मंडी जिले की कुन्नू पंचायत की चेली वार्ड में चोरों ने एक मकान में सेंध लगा कर सोने के गहने और नकदी उड़ा ली। दो माह में चेली वार्ड में चोरी की यह दूसरी वारदात है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार तरेउनाल (चेली) गांव में सौजू राम के घर में सेंध लगाकर चोर करीब डेढ़ लाख के गहने और 25 सौ रुपये चुरा कर ले गए। चोरों ने सौजू राम के छोटे भाई के कमरे का ताला तोड़ कर वारदात को…
Read MoreCategory: Mandi
मसेरन स्कूल के कमरों को मिले एक लाख
उपमंडल सरकाघाट के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मसेरन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार रंगीला राम राव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य रजनीश सकलानी ने वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ कर सुनाया। समारोह में मुख्यातिथि ने मेधावी छात्र नवाजे। इस मौके पर शिक्षा उपनिदेशक उच्च सुशील पुंडीर, पंचायत प्रधान मसेरन ललिता, एडवोकेट दीनानाथ व अभिभावक उपस्थित रहे। समारोह में छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने पर छात्राओं को चार हजार रुपए की…
Read Moreमहेंद्र बोले, इस्तीफा दें मुख्यमंत्री
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री महेंद्र ठाकुर ने भाजपा कार्यालय दीपकमल पर युकां और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तोड़ने में लगी हुई है। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री महेंद्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस के संरक्षण में भाजयुमो व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई और पुलिस तमाशा देखती रही। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिस प्रकार से युकां कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के पुत्र विक्रमादित्य के नेतृत्व में डंडों और पत्थरों…
Read Moreडाइट में गुरुओं ने जाने अधिकार
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी में आयोजित कार्यशाला के नौवें दिन शिक्षकों को स्कूल का रिकार्ड को दुरुस्त करने बारे प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही वित्तीय प्रबंधन के बारे में भी अवगत करवाया गया। कार्यशाला में शुक्रवार को पूर्व अनुभाग अधिकारी एसएन गंडोत्रा कार्यशाला में बतौर रिसोर्स पर्सन नवनियुक्त शिक्षकों को प्रशिक्षण करवाया। उन्होंने समस्त शिक्षकों से कहा कि अपने-अपने स्कूल में स्कूल रिकार्ड को साथ-साथ मेंटेन करें। ताकि बाद मे शिक्षकों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा शिक्षकों को वित्तीय प्रबंधन के…
Read Moreज्यादा रेट मांग बुरे फंसे व्यापारी
बीबीएमबी कालोनी में सब्जियों की दुकानों पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापामारी की। अधिकारियों ने छानबीन के दौरान कारोबारियों के रिकार्ड संग दस्तावेज भी जांचे, वहीं दूसरी ओर एमआरपी से अधिक मूल्य अर्जित करने वालों पर मौके पर ही विभागीय कार्रवाई अमल में लाई गई। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की इंस्पेक्टर सुनीता राणा ने यह कार्रवाई तहसलीदार सुंदरनगर वेद प्रकाश की अगवाई में अमल में लाई। छानबीन के दौरान पाया गया कि सब्जी
Read Moreमंडी में 50 लाख में बिका डोम
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए पड्डल मैदान में जगह आबंटन का काम शुरू हो गया है। पड्डल मैदान में इस बार भी सबसे पहली बोली डोम लगाने के लिए लगी है। डोम की नीलामी इस बार 50.11 लाख रुपए में हुई है। जबकि पिछले साल डोम 45 लाख रुपए में बिके थे। हालांकि इस बार प्रशासन ने डोम की नीलामी के दामों में पहले से ही दस प्रतिशत की वृद्धि कर दी थी। प्रशासन ने नीलामी के लिए न्यूनतम राशि 49.50 लाख रुपए निर्धारित की थी, वहीं शुक्रवार को डोम…
Read Moreरोजगार गारंटी का बजट तय करें
ग्रामीण विकास विभाग के विशेष सचिव एवं निदेशक डा़ अजय शर्मा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय सभागार में ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर उपायुक्त मंडी संदीप कदम विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में मनरेगा, स्वच्छता, वाटरशैड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बारे विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए डा़ अजय शर्मा ने कहा कि समूचे प्रदेश में मनरेगा को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। जिला मंडी भी इससे…
Read More120 पटवार सर्कलों में लटके ताले
120 पटवार सर्कलों में लटके ताले मंडी। संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ के बैनर तले मांगों को लेकर जिला भर के पटवारी संघर्ष कर रहे हैं। जिससे पटवार सर्कलों में राजस्व संबंधित कार्य ठप पड़ा है। अतिरिक्त कार्यभार वाले पटवार सर्कलों में ताले लटकने शुरू हो गए हैं। सुंदरनगर, करसोग और निहरी तहसील के तहत अतिरिक्त कार्यभार देख रहे पटवारियों ने चाबियां तहसील कार्यालय को सौंप दी हैं। जिला मंडी में कुल 440 पटवार सर्कल हैं। जिसमें 120 सर्किलों में पटवारी का पद खाली है। संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ…
Read Moreरोहांड़ा में एक करोड़ से बनेगा सीएचसी भवन
रोहांड़ा में एक करोड़ से बनेगा सीएचसी भवन सुंदरनगर(मंडी)। मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने शुक्रवार को चौकी विश्राम गृह में पौडाकोठी, निहरी, रोहांडा, डुमटबैहली पंचायतों के लोगों की 165 शिकायतों को सुना। जिनमें से 120 का संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में मौके पर निपटारा कर दिया गया तथा शेष 45 मामलों को शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। इस मौके पर स्थानीय विकास की चर्चा करते हुए सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि एक करोड़ की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहांडा के भवन का…
Read Moreशर्मनाक! चाकू की नोक पर युवती से दुराचार
हिमाचल प्रदेश मंडी जिला के पंडोह सावला में मार्केटिंग के लिए आई युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने चाकू दिखाकर दुराचार कर दिया। आरोपी युवक फरार है। पंडोह चौकी पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर दुराचार का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वारदात बुधवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार बुधवार को एक युवती किसी प्रोडेक्ट की मार्केटिंग के लिए बैग उठाकर सावला गांव जा रही थी। पुलिस के अनुसार गांव से कुछ ही दूरी पर युवक पीछा करते हुआ…
Read More