सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर हराबाग में शुक्रवार देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर ढांक में लुढ़क गई। इसके कारण कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भरती करवाया गया है। जहां से एक को मंडी स्थित जोनल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर के डियारा निवासी मोहम्मद परवेज अपने परिवार के साथ बिलासपुर से मंडी की ओर आ रहा था। जब वह हराबाग के निकट पहुंचा को कार से नियंत्रण…
Read MoreCategory: Mandi
जूस पिलाकर तुड़वाई अभाविप की हड़ताल
मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल शनिवार को भी कड़े विरोध के बीच खत्म हुई। मंडी कालेज में अभाविप की सांकेतिक भूख हड़ताल को ठीक 11 बजे कालेज उप प्राचार्य टीएस ठाकुर ने हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताआें को जूस पिलाकर तुड़वाया। फीस वृद्धि के विरोध में शनिवार को फिर विवि प्रशासन के खिलाफ कालेज में जोरदार नारेबाजी हुई। इस दौरान अभाविप की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भुवनेश्वरी ने कार्यकर्ताआें को संबोधित किया। उन्हाेंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा यूजी कक्षाआें के परीक्षा फार्म की फीस…
Read Moreकोर्ट की अवमानना पर छह माह की कैद
सुंदरनगर (मंडी)। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुंदरनगर अनीश गर्ग ने कोर्ट की अवमानना करने के आरोप में एक व्यक्ति को छह माह कैद एवं दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मारपीट के मामले में आरोपी कनैड निवासी मनोज कुमार पुत्र शौंकी राम को कोर्ट ने 11 जून 2009 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। कोर्ट ने पुलिस थाना सुंदरनगर को आरोपी के अवमानना का मामला दर्ज कर अभियोग चलाने के आदेश दिए थे। पुलिस ने मनोज कुमार के विरुद्ध कोर्ट की अवमानना का मामला दर्ज कर उसके खिलाफ…
Read Moreआटा चक्की विक्रेता को हर्जाना
मंडी : जिला उपभोक्ता फोरम ने आटा चक्की विक्रेता को उपभोक्ता के पक्ष में 7485 रुपए की राशि एक माह में अदा करने के आदेश सुनाए हैं। इसके अलावा विक्रता की सेवाओं में कमी के कारण उपभोक्ता को हुई परेशानी के बदले 2000 हर्जाना और 1500 रुपए शिकायत व्यय भी अदा करने के आदेश दिए हैं। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज तथा सदस्य रमा वर्मा एवं लाल सिंह ने पधर निवासी महिन्द्र सिंह उर्फ मनोहर सिंह पुत्र कुंदन लाल की शिकायत को उचित मानते हुए लुधियाना स्थित मैसर्ज…
Read Moreमंडी में बढ़ते जा रहे हैं एचआईवी पॉजीटिव
मंडी। जानलेवा बीमारी के रूप में एड्स विश्व भर के लिए खतरा बनता जा रहा है। मंडी जिला भी एड्स के आंकड़ों में अन्य जिलों से पीछे नहीं है। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में एचआईवी पॉजीटिव आंकड़ों पर गौर करें तो मार्च 2011 से मार्च 2012 के बीच क्षेत्रीय अस्पताल में 41 नए मामले एचआईवी पॉजीटिव के सामने आए थे, जबकि अब तक का कुल पॉजीटिव आंकड़ा 519 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो जिले में बढ़ रही एड्स के रोगियों की संख्या चिंता का विषय बनती जा…
Read Moreप्रशासन ने फसल हटा कर बहाल की डोलगी सड़क
नेरचौक (मंडी)। सदर उपमंडल के अंतर्गत डोलगी (बाल्ट) में फसल बोकर सड़क रोकने के मामले में शुक्रवार को तहसीलदार मंडी अजय परासर ने मौके पर पहुंच कर जांच की। तहसीलदार की अगुवाई में उक्त सड़क को बहाल कर दिया गया। शुक्रवार को तहसीलदार मंडी अजय परासर की अगुवाई में कानूनगो जीवन लाल, कानूनगो बल्ह प्रदीप चंदेल, कानूनगो कार्यालय सुखदेव गुलेरिया, पटवारी हरदेव सिंह व धर्म सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उक्त सड़क पर गांव के एक व्यक्ति ने करीब आधा किलोमीटर पर गेहूं की बिजाई कर रखी…
Read Moreदो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा
मंडी। विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद पहली बार जिला भाजपा की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्राथमिक व सक्रिय सदस्यता के बारे में विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिले राम ने की। शुक्रवार को भाजपा पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में जिले के दस मंडलों से अध्यक्षों व महासचिवों से मंडल स्तर की जानकारी लेकर चरचा की गई। बैठक को संबोधित करते लिए जिला अध्यक्ष दिले राम ने कहा कि जिला मंडी में प्राथमिक व सक्रिय सदस्य बनाने का जो लक्ष्य रखा गया था, उसे पूरा…
Read Moreसरहद को प्रणाम कर लौटे युवाओं का मंडी में स्वागत
मंडी। सरहद को प्रमाण कर लौटे पांच युवाओं का मंडी पहुंचने पर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय सुरक्षा समन्वित मंच की ओर से आयोजित सरहद को प्रणाम कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश के 11 जिलों से 66 लोगों ने बांग्लादेश, नेपाल और पाकिस्तान से लगती सीमा पर जाकर सरहद की माटी को प्रणाम किया। फोरम फार इंटीग्रेटेड नेशनल सिक्योरिटी के प्रमुख वेद प्रकाश ने बताया कि सरहद की रक्षा करने वाले जवानों और वहां के समाज के बीच जाकर उनकी हालत की जानकारी लेना भी इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था।…
Read Moreकंट्रोल गेट के पास कारें टकराईं, तीन घायल
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सुंदरनगर के टेल कंट्रोल गेट के पास सोमवार दोपहर बाद दो कारों के आपस में टकराने से तीन लोग घायल हो गए। घटना में दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं तथा एक कार बीएसएल प्रोजेक्ट के जलाशय में जाने से बाल-बाल बची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भरती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार बल्ह घाटी के मांडल निवासी हेम सिंह अपनी पत्नी मीरा देवी व बेटे…
Read Moreपंजीकरण के बावजूद नहीं मिले आधार कार्ड
मंडी। जिला मंडी में अब तक साढ़े आठ लाख से अधिक लोगों के आधार कार्ड बन चुके हैं, लेकिन आधार कार्ड बनवाने के लिए कई माह पहले पंजीकरण करवाने के बाद भी अभी तक कई लोगों को कार्ड उपलब्ध नहीं हुए हैं। ऐसी ही कई शिकायत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पास पहुंच रही है, जो लोग आधार कार्ड के लिए अपना पंजीकरण करवाने से छूट गए हैं। उनके लिए सोमवार से मंडी, करसोग व सुंदरनगर में विशेष केंद्र संचालित किए गए ताकि कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड बनवाने से…
Read More