अंब (ऊना)। अंब उपमंडल में चोरी की घटनाओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस व्यवस्था भी बेबस नजर आ रही है। चोरी एवं अन्य वारदातों से जहां पूरे जिले में दहशत का माहौल है। वहीं असामाजिक तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार देर रात चोरों ने क्षेत्र के चुरूड़ू गांव के कश्मीर सिंह के खेत में लगे ट्यूबवेल के सामान के अलावा खेती में उपयोग होने वाले औजारों पर भी हाथ साफ कर डाला। कश्मीर सिंह के मुताबिक शातिर लगभग 10 हजार…
Read MoreCategory: Himachal News
चलती कार पर पेड़ गिरा, तीन घायल
हरोली (ऊना)। घालूवाल में सफेदे का एक पेड़ तेज अंधड़ के कारण जड़ से उखड़ गया। यह भीमकाय पेड़ दुकानों पर गिर गया, जिससे दुकानों को नुकसान पहुंचा। एक अन्य मकान की छत भी उड़ गई। सफेदे का एक पेड़ चलती आल्टो कार पर गिर गया। हादसे में आल्टो में सवार तीन लोग जख्मी हुए। हादसे के बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से हादसे में घायल हुए इन लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। कारोबारी अजय वीर सिंह की कार घर के बाहर खड़ी थी। उस गाड़ी पर आम का पेड़…
Read Moreजहरीला पदार्थ निगलने से युवक की मौत
ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव टक्का में एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय अमन शारदा निवासी टक्का ने रविवार दोपहर अचानक अज्ञात कारणों के चलते कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई।…
Read Moreटैक्सी चालकों की मनमानी बनी परेशानी
आनी (कुल्लू)। यहां टैक्सी चालकों की मनमानी आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। नए बस अड्डे से लेकर किरण बाजार तक दोनों ओर टैक्सियां खड़े होने से आम लोगों के साथ-साथ एचआरटीसी चालकों को भी दिक्कत हो रही है। दोनों ओर टैक्सियां खड़ी होने से कई बार बसें रूट पर आधे से लेकर एक घंटा तक देरी से पहुंच रही हैं। इसके चलते नौकरीपेशा लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी हो रही है। हालांकि, कई बार पुलिस से भी इन गाड़ियों को वहां से…
Read Moreदरकाली में तीन माह से सस्ता राशन नहीं
रामपुर बुशहर। यहां की दरकाली पंचायत में लोगों को तीन माह से सस्ता राशन नहीं मिला है। सरकारी डिपो खाली होने से लोगों को राशन के लिए बाजार का रुख करना पड़ रहा है। राशन की आपूर्ति न किए जाने पर लोगों में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के प्रति भारी रोष है। जानकारी के मुताबिक दरकाली पंचायत में लोगों को जुलाई से सस्ता राशन नहीं मिल रहा है। बताया जाता है कि रामपुर से राशन यहां तक पहुंचा ही नहीं है। इस वजह से उपभोक्ताओं को सस्ते राशन से…
Read Moreआईडी लखनपाल इस्तीफा दें : बलदेव
बड़सर (हमीरपुर)। पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने आईडी लखनपाल से सीपीएस पद से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भोटा प्रकरण से कांग्रेसियों का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। नैतिकता के आधार पर मुख्य संसदीय सचिव सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों को इस्तीफा देना चाहिए। भाजपा के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, मीडिया सह प्रभारी राम रतन शर्मा, मंडलाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, महामंत्री चतर सिंह कौशल, जिला परिषद सदस्य श्याम सिंह ढटवालिया, जिला उपाध्यक्ष कमलनयन, मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र…
Read Moreसंजीव एसएफआई के जिलाध्यक्ष बने
हमीरपुर। एसएफआई का 18वां जिला सम्मेलन सुदिप्तो गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ झंडा फहराकर किया गया। इसके बाद शहीद वेदी पर फल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। सम्मेलन के शुभारंभ में उत्तराखंड में मारे गए बाढ़ प्रभावितों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। पूर्व राज्य अध्यक्ष और जिप सदस्य जोगेंद्र कुमार ने देश के राजनीतिक और आर्थिक हालातों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की निजीकरण नीतियों के चलते महंगाई आसमान छू रही है। शिक्षा आम आदमी की पहुंच से…
Read Moreसोलन में 22 को होंगे ऑडिशन
सोलन में 22 को होंगे ऑडिशन सोलन। स्टार मनाली डांस अकादमी प्रदेश में डांस के क्षेत्र छुपी प्रतिभाओं को एक बेहतरीन मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘मनाली डांसिंग टैलेंट हंट’ प्रतियोगिता करवा रही है। 22 सितंबर को सोलन के होटल पैरागान में सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक ऑडिशन होंगे। 5 वर्ष से 30 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता को तीन कैटेगिरी में बांटा गया है। 5 वर्ष से 12 वर्ष, 13 से 18 वर्ष और 19 से 30 वर्ष। इसमें तीन…
Read Moreदुराचार का आरोपी मोस्ट वांटेड सूची में
दुराचार का आरोपी मोस्ट वांटेड सूची में सोलन। कालेज छात्रा से दुराचार के आरोपी हरीश उर्फ हैरी पुलिस की गिरफ्त से अभी भी बाहर है। तमाम कोशिशों के बाद शातिर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। लिहाजा, पुलिस ने अब हैरी को मोस्ट वांटेड करार देते हुए पोस्टर निकाल दिए हैं। जगह-जगह इन पोस्टरों को भेजा जा रहा है। एसपी सोलन डा. रमेश छाजटा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस संभावित ठिकानों में आरोपी की दबिश दे रही है। इस मामले में युवती के सहपाठी को…
Read Moreछात्राओं ने बताया नेत्रदान का महत्व
छात्राओं ने बताया नेत्रदान का महत्व नालागढ़ (सोलन)। लार्ड महावीरा कालेज ऑफ नर्सिंग में नेत्रदान के महत्व को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्वास्थ्य विभाग नालागढ़ के सौजन्य से राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 28वें नेत्रदान पखवाड़े के तहत आयोजित इस शिविर में बीएमओ नालागढ़ डॉ. हरमोहिंदर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के चेयरमैन डॉ. अजीत पाल जैन ने की। इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में साक्षी ने पहला, कविता ने दूसरा और बबीता ने तीसरा स्थान झटका। छात्रों को संबोधित…
Read More