मंडी जिले में बारिश, बर्फबारी ने रोकी रफ्तार

मंडी। जिले में भारी बारिश तथा बर्फबारी से यातायात सेवाएं ठप हो गई हैं। दर्जनों संपर्क रूट यातायात के लिए बाधित हो गए हैं। ऊंचाई वाले इलाकाें चौहारघाटी, छोटा भंगाल तथा जंजैहली घाटी में जहां भारी हिमपात से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, वहीं निचले इलाकों में बारिश का कहर टूटा है। छोटा भंगाल क्षेत्र में सभी दो दर्जन विद्युत ट्रांसफार्मराें से विद्युत आपूर्ति ठप है। लोगाें को वीरवार रात से ही अंधेरे में रहना पड़ रहा है। वहीं चौहारघाटी में शुक्रवार दोपहर बाद बिजली सप्लाई बहाल हो सकी।…

Read More

हवाई यात्रा को नहीं मिल सके पंख

नेरचौक (मंडी)। जिले की बल्ह घाटी में हवाई यात्रा को पंख नहीं मिल सके हैं। लोगाें का एयरपोर्ट का सपना आज भी पूरा नहीं हो सका है। सियासी दल एयरपोर्ट के सब्जबाग तो दिखाते रहे, लेकिन हकीकत में हवाई पट्टी बनाने का मामला सिरे नहीं चढ़ा। बल्ह घाटी में एयरपोर्ट के नाम पर लंबे समय से राजनीति होती रही है, लेकिन आज दिन तक लोगाें की भावनाओं से खिलवाड़ ही हुआ है। कभी बल्ह घाटी में धुंध तो कभी अन्य कारण एयरपोर्ट के रास्ते में रोड़ा बनते रहे। 2008-09 में…

Read More

पत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत

सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत बटबाड़ा में वीरवार शाम को जंगल में लकड़ियां लेने गए युवक की पहाड़ से गिरे पत्थर से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बटबाड़ा निवासी युधिष्ठर कुमार (37) वीरवार दोपहर को जंगल में लकड़ियां लेने के लिए गया हुआ था। इस दौरान जंगल में बरिश शुरू हो गई, जिससे बचने के लिए वह एक पहाड़ के नीचे बनी मिट्टी की एक छोटी सी गुफा में खड़ा हुआ। इस दौरान पहाड़ पर भू-स्खलन हो गया तथा करीब एक डेढ़ टन वजन का एक विशाल…

Read More

बजट से मंडी में कहीं खुशी कहीं गम

मंडी। प्रदेश सरकार ने बजट 2014-15 में विभिन्न वर्गों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए विशेष प्रावधान किया है, लेकिन बजट में जिला मंडी के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं की गई। बजट में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अंतर्जातीय विवाह व मुख्यमंत्री कन्या दान योजना के तहत प्रोत्साहन राशि बढ़ाई गई है। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक मानदेय में बढ़ोतरी कर सरकार ने राहत दिलाई है। बजट से कारोबारियों के हित में कोई घोषणा न होने से व्यापारी निराश हैं। वहीं कर्मचारियों की डीए किश्त व 4-9-14 के वित्तीय लाभ…

Read More

महिला ने लगाई नहर में छलांग

सुंदरनगर सुरक्षा कर्मियों द्वारा बचा लिया गया महिला को सुंदरनगर: बीएसएल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने कंट्रोल गेट के समीप नहर में छलांग लगाकर अपनी इहलीला समाप्त करने की कोशिश की लेकिन कंट्रोल गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उसके इरादों को विफल कर दिया।  जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे के करीब एक विवाहित महिला भोजपुर बस स्टैंड की तरफ  से पैदल आई और उसने कंट्रोल गेट से तकरीबन 100 फुट दूर सीढिय़ों से नीचे उतर कर एकाएक नहर में छलांग लगा दी। गनीमत यह रही…

Read More

स्कूल वैन ने कुचला मासूम

मंडी  मंडी: बालीचौकी में औट-लूहरी राज्य मार्ग पर एक स्कूल वैन ने 4 साल के मासूम टायश शर्मा को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दोपहर बाद साढ़े 3 बजे की है जब एक पब्लिक स्कूल में पढऩे वाला यह नन्हा बालक इसी स्कूल की वैन में बैठकर नलौण स्थित अपने घर लौट रहा था। इस बीच जब घर के आंगन में स्कूल वैन रुकी तो वह अपना बैग लेकर गाड़ी से बाहर उत्तर गया लेकिन जैसे ही उसने गाड़ी आगे निकलने से पहले…

Read More

सड़क, स्वास्थ्य सेवाएं सरकार की प्राथमिकता

जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मंडी)। जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन सोमवार को सांसद प्रतिभा सिंह ने विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन कर लोगों को समर्पित किया। उन्होंने लांगणा में 40 लाख की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, तुलाह में तीन लाख से निर्मित पंचायत भवन की दूसरी मंजिल और पंजालग में 4.75 लाख से बने सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। लांगणा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि वर्तमान प्रदेश और केंद्र सरकार लोगों को सड़क, शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने…

Read More

लांगणा में प्रतिभा सिंह को दिखाए काले झंडे

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के तहत लांगणा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का उद्घाटन करने जा रही सांसद प्रतिभा सिंह को भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की। प्रतिभा सिंह का जोगिंद्रनगर हलके का दो दिवसीय दौरा आज से शुरू हो गया है। सोमवार को सांसद प्रतिभा सिंह नवनिर्मित लांगणा पीएचसी भवन का उद्घाटन करने जा रही थी। सुबह करीब साढ़े दस बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे खड़े होकर प्रतिभा सिंह के काफिले को काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी की। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं…

Read More

बलद्वाड़ा में सांसद प्रतिभा सिंह का विरोध

लद्वाड़ा (मंडी)। बलद्वाड़ा डिग्री कॉलेज के मुद्दे पर सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आईं सांसद प्रतिभा सिंह को पहले ही दिन भाजपा के विरोध का सामना करना पड़ा। विधायक कर्नल इंद्र सिंह की अगुवाई में भाजपाइयों ने सांसद प्रतिभा सिंह के बलद्वाड़ा पहुंचते उनका विरोध शुरू कर दिया। भाजपा कार्यकर्ता कॉलेज के मुद्दे को लेकर नारेबाजी करते हुए बलद्वाड़ा बाजार में एकत्रित हो गए। हालांकि दोनों दलाें में किसी तरह का कोई टकराव नहीं हुआ लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस बल को हस्तक्षेप करना पड़ा। बलद्वाड़ा…

Read More

मझैठ के होनहारों को मिले पुरस्कार

सरकाघाट (मंडी)। विस क्षेत्र सरकाघाट के दौरे के दौरान शनिवार को सांसद प्रतिभा सिंह ने रावमापा मझैठ के सालाना समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सांसद ने विभिन्न गतिविधियाें में अव्वल रहे मेधावी छात्र-छात्राआें को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य यादवेंद्र शर्मा ने मुख्यातिथि को शॉल भेंटकर कर सम्मानित किया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। प्रतिभा सिंह ने बच्चों और लोगाें को पूर्ण राज्य दिवस की बधाई दी। पूर्व मंत्री रंगीला राम राव की मांग पर सांसद निधि से स्कूल के खेल मैदान के विस्तार के…

Read More