मंडी। रियासत कालीन द्रंग नमक खान में अब दोबारा उत्पादन शुरू होगा। इस बारे में हिंदुस्तान साल्ट माइन के चेयरमैन एवं सीएमडी आरके टंडन की शिमला में अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। वहीं, वीरवार को हिंदुस्तान साल्ट माइन जयपुर के अधिकारियों ने द्रंग नमक खान का दौरा कर नमक खान में उत्पादन बहाल करने की औपचारिकताओं का जायजा लिया। देश की एकमात्र चट्टानी नमक की खान द्रंग में राज्य सरकार और हिंदुस्तान साल्ट माइनस के बीच रायल्टी विवाद के चलते 22 नवंबर 2011…
Read MoreCategory: Mandi
बिजली बिल न भरा तो कटेंगे कनेक्शन
मंडी। बिजली बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं पर प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने अब सख्ती कर दी है। समय पर बिल जमा न करने पर विद्युत बोर्ड अब तक 144 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट चुका है। वहीं, जिन घरेलू, व्यवसायिक, औद्योगिक और सरकारी उपभोक्ताओं ने अभी तक बिल का भुगतान नहीं किया है उन्हें 29 दिसंबर तक का समय दिया गया। अन्यथा बोर्ड की ओर से अस्थायी रूप से कनेक्शन काटने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विद्युत उपमंडल-एक के तहत आने वाले जिन उपभोक्ताओं ने अभी…
Read Moreमंडी अस्पताल में कामरेडों का प्रदर्शन
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में चिकित्सकों की कमी को लेकर वीरवार को कामरेडों ने धरना प्रदर्शन किया। धरने में माकपा और भाकपा ने संयुक्त रूप से भाग लिया। जिला के सबसे बड़े अस्पताल में चिकित्सकाें की कमी के विरोध में प्रदर्शनकारियाें ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही सीएमओ के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन भेजा। माकपा जिला सचिव भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मंडी क्षेत्रीय अस्पताल में डाक्टरों की कमी के कारण जनता को भारी परेशानी हो रही है। अस्पताल में डाक्टरों के 36 पद स्वीकृत हैं, लेकिन…
Read Moreअनिल को मंत्रिमंडल में शामिल करने को लॉबिंग शुरू
मंडी। सदर के विधायक अनिल शर्मा को प्रदेश मंत्रिमंडल में लिए जाने को लेकर लॉबिंग शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के मंत्रिमंडल में पहले दौर में अनिल शर्मा को शामिल न किए जाने से सदर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता और मतदाता निराश हैं। इधर, पं. सुखराम जिनका सदर में एकछत्र दबदबा कायम रहा है, वह भी अपने बेटे को मंत्रिमंडल में शामिल न किए जाने से निराश हैं। वहीं सदर के विधायक अनिल शर्मा अभी भी मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर आशावान हैं। सुखराम और अनिल शर्मा…
Read Moreफिर सूखा पड़ने से पांव पसार रहे एलर्जिक रोग
उरला (मंडी)। मौसम की बेरुखी के चलते शुष्क सर्दी होने के कारण पधर उपमंडल में फिर से अधिकांश लोग एलर्जिक रोगों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र के अस्पतालों में भी एकाएक रोगियों की तादाद में हर रोज इजाफा हो रहा है। उल्लेखनीय है कि इस बार सर्दियों में इसी माह के पहले पखवाड़े में ही छिटपुट बारिश हुई है, जबकि लंबे समय से चला आ रहा सूखा मौसम लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। उधर, चौहारघाटी के ऊपरी जोतों में पड़ी बर्फ भी अब…
Read Moreसिंह गारमेंट्स और चेस्टर के बीच होगा फाइनल
मंडी। 25वीं श्री सतगुरु प्रताप सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बुधवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें सिंह गारमेंट्स व चेस्टर इलेवन ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। नामधारी स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच सिंह गारमेंट्स व थर्ड आईआरबी पंडोह के बीच खेला गया। टास जीत कर आईआरबी पंडोह की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 113 रनों का स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज मनु पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद ललित व माइकल भी…
Read Moreअनिल को मंत्रिमंडल में शामिल न करने पर मायूसी
मंडी। वीरभद्र सिंह के मंत्रिमंडल में पहले दौर में सदर के विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा को जगह न मिलने पर मंडी में मायूसी का माहौल है। सदर के विधायक अनिल शर्मा को मंत्रिमंडल में लिए जाने की प्रबल संभावना थी, क्योंकि अनिल शर्मा 1993 में भी वीरभद्र के मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुके हैं। एक बार राज्य सभा के सदस्य भी रहे हैं, मगर पहले दौर में अनिल शर्मा को मंत्रिमंडल में न लिए जाने पर उनके समर्थकों के अलावा मंडी वासियों को भी हैरानी हुई है। हालांकि,…
Read Moreसुंदरनगर में युवती ने फंदा लगाकर की खुदकशी
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के तलेली क्षेत्र में सोमवार रात दसवीं में पढ़ने वाली एक युवती द्वारा घर पर पंखे से फंदा लगा कर अपनी इहलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच युवती के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तलेली क्षेत्र के बैहना बारला गांव में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली युवती अपनी दादी के साथ घर पर रहती थी। सोमवार रात उसने घर पर पंखे से फंदा…
Read Moreगैर हिमाचली खिलाड़ियों को अधिमान का विरोध
मंडी। जिला फुटबाल संघ मंडी की वार्षिक बैठक में फुटबाल के स्तर को सुधारने पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला फुटबाल संघ ने हिमाचल फुटबाल संघ द्वारा प्रदेश में फुटबाल के स्तर को सुधारने के लिए गैर हिमाचली खिलाड़ियों को भाग लेने के निर्णय का कड़ा विरोध किया। संघ के सचिव देवेंद्र कैंथ ने कहा कि प्रदेश फुटबाल संघ के इस निर्णय से प्रदेश के खिलाड़ियों को विभिन्न राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिताओं में भाग लेने से वंचित होना पड़ेगा और उनके भविष्य पर इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि…
Read Moreपंचायत प्रधान और जिप सदस्य में मारपीट!
बलद्वाड़ा (मंडी)। धनालग पंचायत में जिप सदस्य के आईआरडीपी में रखने को लेकर पंचायत प्रधान तथा जिला परिषद सदस्य के बीच जमकर तकरार हो गई। आरोप है कि जिला परिषद सदस्य ने पंचायत प्रधान के साथ गाली गलौज तथा मारपीट की। वहीं जिप सदस्य ने भी पंचायत प्रधान पर उसके साथ बदतमीजी के आरोप लगाए हैं। पंचायत प्रधान तथा जिप सदस्य दोनाें ने सरकाघाट पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। धनालग पंचायत प्रधान सीता देवी के अनुसार जिला परिषद सदस्य…
Read More