें विधायक जयराम ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष राम…
Read Moreदशहरे से पहले एयर इंडिया की सौगात
कुल्लू। विश्व मानचित्र में नाम चुका कुल्लू-मनाली का पर्यटन व्यवसाय आज से फिर गति पकड़ लेगा। दो माह से यहां पर्यटन कारोबार ठप पड़ा है। समर सीजन में कम आए सैलानियों के चलते इस बार सीजन ठीकठाक नहीं रहा। खैर, अब जुलाई के बाद पूरे ढाई माह बाद फिर से भुंतर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की उड़ानें आरंभ होने जा रही हैं। हवाई सेवाओं के आरंभ होने से अब कुल्लू-मनाली में के होटल कारोबार में फिर से रौनक लौटने वाली है। उड़ान को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तैयारियां पूरी कर…
Read Moreतो दस फीसदी तक महंगे मिलेंगे प्लाट
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के नजदीक आते ही तैयारियां भी जोरों से शुरू हो चुकी हैं। जिला प्रशासन सफल आयोजन को लेकर कमर कस कर जुट गया है। दशहरा में किन कलाकारों को बुलाना है और दशहरे में क्या नया हो इस पर मंथन हो रहा है। समिति ने इस साल दशहरा उत्सव में प्लाटों के रेट बढ़ाने की सोच रही है। समिति 10 फीसदी तक प्लाट के दाम बढ़ाने जा रही है। इस कारण दशहरा उत्सव में आने वाले बाहरी सैकड़ों व्यापारियों को महंगे दाम में प्लाट लेने होंगे।…
Read Moreखनन माफिया ने खोद डाली निजी भूमि
अंब (ऊना)। हथियारों से लैस खनन माफिया ने अंब के चक क्षेत्र में निजी भूमि खोद डाली। खनन में जुटे माफिया के लोगों के हाथों में तलवार, गंडासे और लाठियां देखकर भूमि मालिक की उनके सामने जाने की हिम्मत नहीं हुई। सूचना के बावजूद खनन और पुलिस विभाग का कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा। खनन माफिया की दबंगई से कोई अधिकारी भी मौके पर पहुंचने से कतरा रहा है। इसमें विभागीय कर्मियों की मिलीभगत का भी अंदेशा जताया जा रहा है। अंब के ठठल निवासी जगदीप सिंह के…
Read Moreमैहतपुर में पकड़ी 21 लाख की बीड़ी
मैहतपुर (ऊना)। जिले के प्रवेशद्वार मैहतपुर में आबकारी एवं कराधान विभाग ने नाके के दौरान 21 लाख की बीड़ी पकड़ी है। इसकी कीमत कागजों में 12 लाख रुपये दर्शाई गई थी। विभाग ने बिलों पर कम कीमत दर्शाने और गाड़ी में ज्यादा माल होने के चलते फर्म को सवा दो लाख रुपये जुर्माना ठोका है। सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त यूएस राणा ने इस बात की पुष्टि की है। विभाग के सूत्रों के मुताबिक शनिवार को प्रवेश नाके पर सुबह करीब चार बजे टाटा 407 को रोकने और उसमें ले…
Read More