आनी भाजपा ने रैली निकाल मनाई खुशी

कुल्लू। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा से पीएम उम्मीदवार घोषित करने से भाजपा खेमे में उत्साह है। इसे लेकर रविवार को आनी भाजपा ने निरमंड बाजार में रैली निकाल कर पूरे बाजार में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। आनी भाजपा मंडल के अध्यक्ष अमर ठाकुर की अध्यक्षता में निकाली इस रैली में मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा संगठन मंत्री शिशु धर्मा और आनी के पूव विधायक किशोरी लाल सागर भी मौजूद रहे। इसके बाद यहां बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्ष अमर ठाकुर ने कहा कि मोदी की पीएम पद के लिए हुई ताजपोशी से कांग्रेस के नेता बौखला गए हैं। प्रदेश में ही नहीं बल्कि देशभर में मोदी की लहर चल रही है, ऐसे में संभवत: केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।
जिला भाजयुमो सचिव लीला चंद ने कहा कि 21 सितंबर को आनी बीजेपी का आनी में अभ्यास वर्ग होगा। इसमें विधायक जय राम ठाकुर और जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर भाग लेंगे। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेश भार्गव, जीवन ठाकुर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, महामंत्री आनी भाजपा जीवन चौहान, सोहन बंसल, मंडलउपाध्यक्ष रामकृष्ण शर्मा, पूर्व पंचायत संदेव ठाकुर, शक्ति केंद्र सदर के प्रधान तेज प्रकाश शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य नूर दास, युवा मोर्चा के विकास शर्मा, हितेंद्र और विक्रांत मौजूद रहे।

Related posts