हार्ट अटैक से चिकित्सक की मौत

सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के सेरीकोठी स्थित आयुर्वेदिक औषधालय में कार्यरत चिकित्सक मंगलवार सुबह घर पर से मृत पाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चिकित्सक के शव का कब्जे में ले उसका यहां के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। जानकारी के अनुसार सुदाहण निवासी डा. रतन लाल (57) पिछले कुछ समय से सेरीकोठी में कार्यरत थे। मंगलवार सुबह वह घर पर मृत पाए गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने चिकित्सक के शव को कब्जे में लेकर उनका यहां के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा…

Read More

भितरघातियों की सीडी तैयार

जोगिंद्रनगर : क्षेत्र के डोहग गांव में आयोजित ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनावों में भितरघात करने वाले कांग्रेस पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। बैठक में विधानसभा चुनावों को लेकर समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं की मांग पर बैठक में कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों की आवाज की सीडी भी सुनाई गई जिसमें ये नेता विरोधी दल के लोगों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव में कार्य करने…

Read More

सरे बाजार मुख्य अध्यापक की कनपटी तोड़ी

गोहर (मंडी)। सराजघाटी के बागाचुनौगी में एक निजी स्कूल के मुख्य अध्यापक की सरे बाजार कथित पिटाई करने के बाद एक युवक द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मुख्य अध्यापक की शिकायत पर उक्त युवक के खिलाफ 325, 504 और 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। बागाचुनौगी निजी स्कूल के मुख्य अध्यापक कमल कांत ने पुलिस को बताया कि वह बागाचुनौगी बस स्टाप पर बस का इंतजार कर रहा था कि अचानक एक स्थानीय युवक आया और उसने उसके…

Read More

आफिस से 90 हजार का ट्रांसफार्मर पार्ट चोरी

मंडी। विद्युत सब डिवीजन साईगलू में चोराें ने सेंधमारी कर दी और कार्यालय में मौजूद दो कर्मचारियों को पता तक नहीं चला। घटना 12 दिसंबर रात की है। जब चोराें ने कार्यालय में घुसकर 90 हजार की चोरी को अंजाम दिया, लेकिन कार्यालय में मौजूद दो कर्मचारियों को चोराें के आने की भनक तक नहीं लग सकी। चोरी की इस घटना का पता अगले दिन सुबह चला। इसके बाद सहायक अभियंता साईगलू ने पुलिस थाना मंडी पहुंचकर रपट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।…

Read More

बस अड्डा प्रभारी को 600 रुपये जुर्माना

मंडी। मंडी जिले में स्मोक फ्री के लक्ष्य को 31 दिसंबर तक हर हाल में अर्जित करने को स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। शुक्रवार से कोटपा उल्लंघनकारियों पर जिला स्वास्थ्य विभाग मंडी की फ्लाइंग स्कवायड टीम ने छापेमारी अभियान शुरू कर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उड़नदस्ते ने पहले ही दिन छापेमारी में मंडी शहर में कोटपा कानून का उल्लंघन करते हुए दुकानों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलाें पर दबिश दी। इस बीच उड़नदस्ते ने 17 लोगों के चालान काटे। इनसे मौके पर पांच हजार रुपये जुर्माना वसूल किया…

Read More

गैहरी में तीन कमराें का मकान जलकर राख

रिवालसर (मंडी)। ग्राम पंचायत दूसरा खाबू के गैहरी वार्ड में तीन कमराें का मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस मकान के साथ जुड़े अन्य घराें को दमकल विभाग के प्रयासों से सुरक्षित बचा लिया गया। गंगा राम के परिवार के सिर से उसके आशियाने की छत जलती आग में राख हो गई। साथ ही जल गया लाखों का सामान। गंगाधर ने घटना का कारण मकान और जमीन को लेकर एक विपक्ष पार्टी के साथ चल रहे झगड़े को बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी…

Read More

चाचा-भतीजे की गृह पंचायत पर टिकी निगाहें

चौंतड़ा (मंडी)। चुनावी मतगणना की तारीख करीब आते ही जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में भी प्रत्याशियों के हार-जीत की चरचाओं को लेकर माहौल गरम है। जोगिंद्रनगर हलके में इस बार भी चाचा-भतीजे के बीच मुख्य मुकाबला है। खास बात यह है कि इस चुनाव में नेर घरवासड़ा पंचायत के मतदाता चाचा का समर्थन करते हैं या भतीजे का। भाजपा प्रत्याशी गुलाब सिंह ठाकुर व कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र ठाकुर रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं और नेर घरवासड़ा पंचायत के एक ही परिवार एक ही गांव से संबंध रखते हैं। नेर घरवासड़ा पंचायत की…

Read More

जगतबंधु मौत मामले में हत्या का केस दर्ज

गोहर (मंडी)। गोहर उपमंडल के अवाहधार गांव निवासी जगतबंधु मौत मामले में पुलिस ने तीन सप्ताह बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मामले की छानबीन में जुटी है। विशेष अन्वेषण इकाई की टीम हत्या मामले की जांच करेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक जगत बंधु के पिता गंगा राम की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। एसपी अभिषेक दुल्लर ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार 19 नवंबर को ख्योड़ के समीप आईपीएच विभाग…

Read More

सर्दी आई, कब मिलेगी छात्रों को गरम वर्दी

उरला (मंडी)। द्रंग क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में अटल वर्दी योजना के तहत शीतकालीन सत्र में मिलने वाली गर्म यूनिफार्म का आवंटन अभी तक भी नहीं हो पाया है। ऐसे में क्षेत्र के सैकड़ों स्कूलों के नौनिहाल गर्म वर्दी के इंतजार में है। सर्दी का जोरदार आगाज होते ही नौनिहालों को ठंड से बचाने के लिए अभिभावक बाजार से गर्म वर्दी खरीदने को मजबूर हुए हैं। उधर, यूनिफार्म आवंटन में लेटलतीफी को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने विभाग का कड़ा नोटिस लिया है। स्कूल प्रबंधन समिति राजकीय वरिष्ठ…

Read More

उचित सेवाएं न देने पर बैंक देगा हर्जाना

मंडी। उचित सेवाएं मुहैया न करवाने पर जिला उपभोक्ता फोरम ने एक बैंक को उपभोक्ता के पक्ष में दो हजार रुपए हर्जाना अदा करने के आदेश दिए। इसके अलावा बैंक को उपभोक्ता के पक्ष में 1500 रुपए शिकायत व्यय भी अदा करना होगा। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज और सदस्यों रमा वर्मा एवं लाल सिंह ने सदर तहसील के कांगरू (बगगी) निवासी राम दिता पुत्र सिधु राम की शिकायत को उचित मानते हुए आईसीआईसीआई बैंक को उक्त आदेश दिए। अधिवक्ता लोकेश कपूर के माध्यम से फोरम में दायर…

Read More