पंडोह (मंडी)। पंडोह पुलिस ने नाबालिग लड़की को अगवा करने के आरोपी को पकड़ा है। क्षेत्र की सयोग पंचायत के एक गांव से एक नाबालिग लड़की को पधर के गांव थरकी निवासी महेंद्र सिंह उर्फ राजू शादी का झांसा दे कर ले गया। वह लड़की को कश्मीर तक ले गया था। लड़की के माता-पिता ने पंडोह पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस लड़की को कश्मीर से बरामद कर वापस ले आई थी। मगर आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने लड़की उसके माता पिता को सौंप दिया और…
Read MoreCategory: Himachal News
10 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
बलद्वाड़ा (मंडी)। बलद्वाड़ा में शनिवार को पुलिस ने दस ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी ने चरस को बिना नंबर प्लेट की बाइक में सीट के नीचे छुपा रखा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब दस बजे बलद्वाड़ा बाजार में पुलिस की नजर बिना नंबर प्लेट की बाइक पर पड़ी। इस पर बाइक सवार आरोपी को पूछताछ के लिए रोका गया। पुलिस ने आरोपी से बाइक के कागजात…
Read Moreमंडी में मिड-डे-मील वर्करों का प्रदर्शन
मंडी। सीटू से संबंध मिड-डे-मील वर्कर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को मंडी में विशाल रैली निकाली। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक पड्डल मैदान से सेरी मंच तक विशाल रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही मिड डे मील वर्करों का दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन भी शुरू हो गया है। सेरी मंच पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सीटू राज्य महासचिव डा. कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार कभी भी मिड-डे-मील वर्करों की मांगों और समस्याओं…
Read Moreअसुरक्षित भवन में ड्यूटी दे रहे कर्मचारी
बिलासपुर। शिक्षा खंड सदर के अंतर्गत शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय भवन हादसे का कारण बन सकता है। जर्जर होने के बावजूद भी इस भवन में खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत करीब 10 कर्मचारी यहां ड्यूटी निभा रहे हैं। इस ओर कोई भी प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस भवन को अनसेफ घोषित किया गया है। यहां पर कार्यरत कर्मचारियों को इस भवन में ही कार्य करना पड़ रहा है। जो जानलेवा भी साबित हो सकता है। विभागीय उच्च…
Read Moreकांग्रेस-बनाम-कांग्रेस’ हुई हैंडबाल की जंग!
बिलासपुर। सत्ता परिवर्तन के बाद खेल संघों पर कब्जा करने का ‘रिवाज’ अब आम हो चुका है। इस मामले में जोर-आजमाइश सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच होती है, लेकिन हैंडबाल संघ एक अपवाद बन गया है। यहां सत्ता पक्ष के बीच ही टकराव की नौबत पैदा होने से वर्चस्व की जंग रोचक हो उठी है। प्रदेश में खेल संघों पर कब्जे के लिए उठापटक की ‘परंपरा’ काफी समय से चली आ रही है। इसी ‘परंपरा’ के अनुरूप भाजपा कार्यकाल में मौजूदा राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा ने हैंडबाल संघ की…
Read Moreचार विभागों को कब्जा हटाने के आदेश
बिलासपुर। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के शहर के अवैध कब्जों को हटाने के आदेश के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। जिला प्रशासन ने चार विभागों को शहर में हुए कब्जों को चिंहिंत कर हटाने के आदेश दिए हैं। एक महीने के भीतर कब्जों को चिंहित करना होगा। उधर, अब यदि शहर में किसी भी तरह का कब्जा हुआ तो संबंधित विभाग के अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे कब्जों को तुरंत हटाने के भी आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शहर में हो रहे अवैध कब्जों पर गहरी…
Read Moreतीन करोड़ से पक्की होगी सड़क
सलूणी (चंबा)। राजकीय मिडल स्कूल से अपग्रेड हुई उच्च पाठशाला सरार का उद्घाटन हो गया है। इसका उद्घाटन शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस की सचिव व स्थानीय विधायक आशा कुमारी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उच्च पाठशाला सरार में छह कमरों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा स्कूल को आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने स्कूल के दो कमरों के निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही स्कूल के छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने पर दस हजार रुपये की…
Read Moreएक माह से अंधेरे में डूबी मंगली
तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत मंगली में एक महीने से बिजली नहीं आ रही है। इससे 40 परिवारों को अंधेरे में रातें काटनी पड़ रही है। मंगली पंचायत में ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई है। इस कारण बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय पंचायत के पूर्व प्रधान लाल चंद ने बताया कि क्षेत्र में एक महीने से बिजली नहीं है और बिजली बोर्ड ने आज तक आपूर्ति बहाल करने की जहमत…
Read Moreजल्द मंजूर होंगे दो करोड़ 82 लाख
साहो (चंबा)। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने 85 लाख रुपये की लागत से तैयार संगेरा पुल का उद्घाटन किया। इसके अलावा एक करोड़ 75 लाख रुपये से निर्मित साहो-प्रोथा-कुरेना सड़क का भी लोकार्पण किया। इसके बाद साहो में जनसभा को संबोधित करते हुए वन मंत्री ने कहा कि संगेरा पुल के निर्माण से प्रोथा, साहो, रजिंडू, कीड़ी, अठलुईं व गुआड़ पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा साहो-प्रोथा-कुरेना सड़क के निर्माण से अब चमारुई, बाहरेई, हलेला, तलेई, पखरोटू, गवालु, छतरूण, बडगा, सनौचा और बनगेटी गांव की जनता लाभान्वित…
Read Moreबाप की हत्या का शक बेटे पर
चुवाड़ी (चंबा)। हुबार पंचायत के गांव थनोली में विद्युत कर्मचारी चरण दास पुत्र बजिरू राम की हत्या के मामले में शक की सूई उसके साथ रह रहे छोटे बेटे पर घूम गई है। चरण दास के भतीजे गौरी प्रसाद पुत्र चतर सिंह निवासी बडीगी की ओर से पुलिस को दिए बयान के चलते चरण दास के बेटे शाम सिंह पर हत्या का शक जाहिर किया जा रहा है। उधर, हत्या के बाद से शाम सिंह भी लापता है। पुलिस ने शाम सिंह की तलाश तेज कर दी है। अभी तक…
Read More