ये कैसी राजधानी, एक साल से उड़ानें नहीं!

शिमला। शिमला बेशक देश-विदेश में पर्यटन स्थल के रूप में मशहूर हो, लेकिन यह प्रदेश की ऐसी राजधानी है, जहां पिछले एक साल से कोई हवाई उड़ान नहीं हुई। सितंबर 2012 में यहां हवाई सेवाएं बंद हुई थी। लेकिन अब रनवे के एक हिस्से में भूमि कटाव के कारण यह एयरपोर्ट उड़ानों लायक नहीं है। पहाड़ी की चोटी को समतल कर बनाए गए इस एयरपोर्ट की हवाई पट्टी करीब 1230 मीटर लंबी है। इसमें से एक सिरे पर 400 से 500 मीटर लंबाई वाला भाग भू-स्खलन की चपेट में है।…

Read More

दिल्ली में उठेंगे जेल सुधार के मुद्दे

शिमला। प्रदेश की जेलों में किस तरह के सुधार हुए हैं, इस पर दिल्ली में होने वाली एशियाई देशों की 33वीं कांफ्रेंस में प्रस्तुति दी जाएगी। 22 से 27 सितंबर तक होने वाली एशियन एंड पेसिफिक कांफ्रेंस ऑफ कोरेक्शनल एडमिनिस्ट्रेटर्स (एपीसीसीए) 2013 में एडीजीपी जेल एसआर मरडी अपनी प्रस्तुति देंगे। 23 देशों के इस संगठन की 33वीं कांफ्रेंस की मेजबानी का मौका इस बार भारत को मिला है। इससे पहले यह कांफ्रेंस ब्रूनी, जापान, कनाडा, आस्ट्रेलिया, मलेशिया, वियतनाम, न्यूजीलैंड, कोरिया, सिंगापुर, हांगकांग, इंडोनेशिया, थाईलैंड और चीन में हो चुका है।…

Read More

अब ईरानी एप्पल से भिडे़गा हिमाचली सेब

शिमला। अब हिमाचल का सेब ईरानी एप्पल से भिड़ेगा। इपोर्टरों ने एक लाख मीट्रिक टन से ज्यादा ईरानी सेब के ऑर्डर दे दिए हैं। हिमाचली सेब से गुणवत्ता में बेहतर होने के कारण इसकी मांग इस बार ज्यादा है। इससे हिमाचल में सीजन के अंतिम चरण में सेब के दाम फिर से गिर सकते हैं। ईरानी सेब की आपूर्ति अक्तूबर के बीच में ही शुरू हो जाएगी। हिमाचल में सेब सीजन इन दिनों उफान पर है। सेब की लगभग ढाई करोड़ पेटियां मार्केट में भेजी जा चुकी हैं। अभी तकरीबन…

Read More

10 अक्तूबर को खुलेंगे 31 सड़कों के टेंडर

शिमला। 10 अक्तूबर के बाद शहर की सड़कों को संवारने का काम शुरू कर दिया जाएगा। शहर की खस्ताहाल हो चुकी 31 सड़कों के लिए 10 अक्तूबर को टेंडर खुलेंगे। इन सड़कों की मरम्मत के लिए करीब सवा करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एक माह के भीतर सड़कों को सुधारने का काम पूरा किया जाएगा। 32 लाख रुपये से तारकोल मंगवाने के लिए नगर निगम ने सप्लाई ऑर्डर कर दिया है। नगर निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

Read More

चार माह में तैयार होगी नई शराब नीति

शिमला। हिमाचल में शराब के ठेकों को खोलने के लिए नई शराब नीति आगामी चार सप्ताह में तैयार हो जाएगी। यह जानकारी सोमवार को हाई कोर्ट में महाअधिवक्ता ने दी। हाई कोर्ट ने सरकार की ओर से रखी जानकारी को देखते हुए इस मामले की सुनवाई आगामी 24 अक्तूबर तक स्थगित कर दी है। शिक्षण संस्थाओं और धार्मिक स्थलों के नजदीक शराब के ठेके खोले जाने की शिकायतों के दृष्टिगत हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया और ठेके खोलने के लिए दूरी निर्धारित कर दी। इसके अलावा राष्ट्रीय और राज मार्गों…

Read More

संजीव प्रेस सचिव, रितेश शर्मा कोषाध्यक्ष

शिमला। ट्रैवल एजेंट यूनियन शिमला की नई कार्यकारिणी गठित करने के बाद पिछले रोज कालीबाड़ी हॉल में पहली आम सभा हुई। अध्यक्ष जीएम वानी की अध्यक्षता में हुई आम सभा में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। मौजूद प्रधान नवीन पाल, उप प्रधान मोहित शर्मा, महासचिव मनु सूद, संयुक्त सचिव आशित गुप्ता के अलावा कार्यकारिणी में सबकी सहमति से केदार दत्त, बाल किशन, प्रेम अटवाल, संजय शर्मा, बलदेव ठाकुर को सलाहकार, संजीव गुप्ता को प्रेस सचिव, रितेश शर्मा को कोषाध्यक्ष, विजय नेगी सुनील सूद और विक्की को कार्यकारिणी सदस्य जबकि दिनेश…

Read More

टेट उत्तीर्ण भाषा शिक्षकों ने मनाया चिंता दिवस

मंडी। शनिवार को हिंदी दिवस टेट उत्तीर्ण भाषा अध्यापकों ने चिंता दिवस के रूप में मनाया। भाषा अध्यापकाें ने टेट उत्तीर्ण करने के दो वर्ष बाद भी नियुक्ति न मिलने पर सरकार के प्रति कड़ा रोष जाहिर किया। हिंदी दिवस को संघ द्वारा प्रस्तावित शोक दिवस के रूप में मनाने के निर्णय को हालांकि संघ ने शिक्षा निदेशक के आश्वासन पर बदल दिया। सेरी मंच पर जल्द नियुक्ति तथा रिक्त चल रहे हिंदी भाषा के सैकड़ों पद जल्द भरने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष शक्ति राम ने…

Read More

मंडप से लापता हुआ छात्र मंडी में मिला

धर्मपुर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडप में दसवीं कक्षा का वीरवार को लापता हुआ छात्र मंडी में मिल गया है। इसके बाद छात्र के अभिभावकों ने चैन की सांस ली है। विजय कुमार पुत्र हंसराज गांव ब्रम्हफाल्ड अचानक पाठशाला के लापता हो गया था। वह अपना बैग भी पाठशाला में ही छोड़ गया। छात्र के पिता ने गुमशुदगी की सूचना पुलिस चौकी को भी दे दी तथा स्वयं भी गांववासी रिश्तेदारों सहित लड़के को ढूंढने चारों ओर फैल गए। शुक्रवार को सांय जब थक हार कर मंडी में बच्चे…

Read More

बच्चों ने एक रात मंडी में एक बल्ह के रैन शेल्टर में गुजारी

सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल थाना के अंतर्गत स्यांजी कोठी क्षेत्र के तीन स्कूली बच्चे 12 सितंबर को लापता हो गए थे। जब तीनों बच्चों घर पर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने बच्चा चोर गिरोह द्वारा अपहरण करने की आशंका जताई। शनिवार को तीनों बच्चों के माता-पिता सुंदरनगर के बीएसएल थाना पहुंचे तथा उन्होंने बच्चों के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्चों को चैल चौक मार्ग पर बरामद कर लिया है। पूछताछ करने पर पता चला कि तीनों बच्चे स्कूल तथा घर पर मार पड़ने को लेकर डरे…

Read More

20 किग्रा नाग छतरी के साथ एक धरा

सुंदरनगर (मंडी)। हराबाग के निकट सुंदर नगर पुलिस ने नाके के दौरान बस में सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 20 किग्रा नाग छतरी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्यवाई आरंभ कर दी है। शनिवार दोपहर सुंदरनगर पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर यहां हराबाग के निकट नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने मनाली से चंडीगढ़ जा रही एक बस को जांच के लिए रोका। बस की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसमें सवार मनाली के भराण निवासी सेलम लामा…

Read More