मंडी। नगर परिषद और विभिन्न विभागाें से करोड़ों की लेनदारी के बाद अब बिजली बोर्ड घरेलू उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने जा रहा है। बिजली बोर्ड को घरेलू उपभोक्ताओं से करीब 94 लाख की राशि वसूल करनी है।इसके लिए बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताआें को नोटिस जारी करने के साथ-साथ विद्युत आपूर्ति बंद करनी शुरू कर दी है। अकेले मंडी शहर में उपभोक्ताओं से विद्युत बोर्ड को करीब 60 लाख रुपये किराये के रूप में वसूलने हैं। इसके लिए बिजली बोर्ड ने डिफाल्टराें के कनेक्शन काटने की मुहिम शुरू कर दी है।…
Read MoreCategory: Mandi
पधर उपमंडल की चौहारघाटी में ताजा हिमपात
उरला (मंडी)। लगभग दो माह से भी ज्यादा समय से चल रहे सूखे के बाद इंद्र देवता आखिर मंगलवार को किसानों के लिए मेहरबान हुए। लंबे अंतराल बाद हुई रिमझिम बारिश से क्षेत्र के लोगों को खासी राहत मिली है। किसान गंदम बिजाई के लिए अभी पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। दिन भर जारी रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। चौहारघाटी के ऊंचाई वाले जोतों में बारिश के साथ साथ दिन भर बर्फ के फाहे भी गिरते रहे। समूचा क्षेत्र पूरी तरह ठंड की चपेट…
Read Moreएक दर्जन अतिक्रमणकारियों ने खुद हटाए कब्जे
चैलचौक (मंडी)। अवैध कब्जों पर विभागीय हथौड़ा बरसते ही लोगाें ने अवैध कब्जे हटाने खुद शुरू कर दिए हैं। चैलचौक में अवैध कब्जों को हटाने की विभाग की मुहिम लगातार चौथे दिन भी जारी रही। इस दौरान एक ओर जहां विभाग ने अवैध कब्जे उखाड़े तो वहीं दूसरी ओर अतिक्रमणकारियाें ने एक दर्जन दुकानें खुद ही गिरा दीं। हाईकोर्ट के आदेश पर जारी विभागीय मुहिम के चलते अब तक चैलचौक में करीब तीन दर्जन अवैध कब्जों को हटाया जा चुका है। शनिवार को विभाग की तीन जेसीबी मशीनें चैलचौक करसोग…
Read Moreचेक बाउंस के मामले में आरोपी बरी
मंडी। चेक बाउंस होने के मामले में अदालत ने एक व्यक्ति को बरी कर दिया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मंडी मदन लाल ने विजय कुमार पुत्र परदेसी राम निवासी मकान नंबर 31 हाउसिंग बोर्ड कालोनी भ्यूली की ओर से की गई चेक बाउंस होने की शिकायत को धारा 138 एनआई एक्ट के तहत खारिज कर दिया। अदालत ने मामले के आरोपी नरेंद्र थापर केयर आफ थापर म्यूजिक बैंक इंदिरा मार्केट मंडी को बाईज्जत बरी कर दिया। शिकायतकर्ता विजय कुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने नरेंद्र थापर को डेढ़…
Read Moreप्रभी देवी हत्या बनी पुलिस के लिए पहेली
मंडी। पंडोह क्षेत्र के साथ लगती घ्राण पंचायत में अर्द्धनग्न अवस्था में मिली महिला की लाश के मामले की गुत्थी को सुलझा पाना अभी भी पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। पुलिस ने घटना पर हत्या का मामला तो दर्ज किया है, लेकिन हत्यारे अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। घ्राण पंचायत के धार गांव की 26 वर्षीय प्रभी देवी का गत चार दिसंबर की रात रहस्यमयी परिस्थितियों में अर्द्धनग्न अवस्था में घर से कुछ ही दूरी पर शव मिला था। इसकी उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज…
Read Moreछत से गिरने पर मजदूर की मौत
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र के वनांदर गांव में एक मजदूर की कार्य करते समय छत से गिरने पर मौत हो गई। घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जख्माें के ताव को न सहते हुए उसने दम तोड़ दिया। कथोग पंचायत की प्रधान पुष्पा कुमारी ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। पंचायत प्रधान के अनुसार मजदूर विजय कुमार मठाढाणा गांव का रहने वाला था तथा मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार को वह काम करते हुए छत से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप…
Read Moreग्रेड-पे पर सी एंड वी अध्यापक असमंजस में
मंडी : ग्रेड-पे को लेकर सी एंड वी वर्ग में सरकार तथा विभाग की ओर से संशोधित अधिसूचना जारी न करने पर रोष है। इस मुद्दे को लेकर राजकीय सी एंड वी अध्यापक संघ की राज्य स्तरीय बैठक प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को सॢकट हाऊस मंडी में आयोजित हुई। बैठक में ग्रेड-पे का मुद्दा गरमाया रहा। इस दौरान संघ के महासचिव राकेश संदल ने कहा कि ग्रेड-पे को लेकर सी एंड वी असमंजस में हैं। पंजाब में सभी सी एंड वी कर्मचारियों को 5 हजार रुपए…
Read Moreचैलचौक में अवैध कब्जों पर चली जेसीबी
चैलचौक (मंडी)। चैलचौक बाजार से अवैध कब्जों को हटाने के लिए हाईकोर्ट के आदेश पर लोक निर्माण विभाग ने बुधवार से कार्रवाई शुरू कर दी। सड़क के साथ लगती सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से हटा दिया है। चैलचौक बाजार में अवैध कब्जों पर लोक निर्माण विभाग ने हथौड़ा चलाना शुरू कर दिया है। बुधवार को लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गंगा राम आजाद की अगुवाई में दो जेसीबी मशीन व डेढ़ दर्जन से अधिक विभागीय कर्मचारियों ने अवैध कब्जे हटाने की मुहिम शुरू की…
Read Moreजीवन हत्या मामले में आटो चालक गिरफ्तार
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बैजनाथ के घरथोली गांव निवासी जीवन कुमार हत्याकांड में गत रात्रि पुलिस ने घरथोली गांव से आटो चालक 37 वर्षीय विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विनोद कुमार को बुधवार को अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी जोगिंद्रनगर युद्धविंदर सिंह की अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को 10 दिसंबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 29 नवंबर को जोगिंद्रनगर उपमंडल के लडभड़ोल के गांव सोनपुर गांव के करीब गृहपट्ट जंगल में जीवन कुमार का अधजला शव बरामद हुआ था। पुलिस ने…
Read Moreबिजली की आंख मिचौली से लोग बेहाल
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद के पुंघ, भडोह, बनेड और हरीपुर में पिछले कई दिन से सुबह के समय बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान हैं। सुबह सात बजे से आरंभ होने वाले अघोषित कट के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को तैयार करने में अभिभावकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नौकरीपेशा तथा कारोबारियों को भी समस्या पेश आ रही है। इन चारों वार्डों में किराए के मकानों में छात्रों की अधिक संख्या होना ही समस्या का कारण बताया जा रहा है। जो सुबह…
Read More