
कुल्लू। एचसीसी डैम साइट निहारनी सैंज में विश्वकर्मा दिवस पर 17 सितंबर को शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को बेहतर ढंग से मनाने के लिए एसीसी ने मैनेजमेंट कमेटी का गठन कर लिया है। इसमें बीके रेहड़ी टीएम को अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा कमेटी में 40 सदस्यों को नियुक्त किया है।
एचसीसी के मीडिया प्रभारी महेंद्र सिंह पालसरा ने बताया कि विश्वकर्मा दिवस मनाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा और 18 सितंबर को आरती होगी। इस दौरान धाम भी परोसी जाएगी। इसमें मनु ऋषि के बंजतरी और स्थानीय कलाकार शिरकत करेंगे। इसके अलावा विश्वकर्मा के साथ क्षेत्र के देवी-देवता माता शतरूपा, कौऊनारायण, ढुंकरू नारायाण, अठारह करडू शाक्टी और धूमल की विधिवत पूजा होगी। पालसरा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन यहां पहली बार हो रहा है। अशोक कुमार, विशाल ठाकुर और राणा सहित मैनेजमेंट कमेटी के तमाम सदस्यों ने भी इस कार्यक्रम को बेहतरीन बनाने की हामी भरी है।
