युवक ने कमरे में फंदा लगा कर दे दी जान

सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद के अंबेडकर नगर में शुक्रवार रात एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। हादसे का पता घर वालों को सुबह ही चला। सुबह जब आठ बजे तक युवक कमरे से बार-बार आवाज देने पर भी बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ अंदर प्रवेश किया। वहां युवक को फंदे से लटकते देखकर उनके पांव तले से जमीन खिसक गई। परिजनों की चीख चीत्कार सुनकर आसपास के घरों के लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने महेश कुमार (32) को फंदे से लटकते देखा तो इसकी…

Read More

कौशल भत्ते को खाने पड़ रहे दिनभर धक्के

सुंदरनगर (मंडी)। कौशल विकास भत्ते के लिए आयु सीमा कम करने के बाद नाम पंजीकरण को लेकर युवाओं को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुंदरनगर स्थित रोजगार कार्यालय में रोजाना भारी भीड़ उमड़ रही है। रोजगार कार्यालय में स्टाफ की कमी के कारण युवाओं को खासकर युवतियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। यहां हर रोज करीब दो सौ के करीब युवा अपने नाम पंजीकरण करवाने को पहुंच रहे हैं। लेकिन दिन भर केवल साठ का ही पंजीकरण हो रहा है। प्रदेश सरकार ने जैसे ही कौशल विकास…

Read More

तार चोरी कर तांबा बेचता रंगे हाथ धरा

सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएनएल की तार चोरी कर उसमें से तांबा निकाल कर कबाड़ी को बेचकर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार कांगू के सोरटू निवासी हरीश कुमार पर आरोप है कि उसने कांगू क्षेत्र में पिछले दिनों बीएसएनएल की करीब एक हजार मीटर तार को चोरी कर लिया। शनिवार को आरोपी तार से तांबा निकालकर उसे भोजपुर स्थित एक कबाड़ी को बेचने गया था। इसी दौरान सुंदरनगर पुलिस ने आरोपी को…

Read More

कागजों में सीएचसी स्टाफ पीएचसी का

गोहर (मंडी)। मंडी जिले के सिराज विस क्षेत्र के बगस्याड में बना एफआरयू अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के चलते लोग परेशान हैं। इस अस्पताल की धरातल की सच्चाई यह है कि कागजों में एफआरयू अस्पताल बगस्याड सीएचसी है और इसमें सरकार ने स्टाफ पीएचसी का तैनात कर रखा है। भवन एफआरयू के नाम से है। सरकार ने सिराज विस क्षेत्र में दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को हर तरह की स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के लिए बगस्याड में एफआरयू (फर्स्ट रेफरल यूनिट) अस्पताल खोला था लेकिन अस्पताल का भवन…

Read More

स्तुति की मौत के आरोपी बाइक चालक को पकड़ें

सरकाघाट (मंडी)। महाविद्यालय सरकाघाट के बाहर 23 दिसंबर को बाइक की टक्कर से हुई लार्डज कान्वेंट स्कूल की छात्रा स्तुति की मौत के मामले में आरोपी बाइक चालक को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इससे खफा स्कूली बच्चों ने शनिवार को बाजार में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। लार्डज कान्वेंट स्कूल के चेयरमैन कर्नल बलवंत बराड़ी के नेतृत्व में छात्राओं और स्कूल प्रशासन ने एसडीएम सरकाघाट रोहित राठौर को ज्ञापन सौंपकर आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग…

Read More

अवैध रेत-बजरी लेकर जा रहे 5 वाहन पकड़े

सुंदरनगर (मंडी)। अवैध रेत-बजरी का कारोबार करने वालों के खिलाफ सुंदरनगर पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को पुलिस ने हाइवे पर नाका लगाकर अवैध रेत-बजरी ले जा रहे तीन ट्रैक्टर और 2 टिप्परों को कब्जे में लिया है। इनके खिलाफ पुलिस ने खनन एक्ट के तहत मामला दर्जकर कार्यवाई आरंभ कर दी है। दूसरी ओर सुंदरनगर की बीएसएनएल थाना पुलिस ने थाना प्रभारी बिन्नी मिन्हास के नेतृत्व में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शनिवार को नाका लगाया। इस दौरान तेज रफ्तार और बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन…

Read More

ऑटो और टैक्सी यूनियन ने किया प्रदर्शन

मंडी। ऑटो रिक्शा एवं टैक्सी यूनियन ने मांगोें को लेकर शनिवार को मंडी शहर में काले झंडे लगाकर रैली निकाली। इस दौरान करीब 700 वाहनों जिनमें 354 ऑटो और 400 टैक्सियां भी रैली में शामिल रही। इस कारण ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हुई। प्रशासन ने रैली को विक्टोरिया पुल से गुजरने वाली ट्रैफिक को वाया पुरानी मंडी भ्यूली रवाना किया जिससे जाम की समस्या नहीं हुई। वहीं प्रशासन के रवैये के खिलाफ भामसं संघर्ष समिति की ओर से जारी क्रमिक अनशन शनिवार को 20वें दिन में प्रवेश कर गया। समिति…

Read More

तीस से पहले जमा करें बिजली बिल

कोटली (मंडी)। समय पर बिजली बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं पर विद्युत बोर्ड ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बोर्ड ने चेताया है कि 30 दिसंबर तक बिजली बिलों की अदायगी न करने पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसके लिए उपभोक्ता को कोई नोटिस नहीं दिया जाएगा। विद्युत उपमंडल साईगलू के सहायक अभियंता रविंद्र कुमार आनंद ने बताया कि साईगलू डिवीजन के तहत कई उपभोक्ताओं ने बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है। उन्होंने ऐसे उपभोक्ताओं को 30 दिसंबर तक बिल जमा करने की हिदायत दी है।…

Read More

कौशल विकास भत्ते को 45 वर्ष रखे आयु सीमा

सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट के बतैल में इंटक की ओर से मजदूरों के लिए पासबुक वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला इंटक अध्यक्ष वाईपी कपूर और श्रम एवं कामगार योजना बोर्ड के अध्यक्ष टेक चंद राणा ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम में प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और इंटक प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह से मांग की है कि कौशल विकास भत्ता की अधिकतम आयु सीमा 45 साल की जाए। इसके अलावा मजदूरों का पंजीकरण आवेदन शुल्क, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना और जनश्री बीमा योजना के…

Read More

भाजपा बूथ से तय करेगी चुनावी जीत

सुंदरनगर (मंडी)। लोक सभा चुनाव में मंडी संसदीय सीट को फतह करने के लिए वीरवार को भाजपा संसदीय क्षेत्र की बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले लोस चुनाव के लिए भाजपा की जीत को कमर कस लें। हर कार्यकर्ता अपना बूथ सबसे मजबूत लक्ष्य को लेकर चलें। कहा कि जब तक पार्टी बूथ स्तर पर मजबूत नहीं होगी तब तक जीत हासिल नहीं होगी। बैठक में संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले…

Read More